• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रात में ना करें इन चीजों का सेवन, सेहत और नींद होती हैं खराब

Writer D by Writer D
12/04/2023
in फैशन/शैली
0
Sleep

Sleep

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आपकी सेहत का नाता आपके भोजन से भी होता हैं। इसलिए सभी सुबह के ब्रेकफास्ट से लेकर रात के डिनर तक अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करते हैं जो सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करती हैं। हांलाकि लोग स्वाद या जानकारी के अभाव के चक्कर में गलत समय पर गलत चीजों का सेवन कर बैठते हैं। खासतौर से जब रात के खाने की बात आती है तो कई लोग इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं। जबकि रात को सोने (Sleeping) से पहले आपको कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि इसका असर आपकी सेहत और नींद पर पड़ता हैं।

तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनका सेवन रात को सोने (Sleeping) से पहले नहीं करना चाहिए।

खीरा

खीरा शरीर को ठंडा रखने का काम करता है। शरीर में पानी की कमी दूर करता है। डिहाइड्रेशन के इस सीजन में तो खीरा खाना बहुत अधिक लाभकारी होता है। खीरा तासीर में ठंडा होता है। इसलिए दिन में इसे खाने पर शरीर का तापमान सही रहता है। लेकिन यदि आप रात के समय सलाद में इसका सेवन करेंगे तो पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को शरीर में कहीं भी दर्द रहता है, उन्हें तो भूलकर भी रात के समय खीरा नहीं खाना चाहिए। नहीं तो रातभर दर्द के कारण सो नहीं पाएंगे।

फल

सोते समय फल का सेवन करने से कैलोरी और चीनी ज्यादा हो जाती है। सोने से पहले इसे खाने से पेट खराब हो सकता है और नींद बाधित हो सकती है, जिससे उन्हें अगले दिन थकान महसूस होती है। यदि कोई एसिड रिफ्लक्स से पीड़ित है तो बिस्तर पर लेटने से पहले फल खाने से बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है। संतरे और पाइनएप्पल जैसे सभी खट्टे फल अक्सर एसिड रिफ्लक्स वाले लोगों के लिए समस्याग्रस्त होते हैं और सोते समय इससे बचना चाहिए।

दही और छाछ

दही और छाछ दोनों ही शरीर के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। लेकिन बरसात के मौसम में दही और छाछ दोनों का ही सेवन करने से बचना चाहिए। बरसात के मौसम में तो रात के समय गलती से भी दही और छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए। अन्यथा बुखार, पेट दर्द, गले में दर्द या जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

रेड मीट

रेड मीट प्रोटीन और आयरन का स्रोत है। लेकिन इसका अधिक सेवन करने से आपको बेचैनी हो सकती है और यह आपकी नींद को भी प्रभावित कर सकता है। तो अगर आप शांति से गहरी नींद लेना चाहते हैं, तो रात में रेड मीड को नजरअंदाज करें।

मशरूम

मशरूम किसी औषधि की तरह है। यह विटमिन-डी प्राप्त करने के लिए चुनिंदा वेजिटेरियन फूड में शामिल हैं। लेकिन इसके पाचन में बहुत अधिक समय लगता है। इसलिए रात के भोजन में मशरूम खाने से बचना चाहिए। रात के समय मशरूम खाने से पेट में गैस बनना, अपच की दिक्कत होना, पेट दर्द होना और सुबह मोशन में समस्या होने जैसी दिक्कत हो सकती है।

डॉर्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट में बहुत अधिक मात्रा में कैफीन व अन्य उत्तेजक पदार्थ होते हैं, जो हृदय को आराम देने के बजाए कार्यशील रखते हैं तथा मस्तिष्क को केंद्रित रखते हैं। इससे आपकी नींद बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।

पिज्जा

कई लोगों का पिज्जा से बहुत प्यार है, पिज्जा जिंदगी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पिज्जा उन फूड्स में से एक है जिसे आपको सोने से पहले नहीं खाना चाहिए। पिज्जा में बहुत अधिक कैलोरी और ट्रांस फैट होता है जो रात भर आपके पेट में जमा रहता है जिससे आप लंबे समय तक परेशान रहते हैं।

आइसक्रीम

फ्रिज में आइसक्रीम रखी हो और रात को भूख लगे तो फिर क्या कहने। लेकिन रात में आइसक्रीम खाना भी बेहद नुकसानदेह है। आइसक्रीम में भारी-भरकम मात्रा में फैट और शुगर दोनों ही होता है। सोने से पहले आइसक्रीम खाने का सीधा मतलब है कि आप अपना वजन बढ़ाने जा रहे हैं।

Tags: HealthHealthy living
Previous Post

खून का गाढ़ापन हो सकता है खतरनाक, पतला करने के लिए आजमाएं ये उपाय

Next Post

डिप्रेशन से इस तरह उभारें खुद को

Writer D

Writer D

Related Posts

hands
फैशन/शैली

बेजान हाथ होंगे सॉफ्ट, अपनाएं ये आसान उपाय

24/06/2026
Oil
फैशन/शैली

डल और मुरझाई स्किन बनेंगी सॉफ्ट और ग्लोइंग, इससे करें मसाज

24/06/2026
Body Odor
फैशन/शैली

पसीने की बदबू दूर करने के लिए करें ये उपाय

24/06/2026
Cloves
फैशन/शैली

रात को लौंग खाने के ये फायदे जान रह जाएंगे हैरान

24/06/2026
Underarms
फैशन/शैली

गर्मियों में शरीर से आती बदबू आपको करती है शर्मिंदा, करें ये उपाय

24/06/2026
Next Post
depression

डिप्रेशन से इस तरह उभारें खुद को

यह भी पढ़ें

indian team

सीरीज को अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा भारत

05/12/2020
kanwariyas

सड़क हादसे में नैनीताल के पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत, दारोगा सहित सात घायल

31/03/2022
Explosion

घर में रखे केमिकल ड्रम में विस्फोट, एक की मौत

20/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version