• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आश्रम में हमलावरों का खूनी तांडव, नौ लोग घायल

Writer D by Writer D
07/10/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
Bloody Clash

bloody clash

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। वृंदावन इलाके में स्थित मोतीझील श्रीभूरी वाला आश्रम पर कब्जे को लेकर एक संत के पक्ष के लोगों ने आश्रम का मुख्य दरवाजा तोड़कर वहां मौजूदा महंत स्वामी दर्शनानंद और उनके अनुयायियों पर हमला (Clash) कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। मौके पर पहुंची वृंदावन पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। आश्रम के संत ने बताया कि इस विवाद के चलते तीन पुलिसकर्मी आश्रम में तैनात हैं, जो कल से ही ड्यूटी अन्य जगह होने का हवाला देकर चले गए। इसके बाद से ही हमलावरों ने तांडव दिखाया।

श्रीस्वामी भूमानंद सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित मोतीझील स्थित श्रीभूरी वाला आश्रम पर कब्जे को लेकर विवाद लंबे समय से चल रहा है। शुक्रवार को यह विवाद खूनी संघर्ष (Bloody Clash) में तब्दील हो गया और स्वामी कृष्णानंद पक्ष के लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों ने आश्रम का दरवाजा तोड़कर आश्रम के मौजूदा महंत स्वामी दर्शनानंद और उनके अनुयायियों पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। आश्रम के प्रांगण से लेकर कमरों तक खून बिखरा था। महिलाएं और बच्चे भय से चीख रहे थे। घायल स्वामी गौतमानंद गिरि ने बताया कि छह अक्तूबर की रात लगभग नौ बजे से स्वामी कृष्णानंद, प्रकाशानंद, रामतीर्थ, शुकदेव, रामानंद, आत्मानंद, कृष्ण कुमार शर्मा उर्फ लड्डूगोपाल आदि आश्रम के बाहर जमा हो गए और गाली-गलौज करते हुए आश्रम से बाहर निकलने का दबाव बनाते रहे।

दरिंदगी देख सहमे श्रद्धालु

आश्रम में मौजूद पंजाब के कुछ श्रद्धालुओं ने बताया कि धर्म की भूमि में गीता और भागवत का पाठ बताने वाले व गोसेवा की बातें करने वाले संतों का असल चरित्र आज देखने को मिला। एक आश्रम पर कब्जे की नीयत से हुए हमले में किसी को नहीं बख्शा गया। जो भी सामने आया उसके साथ जमकर मारपीट की गई।

दूसरे पक्ष का आश्रम पर अवैध कब्जे का आरोप

स्वामी कृष्णानंद ने बताया कि यह आश्रम हमारी गुरु पंरपरा का स्थान है। हमारे ताया गुरु स्वामी भूमानंद महाराज द्वारा 20-22 वर्ष पहले यह ट्रस्ट बनाया गया, जिसके वे सदस्य हैं। स्वामी दर्शनानंद द्वारा आश्रम पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है तथा मनमानी करते हैं। वे आश्रम में शरद पूर्णिमा का उत्सव मनाने आए। उन्हें आश्रम में घुसने नहीं दिया गया। 15 सदस्यीय ट्रस्ट के 13 सदस्यों द्वारा उन्हें ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया गया है। इसी को लेकर झगड़ा हुआ।

Tags: crime newsmathura news
Previous Post

खिलाड़ी एकलव्य की तरह एकाग्रता के साथ आगे बढ़ें: सीएम योगी

Next Post

हाईवे से पर्यटन और उद्योग विकास को मिलेगा बल: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
CM Dhami

हाईवे से पर्यटन और उद्योग विकास को मिलेगा बल: सीएम धामी

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Budget 2021

Budget 2021-22: इन 20 शब्दों को आप जान लें, आसान हो जाएगा बजट को समझना

29/01/2021
PUBG समेत 118 चीनी ऐप बैन 118 Chinese app banned including PUBG

PUBG समेत 118 चीनी ऐप बैन, भारत ने चीन को दिया एक और बड़ा झटका

02/09/2020
KK

KK के होंठ-सिर पर चोट के निशान, अननैचुरल डेथ का केस दर्ज

01/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version