• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने राज्य अध्यापक पुरस्कार से शिक्षकों को किया सम्मानित

Writer D by Writer D
05/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शिक्षक दिवस के मौके पर लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया। सीएम ने इस दौरान 49 शिक्षकों को अंगवस्त्र और 25,000 की राशि के साथ सम्मानित किया। सभी शिक्षकों को मां सरस्वती की प्रतिमा भी भेंट की गई। समारोह के दौरान सीएम ने प्रेरणा ऐप और मानव संपदा पोर्टल का उद्घाटन भी किया।

यूपी: शिक्षक दिवस पर सीएम योगी ने शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार से किया  सम्मानित - Dainik Dehat

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) के अलावा व्यासायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार, प्रमुख सचिव कौशल विकास और सुभाष चंद्र शर्मा मौजूद रहे।

शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करते मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी https://t.co/5xiHbSPI2t

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 5, 2022

इस दौरान समारोह में सीएम योगी ने कहा कि सभी गुरुजनों का हृदय से अभिनंदन, समाज के संपर्क में बच्चा सबसे पहले शिक्षक के संपर्क में आता है। प्राथमिक शिक्षा सबसे पहले तराशती है। सीएम ने कहा कि पिछले ढाई वर्ष के दौरान जो काम हुआ है, उसके चलते भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश को अवार्ड दिया है। एक शिक्षक के रूप में समाज के प्रति योगदान देने का सौभाग्य प्राप्त होता है तो अपना जीवन धन्य मानना चाहिए। प्राथमिक शिक्षा देने वाले शिक्षकों को छात्र कभी भूलते नहीं है। इस दौरान सीएम ने ऐलान किया कि अगली बार हम 75 जिलों से एक-एक शिक्षक को सम्मानित करेंगे।

ज्ञान की अलख जलाने की ‘जिद’, शिक्षक ने पूरे गांव को बना दिया पाठशाला

उन्होंने कहा कि शिक्षिकाएं अच्छी शिक्षक साबित हो सकती हैं। अगर वे नियमित स्कूल जाएं तो मुझे बेहद खुशी होगी। महिला शिक्षकों की बहुत बड़ी भूमिका हो सकती है। इस बार 49 में मात्र 20 शिक्षिकाएं थीं। अगली बार महिला शिक्षकों की संख्या बढ़े। सम्मान देने के लिए मेरिट तय किया गया था। एक करोड़ 80 लाख बच्चे बेसिक शिक्षा से जुड़े हैं।

एक घंटे पहले स्कूल पहुंचे शिक्षक- सीएम योगी (CM Yogi) 

इस दौरान सीएम योगी ने बताया कि पहली विधायक निधि से उन्होंने प्राइमरी स्कूलों में बच्चों के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराए थे। उन्होंने कहा कि कोई बच्चा निरक्षर रह जाता है तो समाज पर असर पड़ता है। शिक्षा को समग्रता के साथ जनांदोलन बनाया जाय। बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान भी दिया जाय, जिससे बच्चा चुनौतियों से जूझ सके। सीएम ने कहा कि परिश्रम और पुरुषार्थ का कोई विकल्प नहीं हो सकता। एक घंटे पहले विद्यालय पहुंचें और बच्चों के भविष्य के लिए रणनीति तैयार करें। बच्चों के घर-घर जाएं और इसकी शुरुआत करें। सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि पर केवल निर्भर न रहें बल्कि समाज से जुड़ कर काम करें।

‘जनगणना कार्य से भागें नहीं शिक्षक- सीएम योगी (CM Yogi) 

कार्यक्रम में सीएम योगी ने बेसिक शिक्षा के अधिकारियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रेरणा ऐप पर शिक्षक शासन से जुड़ेगा और पारदर्शिता आएगी। शिक्षक बच्चों को सफाई के लिए प्रेरित करें और खुद भी सफाई करें। शिक्षक जनगणना कार्य से भागें नहीं, घर और समाज से जुड़ने का मौका मिलता है। सोच को बदलें। सीएम ने कहा कि शिक्षक घर-घर जाकर संवाद और संपर्क करें। शासन की योजनाएं लोगों को बताएं और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाएं।

Tags: Latest Lucknow News in HindiLucknow NewsLucknow News in Hindirajya adhyapak puraskarup government newsUttar Pradesh NewsYogi Adityanath
Previous Post

दहकते ज्वालामुखी पर चढ़ने के दौरान मरने वालों की संख्या आठ हुई

Next Post

सीएम धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन, शिक्षक दिवस’ की दीं शुभकामनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, 10 करोड़ किसानों को मिला लाभ

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

खाटू श्याम जाने की थी तैयारी, फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे बाप-बेटा; मौत

30/10/2026
Main Slider

मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत CM धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

30/10/2026
Anant Singh
Main Slider

अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर लगाई रोक

30/10/2026
Amit Shah
Main Slider

UP Election 2027 के लिए BJP का महामंथन, अमित शाह ने संभाली कमान

30/10/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन, शिक्षक दिवस' की दीं शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें

UPNEDA and AMRUT 2.0 stalls were awarded the best stall award.

यह सफलता उप्र के ऊर्जा और शहरी विकास क्षेत्र की उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित करती है: एके शर्मा

30/09/2025
रोहित शर्मा

विराट के साथ आखिरी टी-20 में ओपनिंग उतरना एक रणनीतिक फैसला था : रोहित शर्मा

21/03/2021
Former Minister of State Vicky Chhabra

पूर्व राज्यमंत्री और उनकी पत्नी ने की सुसाइड करने की कोशिश, सतीश महाना पहुंचे अस्पताल

16/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version