• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लगातार तीसरे दिन 65 हजारी हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 19,300 के पार

Writer D by Writer D
03/07/2023
in Business, Main Slider
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) ने सोमवार को लगातार तीसरे कारोबारी दिन मजबूती का नया रिकॉर्ड बनाया है। इसके पहले पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान बुधवार को सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों सूचकांकों ने ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया था। गुरुवार को बकरीद की छुट्टी के बाद शुक्रवार को एक बार फिर सेंसेक्स और निफ्टी ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाने में सफल रहे। अब इस कारोबारी सप्ताह के पहले दिन ही इन दोनों सूचकांकों ने ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाते हुए कारोबार की शुरुआत की।

आज के कारोबार की शुरुआत से ही शेयर बाजार (Share Market) में लगातार तेजी बनी हुई है। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स आज अपने इतिहास में पहली बार 65 हजार के स्तर को पार करने में सफल रहा है। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी पहली बार 19,300 अंक के ऊपर पहुंचा है। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.77 प्रतिशत और निफ्टी 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, डिवीज लेबोरेट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर 3.33 प्रतिशत से लेकर 1.57 प्रतिशत तक की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, मारुति सुज़ुकी और टेक महिंद्रा के शेयर 1.39 प्रतिशत से लेकर 0.83 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Stock Market) में 1,986 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,339 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 647 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 14 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 16 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान में और 22 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज एक बार फिर 117.60 अंक की छलांग लगाकर मजबूती का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 64,836.16 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया, जिसकी वजह से ये सूचकांक तेजी से आगे बढ़ने लगा। हालांकि, बीच-बीच में मुनाफावसूली के चक्कर में बिकवाली का मामूली झटका भी लगता रहा। लेकिन सेंसेक्स के ऊपर चढ़ने की चाल लगातार बनी रही। इस वजह से थोड़ी ही देर में ये सूचकांक 65 हजार अंक के स्तर को पार करके अभी तक के सर्वोच्च स्तर 65,232.64 अंक के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में लगातार हो रही खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 499.65 अंक की मजबूती के साथ 65,218.21 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी ने की गोरक्षनाथ एवं नाथपंथ के गुरुजन की विशिष्ट पूजा

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने भी आज ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 19,246.50 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार में लगातार जारी खरीदारी के सपोर्ट से थोड़ी ही देर में ये सूचकांक अपने इतिहास में पहली बार 19,300 अंक के स्तर को पार करके 19,331.15 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, बीच-बीच में हुई बिकवाली की वजह से इस सूचकांक को हल्का फुल्का झटका भी लगता रहा। इसके बावजूद पहले 1 घंटे का कारोबार खत्म होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 136.15 अंक की तेजी के साथ 19,325.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) ने भी मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 174.18 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 64,892.74 अंक के स्तर पर था। निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 75.80 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,264.80 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 803.14 अंक यानी 1.26 प्रतिशत मजबूत होकर 64,718.56 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने 216.95 अंक यानी 1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,189.05 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bsedomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी ने की गोरक्षनाथ एवं नाथपंथ के गुरुजन की विशिष्ट पूजा

Next Post

सीएम योगी ने जुड़वा भाई-बहन पर लुटाया प्यार, दी दीक्षा

Writer D

Writer D

Related Posts

Atiq's sons will attend Aban's final journey.
Main Slider

आबान के आखिरी सफर में शामिल होंगे अतीक के बेटे, हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ दी पैरोल

07/08/2026
Tejasvi Surya
Main Slider

तेजस्वी सूर्या बने कांवड़िया, हरकी पैड़ी से ऋषिकेश तक करेंगे 26 किमी की पदयात्रा

07/08/2026
cm dhami
Main Slider

धामी सरकार की पहल: प्रतिकूल मौसम को छोड़ वर्षभर होगी आदि कैलाश यात्रा

07/08/2026
Sadhus and saints protest outside Rahul Gandhi's residence.
Main Slider

राहुल गांधी के आवास के बाहर साधु-संतों का हंगामा, पुलिस ने किया डिटेन

07/08/2026
Heavy Rain
Main Slider

यूपी के कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट, इन इलाकों में हो सकती है मूसलाधार बारिश

07/08/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी ने जुड़वा भाई-बहन पर लुटाया प्यार, दी दीक्षा

यह भी पढ़ें

लापता लड़की को एक शख्स ने गूगल मैप पर ढूंढा

13/10/2021
cm yogi

योगी ने राष्ट्रीय सहारा के समूह सम्पादक मनोज तोमर की माता जी के निधन पर किया शोक व्यक्त

22/05/2021

5 जनवरी राशिफल : आज खुलने वाला है इन 5 राशियों की किस्मत का पिटारा

05/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version