• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खिलाड़ी एकलव्य की तरह एकाग्रता के साथ आगे बढ़ें: सीएम योगी

Writer D by Writer D
07/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मेयो हाल स्वर्ण जयंती खेल महोत्सव के समापन अवसर पर मेयो हाल से निकले चार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेयो हाल का विस्तार होगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने के निर्देश भी दिए।

प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को मेयो हाल स्वर्ण जयंती खेल महोत्सव के समापन समारोह में बोलते हुए कहा कि खिलाड़ी एकलव्य की तरह एकाग्रता और टीम भावना के साथ आगे बढ़ें। सरकार हर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। खेल के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। सरकार खिलाड़ियों के साथ खड़ी है। हमारे देश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशन में उपेक्षित पड़े खेल के क्षेत्र में नित नए आयाम बन रहे हैं। प्रयागराज को अबतक हम संगमनगरी के रूप जानते हैं। यहां इलाहाबाद विवि व अन्य संस्थाएं भी हैं। उच्च न्यायालय भी यहां है। प्रयागराज की इन सभी परम्पराओं के साथ ये भी मान्यता है कि दुनिया का पहला गुरुकुल महर्षि भारद्वाज का यहीं था। प्रयागराज की अपनी अलग पहचान है। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में बैडमिंटन से आईएएस सुहास एलवाई और दमयंती तांबे एवं स्क्वैश से अभिनव सिन्हा और दिलीप त्रिपाठी शामिल रहे। इसके अलावा कई अन्य खिलाड़ियों को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के जज विक्रम सिन्हा ने अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स मेयो हाल के विस्तार की बात कही। इस पर सीएम योगी ने कहा कि स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का विकास और विस्तार किया जाएगा। इसके लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने मंच से ही अधिकारियों से इसके विस्तार और विकास के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, सांसद विनोद सोनकर व स्थानीय विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह और महापौर अभिलाषा गुप्ता सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि मेयो हॉल क्रीड़ा संकुल के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह का उद्घाटन केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दो अक्टूबर को किया था। प्रतियोगिता में कुल छह खेल हैं जो रविवार से शुरू होकर आज तक चले। आठ अक्टूबर को समापन समारोह होना था। उसमें मुख्यमंत्री योगी मुख्य अतिथि थे। यह कार्यक्रम एक दिन पहले शुक्रवार को ही आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भी तब्दीली हुई जिसे लेकर जिला प्रशासन ने आनन-फानन में तैयारियां की।

Tags: cm yogimayo hallPrayagraj Newsup news
Previous Post

सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश, अतिवृष्टि से प्रभावित जिलों में युद्धस्तर पर चलाएं राहत कार्य

Next Post

आश्रम में हमलावरों का खूनी तांडव, नौ लोग घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
Bloody Clash

आश्रम में हमलावरों का खूनी तांडव, नौ लोग घायल

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

kc venugopal

केसी वेणुगोपाल ने कोविड संक्रमित पत्रकार को लेकर योगी को लिखा पत्र

26/04/2021
Hartalika Teej

आज रखा जाएगा हरतालिका तीज का व्रत, 5 प्रहर की होती है पूजा

06/09/2024
Dr. Shaheen Shahid

Delhi Blast: डॉक्टर शाहीन का UP मेडिकल काउंसिल ने रजिस्ट्रेशन किया कैंसिल

18/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version