• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने के लिए अभियान शुरू

Writer D by Writer D
06/06/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Single use plastic

Neha Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगरीय निकायों में प्रतिबंधित 120 माईक्रान से कम सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) का प्रयोग पूर्णतः बैन लगाने के लिए पुन: विशेष अभियान की शुरुआत की गई। राज्य मिशन निदेशक नेहा शर्मा (Neha Sharma) द्वारा मंगलवार को इसके संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

निदेशक (Neha Sharma) ने बताया कि आगामी तीन जुलाई तक संचालित इस विशेष अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) के प्रतिबंधित हेतु व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही उपयोगकर्ताओं पर जुर्माना लगाते हुए दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध हेतु आगामी तीन जुलाई को मनाये जाने वाले वर्ल्ड प्लास्टिक बैग फ्री डे (World Plastic Bag Free Day) का निकाय स्तर पर वृहद आयोजन करते हुए आम जन मानस को थैला बैंक, बर्तन बैंक एवं रिड्यूस, रियूज और रीसायकल (आरआरआर) के सिद्धांत के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।

राज्य मिशन निदेशक नेहा शर्मा (Neha Sharma) ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) के प्रतिबंध हेतु भारत सरकार द्वारा आगामी तीन जुलाई को वर्ल्ड प्लास्टिक बैग फ्री डे के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके अन्तर्गत समस्त नगरीय निकायों की जिम्मेदारी है कि अभियान के अन्तर्गत नगर विकास विभाग एवं राज्य मिशन निदेशालय द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में अभियान में और तेजी लाये, जिससे नगरीय निकायों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया जा सके।

योगी सरकार ने नन्द बाबा दुग्ध मिशन का किया शुभारंभ

निदेशक ने बताया कि राज्य मिशन निदेशालय द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले निकायों को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक की जब्ती के आधार पर विश्लेषण कर राज्य स्तर पर पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एसयूपी कम्प्लाइंस मॉनिटरिंग पोर्टल पर निकाय सीमान्तर्गत उत्पादकों, विक्रेताओं और उपयोगकर्ताओं (होटल, रेस्टोरेंट इत्यादि) को फील्ड इंस्पेक्शन एप भरा जाना है। प्राप्त होने वाली शिकायतों का निवारण एक सप्ताह के भीतर कराया जाना अपेक्षित है। शिकायत के निस्तारण के पश्चात निकाय द्वारा निस्तारण आख्या और टिप्पणी पोर्टल पर भी अपलोड की जानी है।

यह दिशा निर्देश किए गए हैं जारी

31 दिसम्बर 2022 से प्रतिबंधित 120 माईक्रान से कम सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) पर तीन जुलाई 2023 तक पूर्णतः बैन लगाया जाना है। सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंधित होने के संबंध में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जाना है। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) उपयोगकर्ताओं पर जुर्माना लगाते हुये दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Tags: Neha Sharmasingle use plasticswachch bharat missionworld plastic bag free day
Previous Post

योगी सरकार ने नन्द बाबा दुग्ध मिशन का किया शुभारंभ

Next Post

उप्र में कल से शुरू होगा सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा अभियान

Writer D

Writer D

Related Posts

Ashish Chauhan
राजनीति

डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण

25/06/2026
Dhami government gave big relief to economically weak families
राजनीति

धामी सरकार की बड़ी सौगात: सिर्फ 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, रुद्रपुर में तैयार हुई 1872 आवासों की बड़ी परियोजना

25/06/2026
CM Dhami
राजनीति

कैप्टन अजय पंत प्रकरण में CM धामी के अनुरोध पर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग लगातार सक्रिय

25/06/2026
CM Dhami
राजनीति

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय : CM धामी

25/06/2026
Pooja Pal
Main Slider

BJP ने किया नई प्रदेश टीम का ऐलान, पूजा पाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

25/06/2026
Next Post
Intensive Diarrhea Control Campaign

उप्र में कल से शुरू होगा सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा अभियान

यह भी पढ़ें

Sherlyn Chopra

इंडस्ट्री वाले पार्टी में बुलाकर ट्रे पर ड्रग्स ऑफर करते हैं : शर्लिन चोपड़ा

12/09/2020

ये प्लेस बेस्ट ऑप्शन हैं हनीमून ट्रिप के लिए

18/09/2025

Gionee दे रहा है 3,000mAh बैटरी और 8MP कैमरे वाला फोन मात्र 5,499 रु में

22/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version