• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भूकंप से देश में कई जगह कांपी धरती, नेपाल में छह की मौत

Writer D by Writer D
09/11/2022
in उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, नई दिल्ली, मणिपुर, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
Earthquake

Earthquake

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली/काठमांडू। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर, उत्तर भारत के अलावा पड़ोसी देश नेपाल में मंगलवार आधीरात बाद आए भूकंप (Earthquake) के तेज झटकों से धरती कांप गई। लोग अनजाने भय से थर्रा गए। दिल्ली-एनसीआर में रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली के लोगों की नींद रात 1 बजकर 58 मिनट पर तेजी के साथ बिस्तर हिलने से अचानक टूट गई। लोग कुछ समझ नहीं पाए और भय की आशंका से घरों से निकलकर बाहर आ गए। भूकंप के यह झटके नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के शहरों में भी महसूस किए गए।

नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप (Earthquake) केंद्र के अनुसार, देश के सुदूर-पश्चिम क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में तीन बार भूकंप आया। दोती जिले में भूकंप के बाद एक घर गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। नेपाल पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक महिला और दो बच्चे भी हैं। मगर किसी की भी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पांच लोग घायल हो गए हैं। दोती जिले में इस दौरान हुए भूस्खलन से दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

पिथौरागढ़ः नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक आज सुबह करीब 6:27 बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप की गहराई जमीन से 5 किलोमीटर नीचे थी।

मणिपुरः नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रात करीब 1ः 57 बजे नेपाल और मणिपुर में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी।

लखनऊ समेत कई जिलों में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

लखनऊः नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार रात 8 बजकर 52 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 दर्ज की गई थी। भूकंप का केंद्र भारत-नेपाल सीमा पर धारचूला क्षेत्र में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है।

डोटीः उत्तराखंड से सटे सुदूर पश्चिम नेपाल के डोटी में मंगलवार रात 9:07 बजे भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप मापन केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 थी। भूकंप का प्रभाव नेपाल के करनाली और लुंबिनी जिले में सबसे ज्यादा रहा।

Tags: EarthquakeEarthquake in delhi NCRearthquake in inidaearthquake in nepalNational news
Previous Post

9 नवंबर राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

Next Post

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ बने देश के 50 वें CJI, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Blood Donation
उत्तर प्रदेश

रक्तदान शिविर: सिविल अस्पताल रक्त सेंटर टीम ने 108 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान कराया

17/04/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार का बड़ा कदम: राज्यभर में नई न्यूनतम मजदूरी दरों को मिली कानूनी मंजूरी

17/04/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका को सक्षम, संवेदनशील और सृजनशील नागरिक गढ़ने की पहली प्रयोगशाला बना रही योगी सरकार

17/04/2026
Major action on black marketing of petrol, diesel and LPG
Main Slider

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, राज्यभर में 29 हजार से अधिक छापे

17/04/2026
CM Dhami
राजनीति

CM हेल्पलाइन 1905 की लंबित शिकायतों पर चलेगा विशेष अभियान: धामी

17/04/2026
Next Post
50th CJI DY Chandrachud

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ बने देश के 50 वें CJI, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

यह भी पढ़ें

Jail

यूपी की जेलों में बजेगा महामृत्युंजय और गायत्री मंत्र, जेल मंत्री ने जारी किए निर्देश

08/04/2022
UPPCS mains 2020 result

UP PCS मेंस 2020 का रिजल्ट घोषित, इस वेबसाइट पर देखें

20/03/2021
East Kali River

केंद्र ने योगी सरकार को एसटीपी, पूर्वी काली नदी कायाकल्प को दी हरी झंडी

26/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version