• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिवंगत मंहत नरेन्द्र गिरी के गनर पर मुकदमा, ये है बड़ी वजह

Writer D by Writer D
19/07/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Mahant Narendra Giri

Mahant Narendra Giri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। साधु संतो की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत मंहत नरेन्द्र गिरी (Narendra Giri) के सुरक्षा में रहे गनर पर आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में कर्ननगंज थाने में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पुलिस सूत्रों बताया कि नरेन्द्र गिरी के गनर रहे मूल रूप से बलिया में सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के कोदई गांव निवासी अजय कुमार सिंह को प्रारंभिक जांच के दौरान दोषी पाया गया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन विभाग) के इंस्पेक्टर ठाकुर दास ने सोमवार को कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

महंत नरेन्द्र गिरी की मौत के बाद अजय कुमार सिंह पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगे थे। इसम मामले में शासन तक शिकायत पहुंच गयी थी। तब गृह विभाग की ओर से दिसंबर 2022 में मामले में जांच के आदेश दिए गये थे। भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुख्यालय की ओर से जनवरी 2023 में जांच इंस्पेक्टर ठाकुरदास को सौंपी गई। प्रारंभिक रिपोर्ट में अजय कुमार सिंह दोषी पाया गया।

पुलिस एफआईआर के अनुसार अजय कुमार ने निर्धारित अवधि में वेतन बकाया, अतिरिक्त वेतन, बोनस, एलआईसी, उसके और उसकी पत्नी के खाते से ब्याज के रूप में, फ्लैट खरीदने के लिए एलआईसी और एचएफएल से लिया गया ऋण, एसबीआई से लिया गया पर्सनल लोन के वैध स्रोतों से कुल 95 लाख, 79 हजार 591 रूपया अर्जित किया गया। इसी अवधि में आरोपी द्वारा चल, अचल संपत्ति, निवेश, पारिवारिक भरण पोषण एवं अन्य मदो पर एक करोड़ 22 लाख 58 हजार रूपया खर्च किया गया है। यह राशि उनकी ज्ञात एवं वैध रूप से अर्जित आय से 28 फीसदी अधिक है जिसका उसके पास कोई लेखाजोखा नहीं है।

गौरतलब है कि महंत नरेन्द्र गिरी (Narendra Giri) 20 सितंबर 2021 को श्रीमठ बाघम्बरी गद्दी के कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे लटके पाए गए थे। महंत की संदिग्ध मौत के उनके कमरे से कई पन्ने का सुसाइड नोट मिला था जिसमें नरेंद्र गिरि ने अपनी मौत के लिए पुराने शिष्य आनंद गिरि, मंदिर के पुजारी आद्या प्रसाद तिवारी तथा उसके बेटे संदीप तिवारी को दोषी ठहराया था।

अजय कुमार 2005 में कौशांबी पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात हुआ था और 2012 में उसकी तैनाती प्रयागराज में कर दी गई। इसके बाद महंत नरेंद्र गिरि (Narendra Giri) की सुरक्षा में अजय को लगा दिया गया। महंत की मौत के बाद अजय कुमार सिंह की तैनाती फिर कौशांबी में कर दिया गया।

Tags: crime newsnarendra giriPrayagraj News
Previous Post

पुत्री से बलात्कार के आरोपी हैवान को उम्रकैद

Next Post

पारिवारिक विवाद में चाचा की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

यूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश

02/10/2026
Main Slider

गांवों को वोट बैंक समझने वालों की राजनीति से गांव पीछे रह गए- सीएम योगी

02/10/2026
Main Slider

जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें प्रधानमंत्री मोदी ने खाली कराईं: मुख्यमंत्री

02/10/2026
उत्तर प्रदेश

सशक्त पंचायत, समृद्ध गांव ही ग्राम स्वराज की आधारशिला, इसमें परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं: मुख्यमंत्री

02/10/2026
Main Slider

अखिलेश के विपक्षी एकता के आह्वान पर संजय निषाद-दानिश आजाद का पलटवार, बोले- सिर्फ बयानबाजी से कुछ हासिल नहीं होगा

02/10/2026
Next Post
Murder

पारिवारिक विवाद में चाचा की हत्या

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया दुनिया की नंबर वन टेस्ट टीम

टीम इंडिया ने अंग्रेजों को अहमदाबाद मेें ढेर कर, बनी दुनिया की नंबर वन टेस्ट टीम

06/03/2021
CM Yogi

योगी ने राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

24/03/2026
Overseas Indian businessman Yusuf Ali

प्रवासी भारतीय व्यवसायी युसूफ अली का हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी लोग सुरक्षित निकाले गए

11/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version