• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी ने बनाया लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का कीर्तिमान

पांच साल और 347 दिन से मुख्यमंत्री पद पर हैं योगी

Writer D by Writer D
01/03/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) नित्य नये कीर्तिमान रच रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री के पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। उनसे पहले कांग्रेस के मुख्यमंत्री डॉ. संपूर्णानन्द इस पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहे हैं। वहीं क्षेत्रीय पार्टियों के नेता स्व.चौधरी चरण सिंह, स्व.मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव सीएम योगी के आस-पास भी नहीं दिखाई पड़ते।

सीएम योगी (CM Yogi) की गिनती उन नेताओं में होती है जिनके नेतृत्व में प्रदेश में किसी पार्टी की दूसरी बार सरकार बनी है। उनसे पहले नारायण दत्त तिवारी थे जिनके नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की दोबारा सरकार बनी थी। 25 मार्च 2022 को जब योगी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उन्होंने नारायण दत्त तिवारी का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। उन्होंने वर्ष 1985 में अविभाजित उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं उत्तराखंड बनने के बाद देखा जाए तो योगी प्रदेश के पहले सीएम हैं, जो लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुए हैं।

तीन साल से ज्यादा समय तक रहने वाले सीएम

नाम                 दिन                       पार्टी

योगी आदित्यनाथ   5 वर्ष 347 (पदस्थ)   भाजपा

डॉ. संपूर्णानन्द      5 वर्ष 345 दिन          कांग्रेस

अखिलेश यादव     5 वर्ष चार दिन         सपा

मायावती            4 वर्ष 307 दिन          बसपा

मुलायम सिंह       3 वर्ष 257 दिन       सपा

दो तिहाई से ज्यादा बहुमत पाने वाली बीजेपी पहली पार्टी

योगी (CM Yogi) के चेहरे पर 2022 के विधानसभा चुनाव में उतरी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 255 सीटें जीतने में सफल रही थी। वहीं इससे पहले 2017 में बीजेपी को 312 सीटें प्राप्त हुई थी। इस तरह बीजेपी यूपी में पहली पार्टी बन गई जिसे दो बार दो तिहाई से ज्यादा बहुमत मिला।

मिथक तोड़ने वाले सीएम (CM Yogi)

इन तमाम बातों के साथ ही योगी मिथक तोड़ने वाले सीएम भी योगी हैं। पहले यह कहा जाता था कि जो सीएम नोएडा जाता है उसकी कुर्सी चली जाती है। इस डर से कोई मुख्यमंत्री नोएडा नहीं जाता था। योगी सीएम बनने के बाद लगभग 6 वर्ष में 25 बार से ज्यादा बार नोएडा गए, बावजूद इसके उन्होंने दोबारा सीएम पद की शपथ ली।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

कूड़ा पृथक्कीकरण सुनिश्चित करने में घरों की महिलाओं की भूमिका अहम: नेहा शर्मा

Next Post

25 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

Writer D

Writer D

Related Posts

Deepak
Main Slider

शाम का दीपक घर से दूर करेगा पारिवारिक कलह

05/09/2026
Keys
Main Slider

इस हिस्से में न रखें चाबियां, घर से चली जाएगी बरकत

05/09/2026
Flood
उत्तर प्रदेश

591 करोड़ अलर्ट मैसेज से बाढ़ के दौरान यूपी में बचाई गई लाखों की जान, एक भी जनहानि नहीं

04/09/2026
Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Next Post
kedarnath Dham

25 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

यह भी पढ़ें

bookies

सट्टेबाज को रंगे हाथ पुलिस ने दबोचा, नगदी और सट्टे की पर्ची बरामद

10/01/2021
अन्नू टंडन

कांग्रेस की पूर्व सांसद अन्नू टंडन आज होंगी सपा में शामिल, अखिलेश यादव दिलाएंगे सदस्यता

02/11/2020
foreign currency reserve

भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 73 के पार पहुंचा

05/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version