• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निर्यातक 2025 की उपलब्धियों को लेकर बनाएं योजनाः वीएम धामी

Writer D by Writer D
26/08/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये कारगर प्रयास किए जा रहे हैं। इसलिए निर्यातक अभी से 2025 के लक्ष्य को लेकर योजना को बनाएं। प्रदेश में निर्यात को बढ़ावा देने के लिये उत्पादक और निर्यातक को सहयोगी की भूमिका निभानी होगी।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को मालसी देहरादून स्थित एक होटल में उत्तराखण्ड में निर्यात को बढ़ावा देने से संबंधित संगोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये कारगर प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में उद्योगों के अनुकूल वातावरण है।

हमारा प्रदेश देवभूमि के साथ आध्यात्म, योग व शांति की भूमि है। कानून व्यवस्था अनुकूल होने से उद्योगों के साथ निवेश से जुड़े उद्यामियों के लिये माहौल बेहतर है। उन्होंने निर्यात से जुड़े उद्यमियों का आह्वान किया कि वे ऐसी योजना बनाये जो 2025 में हमारी उपलब्धि बने।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि यह पहल सभी हितधारकों और संस्थानों को एक साथ लाने में मददगार होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज का भारत नया भारत है। शक्तिशाली व समरथ भारत हर दिशा में आगे बढ़ रहा है। हमने अगले पांच वर्ष में राज्य की जीडीपी को दोगुना करने का लक्ष्य लिया है। इसमें निर्यात पर विशेष रूप से फोकस करना होगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार सेवा क्षेत्र के योगदान में सुधार पर भी ध्यान दे रही है। पर्यटन क्षेत्र को उद्योग का दर्जा दिया है। राज्य में पांच सितारा होटलों की स्थापना के भी प्रयास किये जा रहे हैं। उद्योग और आंतरिक व्यापार को बढ़ावा देने के लिए विभाग डीपीआईआईटी द्वारा आयोजित बिजनेस रिफॉर्म एक्शन पॉइंट रैंकिंग में उत्तराखंड शीर्ष राज्यों में से एक है। राज्य ने सभी लाइसेंस प्राप्त करने और संचालन शुरू करने के लिए अनुमोदन प्राप्त करने के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम को वन.स्टॉप शॉप के रूप में भी शुरू किया है।

ऋषिकेश AIIMS में पीडियाट्रिक आईसीयू का सीएम धामी ने किया उद्घाटन

सचिव उद्योग डॉ पंकज कुमार पाण्डे ने प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

इस अवसर पर फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट आरगेनाइजेशन के रीजनल चेयरमैन अश्वनी कुमार, इंडियन एक्जिम बैंक की एमडी हर्षा बंगारी सहित अन्यों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में निदेशक उद्योग सुधीर नौटियाल, भारतीय आयात निर्यात बैंक के तरूण शर्मा सहित विभिन्न संस्थानों से जुड़े लोग उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

सस्ता और गुणवत्तापूर्ण इलाज का सपना उप्र में सपना ही रह गया: अखिलेश यादव

Next Post

‘एक जिला एक मेडिकल कॉलेज’ की दिशा में कार्य किया जा रहा: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
cm yogi

‘एक जिला एक मेडिकल कॉलेज’ की दिशा में कार्य किया जा रहा: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Kesar Malai Laddu

इस दिवाली पर घर में ही बनाएं लजीज केसर मलाई लड्डू, सब करेंगे तारीफ

23/10/2024
exam

राजस्थान CHO भर्ती परीक्षा 10 नवंबर को होगी, जल्द होंगे प्रवेश पत्र जारी

03/11/2020
one8 commune pub

कोहली के पब पर बेंगलुरु पुलिस का एक्शन, इस मामले में हुई FIR

09/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version