• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दूसरी बार दुल्हन बनी थी राखी सावंत, लेकिन फिर मिला धोखा

Writer D by Writer D
11/01/2023
in मनोरंजन
0
rakhi sawant

rakhi sawant

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) एक बार फिर से दुल्हन बन गई हैं। राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल संग दूसरी कर ली है। शादी की अनाउंसमेंट के साथ राखी ने बॉयफ्रेंड आदिल को लेकर एक बड़ा खुलासा भी किया है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। राखी सावंत को आदिल की दुल्हन बने 7 महीने का समय बीत चुका है। लेकिन उन्होंने इस राज से पर्दा अब उठाया है। सुनकर रह गए ना दंग? लेकिन हकीकत यही है। खुद राखी ने बॉयफ्रेंड आदिल से 7 महीने पहले शादी रचाने की बात कुबूल की है।  लेकिन कहानी में नया ट्विवस्ट ये है कि आदिल ने शादी की बात से इनकार कर दिया है।

राखी (Rakhi Sawant) ने क्यों छिपाई दूसरी शादी?

अपनी शादी पर बात करते हुए राखी ने कहा- मुझे शादी किए हुए 7 महीने हो चुके हैं। आदिल ने मुझे छिपाने को कहा था। मेरी कोर्ट मैरिज हो चुकी है। निकाह हो चुका है। अभी बता रही हूं, क्योंकि बताना जरूरी है। कुछ ठीक नहीं चल रहा है मेरी लाइफ में।

राखी ने कहा उन्होंने अब अपनी और आदिल की शादी की बात लोगों संग इसलिए शेयर की है, क्योंकि उन्हें शक है कि आदिल का अफेयर बिग बॉस मराठी के किसी कंटेस्टेंट के साथ चल रहा है। इसलिए राखी ने अब अपनी शादी की बात मीडिया के सामने रिवील कर दी है। राखी ने खुलासा किया कि वो पिछले 7 महीनों से आदिल संग शादी के बंधन में बंधी हुई हैं। आदिल और उन्होंने कोर्ट मैरिज के साथ निकाह भी किया है।

शादी छिपाने की बात पर राखी ने कहा कि आदिल ने उसे इस बारे में किसी को भी बताने से मना किया था, लेकिन राखी को लगता है कि आदिल का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। राखी ने कहा- मैं बहुत परेशान हूं। इधर मेरी मां की कंडीशन बहुत ज्यादा खराब होती जा रही है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं क्या करूं।

बता दें कि राखी सावंत (Rakhi Sawant) की मां अस्पताल में भर्ती हैं। राखी की मां को कैंसर के साथ ब्रेन ट्यूमर हुआ है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। अपनी मां की हालत को लेकर राखी काफी परेशान हैं।

आदिल दे रहा है धोखा?

वहीं, राखी की शादी की बात करें तो आदिल संग उनकी ये दूसरी शादी है। आदिल से पहले राखी ने बिजनेसमैन रितेश से शादी की थी। रितेश संग शादी की खबर को भी राखी ने छिपाया था। राखी ने दावा किया था कि रितेश नहीं चाहता था कि राखी संग उसकी शादी की बात दुनिया को पता चले, क्योंकि रितेश पहले से ही शादीशुदा था और उसने राखी से दूसरी शादी की थी। इसलिए वो दुनिया के सामने राखी को अपनी पत्नी मानने से डरता था।

लेकिन रितेश ने शादी के कुछ सालों बाद बिग बॉस में आकर राखी संग अपनी शादी की बात दुनिया के सामने कुबूल की थी। लेकिन फिर दोनों का रिश्ता चल नहीं पाया और दोनों ने तलाक लेकर एक दूसरे से अपने रास्ते अलग कर लिए थे। रितेश से अलग होने के बाद राखी की जिंदगी में आदिल प्यार की मिठास लेकर आए। आदिल के लिए राखी ने खुल्लम खुल्ला अपनी फीलिंग्स का इजहार किया। लेकिन आदिल ने भी रितेश की तरह एक्ट्रेस संग अपनी शादी को छिपाकर रखना चाहा, लेकिन अब मजबूरी में राखी को अपनी और आदिल की शादी के राज से पर्दा उठाना पड़ा।

Tags: rakhi sawant boyfriendrakhi sawant husbandrakhi sawant marriageRakhi Sawant"
Previous Post

सीएम धामी ने जोशीमठ आपदा पीड़ितों से की मुलाकात, सहयोग और मदद का दिया आश्वासन

Next Post

यूनान के अंतिम राजा कॉन्स्टेंटाइन द्वितीय का निधन, जीता था ओलंपिक स्वर्ण पदक

Writer D

Writer D

Related Posts

Cocktail 2
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ की दहाड़, 50 करोड़ के क्लब में एंट्री

23/06/2026
Sanchita Ugale
मनोरंजन

‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले ने की आत्महत्या, 30 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

15/06/2026
Kailash Kher
मनोरंजन

बाबा महाकाल के दरबार में कैलाश खेर ने नवाया शीश, भस्म आरती में हुए शामिल

05/06/2026
Pahlaj Nihalani
Main Slider

नहीं रहे निर्माता पहलाज निहलानी, फिल्म जगत में शोक

04/06/2026
Salman Khan, Salim Khan
मनोरंजन

सलमान खान को धमकी देने वाला लखनऊ से अरेस्ट, खुद को बताया था छोटा शकील का गुर्गा

30/05/2026
Next Post
Constantine II

यूनान के अंतिम राजा कॉन्स्टेंटाइन द्वितीय का निधन, जीता था ओलंपिक स्वर्ण पदक

यह भी पढ़ें

Savin Bansal

9 वर्षीय बच्ची की विधवा मां को परेशान कर रही HDFC आरगो, प्रशासन ने की कार्रवाई

06/12/2025
CM Yogi

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक से जोड़ें: मुख्यमंत्री योगी

26/05/2026
Indian players celebrated Father's Day in a special way, know who did wish

भारतीय खिलाड़ियों ने खास अंदाज में मनाया फादर्स डे, जाने किसने कैसे किया विश

20/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version