• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैनपुरी के आगे गुजरात मॉडल फेल : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
23/12/2022
in इटावा, उत्तर प्रदेश
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को कहा कि हाल ही में मैनपुरी में हुये लोकसभा उपचुनाव में उनकी पार्टी को मिली जीत क्षेत्र में विकास के प्रति सपा की गंभीरता को दर्शाता है और मैनपुरी मॉडल ही 2024 के लोकसभा और 2027 के विधानसभा चुनाव में गुजरात माडल पर भारी पड़ेगा और सपा को बड़ी जीत दिलाएगा।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये श्री यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर म‍िली प्रचंड जीत पर आभार जताया। उन्होने कहा कि अभी बहुत लंबा सफर है,सरकार निर्दोष लोगों ओर सपा कार्यकर्ताओं को जेल भेजने का काम कर रही है। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया “ जिस दिन आप लोग एलान कर देंगे, सपा प्रदेश में जेल भरो आंदोलन शुरू कर देगी।” उन्होंने जसवंतनगर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि डिंपल यादव की जीत में क्षेत्र के लोगों ने बड़ा योगदान दिया।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा “ मैनपुरी माडल ने गुजरात माडल को फेल कर दिया। यह जीत समाजवादियों के लिए बहुत बड़ी जीत है। यह तब है जब नेता जी हमारे बीच नहीं हैं।” चौधरी चरण सिंह के नाम पर शिवपाल यादव द्वारा हैंवरा डिग्री कालेज जैसी संस्था खड़ी किए जाने पर भी उन्होंने चाचा को बधाई दी। किसानों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों का उत्पीड़न कर रही है। हमें चौधरी चरण सिंह व नेता जी मुलायम सिंह यादव के बताए रास्ते पर चलना है। तभी किसानों का भला हो सकता है।

Corona Return: एयरपोर्ट पर शुरू हुई कोविड टेस्टिंग

सपा प्रमुख ने कहा “ अब चाचा साथ आ गए हैं। चाचा पार्टी में हमारे साथ-साथ हैं। आने वाले सभी चुनाव हम जीतेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 और यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज करेगी। ”

मैनपुरी में सपा की जीत पर तंज भरे लहजे में कहा “ गुजरात मॉडल पर मैनपुरी मॉडल भारी पड़ा। ये सबने देखा। उस वक्त दोनों नेता (चाचा-भतीजा) एक ही मंच पर थे। संगठन विस्तार होने पर चाचा को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।शिवपाल यादव का सपा में वापस लौटना पार्टी के लिए हितकारी रहेगा। ”

Tags: akhilesh yadavEtawah news
Previous Post

Corona Return: एयरपोर्ट पर शुरू हुई कोविड टेस्टिंग

Next Post

बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं को पटक-पटककर पीटा, मची अफरा तफरी

Writer D

Writer D

Related Posts

PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

यूपी में जल्द घोषित होंगी नई बिजली दरें, 10% छूट पर सस्पेंस

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा

27/06/2026
Next Post
Banke Bihari temple

बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं को पटक-पटककर पीटा, मची अफरा तफरी

यह भी पढ़ें

ravi shankar prasad

कैबिनेट के फैसले को लेकर बोले रविशंकर प्रसाद- विपक्षी पार्टियों को बिहार में मिलेगा जवाब

21/09/2020
mayawati

प्राइवेट अस्पतालों को पंजाब सरकार का वैक्सीन बेचना दुर्भाग्यपूर्ण : मायावती

05/06/2021
tube wells

उप्र में 2100 नये राजकीय नलकूप लगाने की मंजूरी, किसानों में मुफ्त बांटेंगे सरसों के बीज

30/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version