• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दक्षिण अफ्रीका से 18 फरवरी को कूनो में आएंगे और 12 चीते

Writer D by Writer D
13/02/2023
in राष्ट्रीय, मध्य प्रदेश
0
Leopards

Leopards

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्योपुर/भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने पिछले साल अपने जन्मदिवस पर 17 सितम्बर को नामीबिया से लाए गए आठ चीतों (Leopards) को श्योपुर के राष्ट्रीय उद्यान कूनो अभयारण्य (Kuno National Park) में छोड़ा था। अब यहां पांच दिन बाद 18 फरवरी को चीतों का कुनबा बड़ा होने जा रहा है। यहां चीतों की दूसरी खेप दक्षिण अफ्रीका से आ रही है। इसके साथ ही यहां चीतों की संख्या आठ से बढ़कर 20 हो जाएगी।

इससे पहले नामीबिया से आठ चीते (Leopards) कूनो नेशनल पार्क में लाए गए थे, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्म दिन के मौके पर खुद बाड़े में रिलीज किया था। इस बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह चीतों को रिलीज करेंगे। इस बार चीतों को दक्षिण अफ्रीका से कूनो लाने के लिए ट्रायड एंड टेस्टेड रूट का इस्तेमाल किया जाएगा। यानी जिस रूट से पिछली बार चीते लाए गए थे उसी रूट से इस बार भी कूनो लाए जाएंगे।

कूनो पार्क के डीएफओ प्रकाश वर्मा ने सोमवार को बताया कि 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए जाएंगे। पहले की ही तरह चीतों को लाए जाने का रूट रहेगा। चीफ गेस्ट कौन कौन होगा फिलहाल इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह का आना तय है। सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम मौजूद हैं।

उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को विशेष विमान से 12 चीतों को दक्षिण अफ्रीका से पहले ग्वालियर लाया जाएगा, इसके बाद वायुसेना के मालवाहक हेलीकॉप्टर से ग्वालियर से कूनो लाया जाएगा। दक्षिण अफ्रीका से चीतों को कूनों लाने के लिए चीता टास्क फोर्स के अधिकारी और कूनो एसडीओ अमृतांशु दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुके हैं। इधर कूनो प्रशासन ने सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं, अब सिर्फ चीतों के स्वागत की तैयारियां तेजी के साथ की जा रही हैं।

बताया जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका से जिन 12 चीतों को कूनो लाया जा रहा है उन्हें पहले कम से कम 30 दिन के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा। इसके लिए यहां10 बाडे़ तैयार किए जा चुके हैं। चीतों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरा से लेकर, आर्म्ड सिक्योरिटी गार्ड, वन कर्मी और डॉग स्कवॉड टीम तैनात कर दी गई है, जो चीतों और उनके बाड़ों के आसपास तैनात रहकर, वाच टावरों व गश्त करके जंगल की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।

जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी को विशेष विमान दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों को लिफ्ट करके रवाना होगा और 18 की सुबह पहले ग्वालियर लाएगा। इसके बाद इंदौर वायुसेना के विशेष मालवाहक हेलीकॉप्टर उन्हें ग्वालियर से कूनो लाएंगे। कूनो के अंदर पहले से ही पांच हेलीपैड बनकर तैयार हैं, जिनका पीआईयू और कूनो के अधिकारी निरीक्षण भी कर चुके हैं। 18 फरवरी को सुबह करीब 10 से दोपहर 1 बजे के बीच चीतों को कूनो के क्वारंटाइन बाड़ों में रिलीज किया जाएगा।

पहली खेप में जो आठ चीते नामीबिया से लाए गए थे उनमें तीन नर और पांच मादा चीते थे। इस बार सात नर और तीन मादा चीते लाए जा रहे हैं। यानी अब कूनो में नर और मादा चीतों की संख्या 10-10 हो जाएगी। पहली खेप में लाए गए मादा चीतों में एक के प्रेगनेंट होने की भी संभावना है। हालांकि इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

Tags: Leopardsmp news
Previous Post

BSF में इन पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

Next Post

परंपरा और विज्ञान का मेल करना चीन से सीखें: मोहन भागवत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने खटीमा में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिये निर्देश

08/02/2026
CM Yogi planted a tree at Guru Gorakhnath College.
राजनीति

सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में किया पौधरोपण

08/02/2026
CM Dhami
राजनीति

निरंतर प्रयासों का परिणाम आज उत्तराखंड रोजगार सृजन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल : धामी

08/02/2026
Mohan Bhagwat
Main Slider

कोई भी बन सकता है संघ का प्रमुख, जाति मायने नहीं रखती: मोहन भागवत

08/02/2026
Himanta Sarma
असम

उनकी पत्नी पाकिस्तान में काम करती थीं… असम CM ने बताया गौरव गोगोई का कथित पाक कनेक्शन

08/02/2026
Next Post
mohan bhagwat

परंपरा और विज्ञान का मेल करना चीन से सीखें: मोहन भागवत

यह भी पढ़ें

झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं और 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

09/08/2020
PM Modi

गुजरात को मिली पहली स्टीम वाली हैरिटेज ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ

31/10/2023
Mokshada Ekadashi

कब रखा जाएगा निर्जला एकादशी का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

08/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version