• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आपको भी है होंठ चबाने की आदत, तो पढ़ लें ये खबर

Writer D by Writer D
27/09/2021
in Main Slider, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को हर वक्त होंठ चबाने की आदत होती है. कुछ मामलों में ये महज एक आदत हो सकती है, लेकिन कई बार ये आदत गंभीर बीमारी की तरफ इशारा करती है. मुंह से जुड़ी बीमारियों के एक्सपर्ट्स ने ऐसी कई दिक्कतों को लेकर चेतावनी दी है जिनकी जानकारी शायद आपको नहीं है.

अमेरिकी ब्रांड Colgate पर एक्सपर्ट्स ने बताया कि आखिर क्यों लोग होंठ चबाने की लत के शिकार होते हैं और इसका क्या मतलब होता है. मूल रूप से इसके पीछे पांच मुख्य समस्याएं हो सकती हैं.

आर्थराइटिस- यह टेम्पोरोमैंडिबुलर ज्वॉइंग (TMJ) डिसॉर्डर का एक सामान्य कारण है, जो अक्सर एक लक्षण के रूप में देखा जाता है. इसके लक्षण हल्के या गंभीर होते हैं और समय के साथ-साथ घातक भी हो सकते हैं जो रूमेटॉयड आर्थराइटिस की वजह से होता है.

आर्थराइटिस के प्रकार के आधार पर आपके जबड़े के आकार में बदलाव, सूजन और या मुंह खुलने से जुड़ी समस्या हो सकती है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर होंठ काटने के साथ-साथ आप जबड़े में दर्द, सिरदर्द या दांत में दर्द महसूस कर रहे हैं तो ये जबड़े में आर्थराइटिस का वॉर्निंग साइन हो सकता है.

दांत पीसना- दांत पीसने से भी TMJ की दिक्कत बढ़ सकती है और यह होंठ चबाने का एक संकेत हो सकता है. दांत पीसने की दिक्कत कई कारणों से जुड़ी हो सकती है. ऐसा स्ट्रेस की वजह से भी हो सकता है. यह अक्सर रात में सोते समय या जब आप अनजाने में अपने दातों को भीचते हैं, तब होता है. लेकिन जब कोई होंठ काटने के साथ फेशियल पेन या सिरदर्द महसूस करता है तब भी दांत पीसने की दिक्कत बढ़ती है.

आड़े-टेढ़े दांत- जब किसी इंसान के जबड़ों में दांतों की लाइन सीधी ना हो तो उसकी होंठ काटने की आदत बढ़ सकती है. ऐसा तब होता है जब जबड़े के ऊपर और नीचे के दांत एक आकार के नहीं होते हैं या उनका आकार असामान्य होता है. अमूमन यह कोई बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन जब आपको दर्द या होंठ काटने की समस्या हो या चबाने में मुश्किल होने लगे तो इसका जरूर इलाज कराना चाहिए.

एन्जाइटी या डिप्रेशन- मानसिक दिक्कतों के चलते भी अक्सर लोग होंठ काटने की बुरी लत के शिकार हो जाते हैं. बॉडी के रिपीटेटिव बिहेवियर मानसिक तनाव का हिस्सा हो सकते हैं जिसमें होंठ काटना भी शामिल है.

कब इलाज के लिए जाएं- एक्सपर्ट्स का कहना है कि आमतौर पर होंठ चबाना किसी बड़ी दिक्कत का संकेत नहीं होता है. फिर भी होंठों को बार-बार काटना एक खराब आदत हो सकती है और इससे त्वचा के छिलने और जलने की परेशानी बढ़ सकती है.

एक्सपर्ट्स ने कहा कि अगर आप या आप बच्चा होंठ काटने की खराब लत का शिकार है तो आपको तुरंत दांतों के डॉक्टर या हेल्थकेयर प्रोवाइडर से मिलने की जरूरत है. वे न सिर्फ इसकी गंभीरता और कारणों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं, बल्कि बेहतर इलाज की सलाह भी दे सकते हैं.

अगर दांत के डॉक्टर आपको TMJ डिसॉर्डर की समस्या से ग्रस्त पाते हैं तो वह आपको जबड़े की मांसपेशियों की मसाज या डाइट की लिमिट से लेकर सॉफ्ट फूड खाने जैसे घरेलू उपचार आजमाने की सलाह दे सकते हैं. इसके अलावा वह आपको दर्द या सूजन में राहत के लिए कुछ दवाएं भी दे सकते हैं.

Tags: chewing lipshabit of chewing lipshealth tips
Previous Post

दबंग की पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Next Post

कम आबादी वाली इन जगहों को करें अपनी ट्रेवल लिस्ट में शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Jagannath Rath Yatra
Main Slider

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

16/07/2026
Next Post
ट्रेवल लिस्ट

कम आबादी वाली इन जगहों को करें अपनी ट्रेवल लिस्ट में शामिल

यह भी पढ़ें

Tiranga Yatra

तिरंगा यात्रा के दौरान बाइक में लगी आग, बीच बाजार धूं-धूं कर जलने लगी

15/08/2023
holi

होली पर चंद्र ग्रहण का साया, जानें कब होगा होलिका दहन

28/01/2026
Actor Varun Dhawan

ट्रोलर्स को मुँह तोड़ जवाब देते नज़र आए अभिनेता वरुण धवन

23/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version