• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

GIS: अयोध्या, काशी, मथुरा की भूमि ने सदियों से दिखाई राह: सिंधिया

Writer D by Writer D
11/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Jyotiraditya Scindia

Jyotiraditya Scindia

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अयोध्या, काशी और मथुरा की इस भूमि ने हमेशा से भारत को नई राह दिखाई है। उत्तर प्रदेश भारत के विकास में हरदम प्राथमिकता रखता था और रखता रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का कायाकल्प हो चुका है।

ये बातें केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने कहीं। उन्होंने शनिवार को वृंदावन योजना में आयोजित निवेश के महाकुंभ ’UP GIS-2023’ के दूसरे दिन शनिवार को भारद्वाज हॉल में ’सिविल एविएशन इन उत्तर प्रदेश : दी इमर्जिंग ऑपर्च्युनिटीज’ विषय पर विशेष सत्र को सम्बोधित किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास व एनआरआई मंत्री नंद गोपाल नंदी भी मौजूद रहे।

नागरिक उड्डयन सेक्टर के निवेशकों को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री (Jyotiraditya Scindia) ने यूपी को निवेश के लिए सबसे अनुकूल स्थान बताया। उन्होंने कहा कि 6 साल में यूपी में जिस तरह से कार्य हुआ, वो सभी को चौंका रहा है। रोड कनेक्टिविटी की बात हो या सिविल एविएशन की, यूपी ने हर क्षेत्र में ऊंची छलांग लगाई है। जिस प्रदेश में कभी मात्र 2 एयरपोर्ट हुआ करते थे, वहां आज वह 9 हवाईअड्डे क्रियाशील हैं। 10 नए एयरपोर्ट बन रहे हैं, इसके अलावा 2 एयरपोर्ट के लिए जमीन देखने का काम शुरू हो गया है। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश 21 एयरपोर्ट वाला प्रदेश बनने जा रहा है। इस तरह उत्तर प्रदेश सिविल एविएशन के सेक्टर में निवेश के लिए सर्वाधिक पसंदीदा स्थल हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के एयरलाइंस सेक्टर का प्रजातांत्रिकरण हुआ है।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सिविल एविएशन का क्षेत्र असीम संभावनाओं वाला है। आने वाले समय में प्रदेश में 21 एयरपोर्ट होने वाले हैं, इनमें से 16 घरेलू और 5 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होंगे। करोड़ों लोगों का आकाश में उड़ने का सपना साकार हुआ है।

GIS में आए निवेश से प्रदेश में चौतरफा प्रवाहित होगी विकास की गंगा: एके शर्मा

सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो सन्देश भी प्रसारित किया गया। उन्होंने निवेशक बंधुओं को संबोधित करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश 6 वर्ष में गुड गवर्नेंस का सबसे बड़ा मिसाल है। प्रधानमंत्री के रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मूल मंत्र का अनुसरण करते हुए यूपी आज इज ऑफ डूइंग के मामले में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर भी अग्रसर है। यूपी भारत के ग्रोथ को गति देने के लिए तैयार है। आइये नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में आपका स्वागत है।

सत्र के दौरान तीन एमओयू का आदान प्रदान हुआ। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव नागरिक उड्डयन एसपी गोयल, वाईआईएपीएल के चेयरमैन डेनियल ब्रिचर, एयर इंडिया एक्सप्रेस के सीईओ आलोक सिंह, बेल्जियम के पूर्व उप प्रधानमंत्री व यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक के वाइस प्रेसिडेंट और यूरोपियन पार्लियामेंट के सदस्य क्रिस पीटर, सीएपीए इंडिया के सीईओ कपिल कौल, अकासा एयर की हेड ऑफ ऑपरेशन नीलू खत्री ने विचार व्यक्त किए। वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से उत्तर प्रदेश में सिविल एविएशन के क्षेत्र की असीम संभावनाओं से निवेशकों को परिचित कराया गया।

Tags: gis 2023up gisup gis 2023
Previous Post

GIS में आए निवेश से प्रदेश में चौतरफा प्रवाहित होगी विकास की गंगा: एके शर्मा

Next Post

GIS: आर्थिक संबंधों को नई शक्ति देंगे यूपी और ऑस्ट्रेलिया

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘लाल टोपी वालों के कारनामे भूली नहीं है यूपी की जनता’, अखिलेश पर अनिल राजभर का तीखा हमला

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
AK Sharma
Main Slider

अखिलेश यादव के बिजली वाले बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- जब सत्ता में थे तब किसानों को बिजली-पानी क्यों नहीं दिया?

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, जांच में जुटी पुलिस

30/09/2026
Next Post
UP GIS

GIS: आर्थिक संबंधों को नई शक्ति देंगे यूपी और ऑस्ट्रेलिया

यह भी पढ़ें

Dr. Sandip Ghosh

आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष अरेस्ट, इस मामले में CBI ने की कार्रवाई

02/09/2024
Dawood Ibrahim

खौफ के साये से बाहर निकलीं दाऊद की संपत्तियां, पैतृक गांव की 4 जमीनें बिकीं

19/03/2026
petrol-diesel

दो दिन की राहत के बाद पेट्रोल डीजल की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल

15/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version