• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमृत महोत्सव पर सोशल मीडिया पर छाए रहे मुख्यमंत्री योगी

Writer D by Writer D
16/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Inheritance

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री समेत देश भर के मुख्यमंत्रियों ने सोशल मीडिया पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भी सोशल मीडिया के सभी मंचों से प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उनके द्वारा दिए गए शुभकामना संदेश सोशल मीडिया पर सर्वाधिक पंसद किए गए।

अकेले ट्विटर पर ही उनके संदेशों को 1.5 लाख से ज्यादा बार पसंद किया गया तो 22 हजार से ज्यादा बार इन्हें रीट्वीट किया गया। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर किसी भी मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया पर योगी जितनी तवज्जो नहीं मिली।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनहित से जुड़ी सूचनाओं एवं प्रदेश के नागरिकों से संवाद स्थापित करने के लिए सोशल मीडिया के सभी मंचों का उपयोग करते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की तुलना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे हैं।

प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

सोमवार को आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद योगी आदित्यनाथ ने एक के बाद एक 12 से 14 ट्वीट किए। इनमें उन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन की सराहना के अलावा प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक’ पाने वाले जवानों की सेवा, समर्पण और अनुशासन की सराहना की।

खून से पत्र लिखकर सीएम योगी से मांगी शाही मस्जिद ईदगाह में पूजा की इजाजत

साथ ही एक अन्य ट्वीट में उत्तर प्रदेश के सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी व समग्र विकास हेतु बढ़ाई जा रही कार्ययोजनाओं व उनके सकारात्मक परिणामों का उल्लेख किया। उनके सभी संवादों पर सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने हर्ष जताया और इसे अपने करीबियों के साथ भी साझा किया। गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया के सभी मंचों मसलन, ट्विटर, फेसबुक, कू और इंस्टाग्राम पर हमेशा सक्रिय रहते हैं। इन सभी मंचों पर उनके फॉलोअर्स की संख्या करोड़ों में है।

सोशल मीडिया पर सबसे सक्रिय मुख्यमंत्री हैं योगी आदित्यनाथ (cm yogi)

सोशल मीडिया मंचों पर योगी आदित्यनाथ काफी वर्षों से सक्रिय हैं। मुख्यमंत्री रहते उनकी सक्रियता में और तेजी आई है। यदि बीते 15 दिन (1 अगस्त से 15 अगस्त) तक उनके पोस्ट की बात करें तो अकेले ट्विटर पर उन्होंने औसतन 15 से 16 ट्वीट प्रतिदिन किए हैं। इनमें अधिकतर ट्वीट कॉमनवेल्थ गेम्स में विजेताओं को बधाई देने वाले रहे जबकि इनके अलावा मुख्यमंत्री के तमाम कार्यक्रमों, खास दिनों पर संवाद के अलावा, उत्तर प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं से प्रदेशवासियों को अवगत कराया गया।

सिंगापुर की तर्ज पर लखनऊ में बनेगी देश की पहली नाईट सफारी

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो हैंडल सक्रिय हैं। इन दोनों के जरिए प्रदेशवासियों से उनका संवाद होता रहता है। एक हैंडल योगी आदित्यनाथ के नाम से जबकि दूसरा हैंडल योगी आदित्यनाथ आॅफिस के नाम से सक्रिय है।

सोशल मीडिया के इन मंचों पर सक्रिय हैं योगी आदित्यनाथ (cm yogi)

मंच    फॉलोअर

ट्विटर  2.12 करोड़

कू  43 लाख

फेसबुक 72 लाख

योगी आदित्यनाथ (cm yogi) ऑफिस हैंडल के भी लाखों फॉलोअर

ट्विटर 75 लाख

फेसबुक 72 लाख

कू 45 लाख

इंस्टाग्राम 37 लाख

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

खून से पत्र लिखकर सीएम योगी से मांगी शाही मस्जिद ईदगाह में पूजा की इजाजत

Next Post

करोड़ों रुपये के फ्लैट घोटाले के आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Kolkata: दुर्गा पूजा की खुशियों में मातम, पंडाल ढहने से 17 की मौत; 40 घायल

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति 6.0 में यूपी पुलिस का कमाल, सात दिन में पांच राज्यों से खोज निकाले 32 लाख के गुम मोबाइल

17/10/2026
Main Slider

फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, आईआईएम रोड से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

बैलेट पेपर से हो रहा है चुनाव, न्याय के पक्ष में परिणाम देने का काम जनता-जनार्दन का: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Main Slider

केरल की बेटी का सीएम योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

17/10/2026
Next Post
Guava Scam

करोड़ों रुपये के फ्लैट घोटाले के आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

shriram janmotsav

15.76 लाख दीयों की रोशनी से जगमगाई अयोध्या, गिनीज बुक में फिर दर्ज हुआ नाम

23/10/2022

शिवराज ने सरदार सरोवर बांध के डूब प्रभावितों के पुनर्वास और राहत कार्यों में तत्परता के दिये निर्देश

13/11/2020

टिहरी में सीएम धामी ने किया डेढ़ अरब की योजनाओं का शिलान्यास

17/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version