• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार की पहल से मिली नवरात्रि पर्व को अलग पहचान

Writer D by Writer D
30/03/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। आजादी का अमृत महोत्सव आयोजन की श्रृंखला के अंतर्गत संगम नगरी प्रयागराज में योगी सरकार (Yogi Government) के निर्देश पर इस बार नवरात्रि (Navratri) पर्व जनपद के देवी मंदिरों तथा शक्ति पीठो में दुर्गा सप्तशती का पाठ , देवी गायन, देवी जागरण और अखंड रामायण पाठ के कार्यक्रमों का आयोजन प्रमुखता से किया गया । पूरे नौ दिन तक चले इस आयोजन का समापन प्रभु श्री राम के प्रकटोत्सव राम नवमी में अखंड रामायण के साथ हुआ।

संगम नगरी प्रयागराज देवालयों और शक्ति पीठ की नगरी भी है । यहाँ के शक्तिपीठों और देवी मंदिरों में आने वाले माँ के भक्तों के लिए इस बार का नवरात्रि पर्व अविस्मरणीय बन गया । प्रदेश के शक्तिपीठों और दुर्गा मंदिरों में राज्य की योगी सरकार द्वारा सरकारी सहयोग से पहली बार किये गए विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों ने शक्ति के इस महापर्व को और भी दिव्य और भव्य बना दिया । प्रयागराज के जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री बताते हैं कि जनपद में जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर नवरात्रि के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, ध्वनि आदि की बेहतर व्यवस्था की गई।

इसके अलावा शहर के माँ कल्याणी देवी शक्तिपीठ , माँ ललिता देवी शक्तिपीठ और माँ अलोप शंकरी मंदिर में दुर्गा सप्तशती और अखंड रामायण के पाठ के आयोजन सरकार द्वारा उपलब्ध कराये फंड से किये गए । राज्य सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से इसका आयोजन किया गया ।

सांस्कृतिक आयोजनों के साथ महिला सहभागिता ने दिया नया स्वरूप:

प्रयागराज के विभिन्न मदिरों और शक्ति पीठों में 22 मार्च से 30 मार्च तक नवरात्रि में हुए आयोजनों में दुर्गासप्तशती और अखंड रामायण के पाठ के साथ माँ दुर्गा के विभिन्न प्रसंगों को मंदिर प्रांगण में प्रस्तुत करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया । प्रयागराज की क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह के मुताबिक़ मंदिरों में लोक गायक उमेश कनौजिया , श्याम बिहारी गौड़ और उनके सहयोगियों ने देवी गीतों की प्रस्तुतियां दी। माता की झांकियां निकाली गई और देवी जागरण के विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए जिसमें बड़ी संख्या में माँ के भक्त मौजूद रहे । सरकार के निर्देशानुसार आयोजन में महिलाओं और लड़कियों की विशेष रूप से सहभागिता को प्रमुखता दी गई ।

साधु-संतो और तीर्थ पुरोहितों ने आयोजन को हिंदू नव वर्ष की सबसे बड़ी सौगात बताया

उत्तर प्रदेश में शक्ति के महापर्व नवरात्रि में इस बार मां दुर्गा के दरबार में मां शेरावाली के जयकारे के साथ दुर्गा सप्तशती के पाठ के स्वर भी प्रमुखता से मंदिर प्रांगण में गूंजे। योगी सरकार (Yogi Government) के पर्यटन व संस्कृति मंत्रालय के साझा सहयोग से इस आयोजन में प्रभु श्री राम के प्राकट्य के दिन राम नवमी में अखंड रामायण के पाठ ने इसे अविस्मरणीय बना दिया ।

कन्या पूजन कर सीएम योगी ने की मातृ शक्ति आराधना

इस आयोजन को प्रयागराज में साधु संतो ने नव वर्ष के लिए हिंदुओं को दिया गया सबसे बड़ा उपहार बताया है । मां अलोपशंकरी देवी मंदिर के प्रमुख और श्री पंचायती अखाड़ा महा निर्वाणी के महंत स्वामी जमुना गिरी जी ने इसे सनातन धर्म में नई ऊर्जा का प्रवाह करने वाला कदम बताया है।

Tags: cm yogiLucknow Newsnavratriup news
Previous Post

उप्र में बगैर परीक्षा दिए अगली कक्षा में जाएंगे परिषदीय छात्र

Next Post

‘…. पहले ही चेताया था’, हावड़ा हिंसा पर CM ममता बनर्जी का बयान

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
Next Post
Mamata Banerjee

'.... पहले ही चेताया था', हावड़ा हिंसा पर CM ममता बनर्जी का बयान

यह भी पढ़ें

Samsung Galaxy F62

जल्द होगा लॉन्च Samsung Galaxy F62, गीकबेंच लिस्टिंग में दिखा फोन

04/12/2020
share market

राष्ट्रपति चुनाव नतीजों से पहले सेंसेक्स 41100 और निफ्टी 12000 के पार

05/11/2020
Justin Trudeau

पीएम आवास को 20 हजार ट्रक चालकों ने घेरा, घर छोड़कर भागे प्रधानमंत्री

30/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version