• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चित्रकूट को मेडिकल कालेज की सौगात देने पर सांसद ने जताया सीएम योगी का आभार

Writer D by Writer D
29/01/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चित्रकूट। बांदा-चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल ने बुंदेलखंड के सबसे पिछडे एवं आकांक्षी जिले चित्रकूट में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के उददेश्य से मेडिकल कालेज की सौगात दिये जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का आभार जताया है। सांसद ने कहा कि सीएम योगी धर्म नगरी चित्रकूट के समग्र विकास को संकल्पित है।

सांसद ने बताया कि बीते 12 जनवरी को चित्रकूट धाम मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में उन्होने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को चित्रकूट जनपद में मेडिकल कालेज खोलने समेत संसदीय क्षेत्र के चहुमुखी विकास सम्बंधी कई कार्ययोजनाएं सौपी थी, जिस पर आकांक्षी जिले चित्रकूट को यह बडी सौगात मिली है।

रविवार को बांदा-चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जब से भाजपा की सरकार बनी है बुंदेलखंड का चहुमुखी विकास हुआ है। दुर्दांत डकैतों के आतंक के लिए कुख्यात रहा चित्रकूट आज पर्यटन का हब बन रहा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण के बाद भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट आज देश की राजधानी दिल्ली से सीधा जुड गया है। इसके अलावा देवांगना की मनोरम पहाडी पर बनकर तैयार हो चुके देश के सबसे सुंदर टेबल टाप चित्रकूट एयरपोर्ट के शुरू होते ही विदेशी पर्यटकों का आवागमन बढेगा।जिससे क्षेत्र में पर्यटन आधारित रोजगार के नये-नये अवसर विकसित होगें।

श्री पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का आभार जताते हुए कहा कि बीते दिनों लखनऊ में चित्रकूट मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ आयोजित विकास सम्बंधी समीक्षा बैठक में उन्होने चित्रकूट में मेडिकल कालेज खोलने समेत संसदीय क्षेत्र के विकास की कई कार्ययोजनाएं सौपी थी। जिसमें से सीएम योगी ने चित्रकूट में मेडिकल कालेज खोलने की मंजूरी दे दी है।

सांसद ने बताया कि चित्रकूट में जल्द ही पीपीपी माडल पर मेडिकल कालेज खुलेगा। मेडिकल कालेज के लिए तरौहा रूरल में पुलिस अधीक्षक आवास के पास 8.693हेक्टेयर भूमि भी चिन्हित कर ली गई है। सांसद ने बताया कि मेडिकल कालेज बनने के बाद चित्रकूट वासियों को जिले में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने लगेगीं।

MLC चुनाव के लिए 30 जनवरी को तीन जिलों में मतदान

आरके सिंह पटेल ने संसदीय क्षेत्र के कर्वी-बूढा राजापुर मार्ग का चैडीकरण, पटेल तिराहे से देवांगना रोड को फोरलेन मार्ग, राजापुर-कमासिक मार्ग का चैडीकरण,बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे को भरतकूप से बढाकर राम-वन-गमन मार्ग से जोडकर खोह तक राष्ट्रीय राजमार्ग 35 पर बाईपास निर्माण एवं भरतकूप से एयरपोर्ट तक फोरलेन मार्ग, खोह रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज, अतर्रा-बिसंडा मार्ग पर अतर्रा में ओवरब्रिज, कालिंजर से बांदा, चिल्ला, बिंदकी से चैडगरा तक फोरलेन, मानिकपुर के चमरौंहा के पास मऊ गुरदरी के पास बरदहा नदी पर पुल का निर्माण, चिल्लीमल के पास यमुना नदी पर पुल निर्माण, कर्वी के कसहाई कर्वी-बूढा रोड पर रेलवे लाइन पर फ्लाई ओवर का निर्माण, बांदा में कताई मिल के स्थान पर नई औद्योगिक इकाई की स्थापना, बुन्देलखण्ड विकास निधि, राज्यांश से चित्रकूट एवं बांदा में नई सडकों का ग्रामीण, राजापुर में तुलसीदास के मन्दिर तक पहुंच मार्ग एवं यमुना में कटाव दीवाल निर्माण, अतर्रा एवं बांदा में बाईपास निर्माण आदि के सीएम को दिये गये प्रस्तावों के जल्द मंजूरी मिलेगी। जिससे क्षेत्र का कायाकल्प होगा और विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

Tags: chitrakoot medical collegecm yogiLucknow News
Previous Post

तीसरी बार हाकी का सरताज बना जर्मनी

Next Post

सीएम योगी ने दी महिला अंडर-19 टीम को बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
CM Yogi inaugurated the centralized kitchen of Akshaya Patra Foundation.
उत्तर प्रदेश

स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्यप्रद व स्वच्छ आहार-विहार आवश्यक : मुख्यमंत्री योगी

26/06/2026
Anganwadi
उत्तर प्रदेश

आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालयों का होगा बेहतर समन्वय, योगी सरकार ने को-लोकेशन और मैपिंग अभियान को दी नई गति

26/06/2026
Unique protest by BJP councilor in Agra
उत्तर प्रदेश

आगरा में भाजपा पार्षद का अनोखा विरोध, नाले में उतरकर मनाया जन्मदिन, काटा केक

26/06/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी ने दी महिला अंडर-19 टीम को बधाई

यह भी पढ़ें

प्रो. सूर्यप्रसाद दीक्षित Prof. Suryaprasad Dixit

लोक-भाषाओं, लोक-बोलियों के उत्थान हेतु कार्य कर रहे हैं : प्रो. सूर्यप्रसाद दीक्षित

24/12/2020
मलाइका अरोड़ा

मलाइका ने एक बार फिर से बोल्ड लुक में दिखाया जलवा

26/07/2020
Chaitra Navratri

कल घर-घर होगा महाष्टमी का पूजन, जानिए शुभ मुहूर्त

12/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version