• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला सम्मान को चले अभियान में 17 हजार से ज्यादा अराजकतत्वों को किया गया चिन्हित

Writer D by Writer D
03/08/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Mission Shakti

Mission Shakti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा व उनके स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान (Mission Shakti Campaign) समय-समय पर चलाया जाता है। इसी कड़ी में यूपी पुलिस के महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की ओर से महिलाओं एवं बेटियों के सशक्तिकरण के लिए 21 जुलाई से चलाए गए 10 दिवसीय महिला बीट व महिला हेल्प डेस्क अभियान को एक हफ्ते यानी 7 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

अभियान के तहत थाना क्षेत्र के बीट पुलिस अधिकारियों (पुरूष एवं महिला बीट अधिकारी) द्वारा सादे कपड़ों में बीट क्षेत्र में महिला सुरक्षा से सम्बन्धित संवेदनशील एवं हॉट स्पाट क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए महिलाओं/बालिकाओं के साथ छेड़खानी करने वालों को चिन्हित कर उन्हे चेतावनी/ काउसिंलिंग करने के साथ आवश्यकतानुसार विधिक कार्यवाही की जा गई है। इस दौरान 17 हजार से अधिक अराजकतत्वों को चिन्हित किया गया। इनमें से कुछ को चेतावनी देकर छोड़ा गया तो कुछ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई।

Mission Shakti

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की भी दी गयी जानकारी

महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर मिशन शक्ति (Mission Shakti) के चौथे चरण के तहत प्रदेश भर में महिला सशक्तिकरण को लेकर दस दिवसीय अभियान की शुरुआत की गयी थी, जो हर माह चलेगा। फिलहाल इस दस दिवसीय अभियान को एक हफ्ते यानी 7 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।

योगी सरकार की सिविल सेवा निशुल्क कोचिंग के आवेदन की प्रक्रिया शुरू

अभियान के दौरान प्रदेश की महिलाओं और बेटियों को विभाग की शक्ति दीदी (महिला आरक्षी) की ओर से विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही उन्हे इन योजनाओं का लाभ लेने में हो रही परेशानी को भी संबंधित विभाग से समन्वय बनाकर दूर किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक ने बताया कि विभाग की ओर से महिलाओं और बेटियों को समस्या को दूर करने के लिए रोजाना एक्शन लिया जाता है, लेकिन इस अभियान के दौरान शक्ति दीदी फील्ड में उनसे संपर्क कर रही हैं और उनकी समस्या को तत्काल निस्तारित करा रही हैं। उन्होंने बताया कि रूटीन के दिनों में यह संभव नहीं हो पाता है इसलिए यह निर्णय लिया गया है।

स्कूलों का दौरा कर बच्चों को दी गयी गुड टच व बैड टच की जानकारी

महिला बीट व महिला हेल्प डेस्क अभियान के तहत प्रदेश भर में में कुल 12,904 बीट पुलिस (महिला व पुरूष) द्वारा 17,324 अराजकतत्वों को चिन्हित किया गया। इनमें से 14,533 व्यक्तियों की काउसिंलिंग करके व चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। वहीं 558 अभियोग पंजीकृत किये गये। इसके अलावा 167 व्यक्तियों के खिलाफ 110 सीआरपीसी के तहत एक्शन लिया गया। इसके साथ ही 122 व्यक्तियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्यवाही की जा रही है।

Mission Shakti

इतना ही नहीं 1,825 व्यक्तियों के खिलाफ 151/107/116 सीआरपीसी की कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान 119 व्यक्तियों के खिलाफ अन्य चालान/जुर्माना की कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान बीट क्षेत्र के स्कूलों (प्राथमिक/उच्च माध्यमिक/इंटरमीडिएट स्कूल) में दौरा करते हुए बच्चों को विभिन्न बाल अपराध के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। इस बीच बच्चों को गुड टच और बैड टच की भी जानकारी दी गयी। इसके लिए विशेषज्ञों की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया।

Tags: Lucknow NewsMission Shaktishakti didiup newsYogi News
Previous Post

योगी सरकार की सिविल सेवा निशुल्क कोचिंग के आवेदन की प्रक्रिया शुरू

Next Post

प्रदेश में 3 स्वचालित परीक्षण स्टेशन स्थापित कर सकेगा एक आवेदक

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन लेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास में सहभागी उद्यमियों का किया सम्मान

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नेपाल की आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा

27/08/2026
उत्तर प्रदेश

स्क्रैप हुए वाहनों में 48.5 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की, देश में नंबर वन का बनाया रिकॉर्ड

27/08/2026
Next Post
automated testing stations

प्रदेश में 3 स्वचालित परीक्षण स्टेशन स्थापित कर सकेगा एक आवेदक

यह भी पढ़ें

टाटा पंच में होने जा रहे ये 4 बड़े बदलाव, सेफ्टी के साथ अब लगेगा धांसू फीचर्स का तड़का

Tata Punch होगी और दमदार, सेफ्टी के साथ जुड़ेंगे 4 नए फीचर्स

06/01/2026
Rape

चार साल की बच्ची से हैवानियत, दरिंदा गिरफ्तार

12/09/2022
PM Modi

पीएम मोदी ने दशहरे पर हिमाचल को दिया एम्स का तोहफा, 750 बेड और 64 ICU की सुविधा

05/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version