• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोकसभा में बीजेपी सांसद ने किया अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल, स्पीकर ने दी कड़ी चेतावनी

Writer D by Writer D
22/09/2023
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजनीति
0
Ramesh Bidhuri

Ramesh Bidhuri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लोकसभा में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) के विवादित बयान पर बवाल मच गया है। कांग्रेस से लेकर टीएमसी और आप ने इस बयान को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। साथ ही लोकसभा स्पीकर से रमेश बिधूड़ी पर कार्रवाई की मांग की गई है। विवाद बढ़ने पर लोकसभा के रिकॉर्ड से रमेश बिधूड़ी के बयान से विवादित हिस्सा हटा दिया गया है।

दरअसल, रमेश बिधूड़ी संसद (Ramesh Bidhuri) के विशेष सत्र के चौथे दिन यानी गुरुवार को लोकसभा में चंद्रयान-3 की सफलता पर बोल रहे थे। तभी बीएसपी सांसद दानिश अली ने कोई टिप्पणी की। इस पर रमेश बिधूड़ी भड़क गए। उन्होंने लोकसभा में दानिश अली के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया। हालांकि, अब लोकसभा के रिकॉर्ड से उनके बयान का विवादित हिस्सा हटा दिया गया है।

लोकसभा स्पीकर ने दी कड़ी चेतावनी

सूत्रों के मुताबिक, रमेश बिधूडी (Ramesh Bidhuri) से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बात की है। उन्होंने रमेश विधूड़ी के मामले को बड़ी गंभीरता से लेते हुए नाराजगी जताई। साथ ही रमेश बिधूडी को चेतावनी भी दी है कि भाषा की मर्यादा का ध्यान रखें।

कांग्रेस और टीएमसी ने बीजेपी को घेरा

रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri)  के बयान को लेकर कांग्रेस और टीएमसी ने मोदी सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने ट्वीट किया, PM मोदी, क्या आपने अपने सांसद रमेश बिधूड़ी का ये बयान सुना? वो एक दूसरे सांसद को उनके धर्म के आधार पर ऐसी गालियां दे रहे हैं जो यहां लिखी नहीं जा सकतीं। पूरा विश्वास है आपने सुना ही होगा, और अब आप इनका प्रमोशन जरूर करेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने रमेश बिधूड़ी को पार्टी से निकालने की मांग की है।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्विटर पर लिखा,  मुसलमानों, ओबीसी को गाली देना भाजपा की संस्कृति का अभिन्न अंग है। ज्यादातर को इसमें गलत नहीं दिखता। उन्होंने पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा, इसने भारतीय मुसलमानों को अपनी ही धरती पर डर की ऐसी स्थिति में जीने पर मजबूर कर दिया है कि वे मुस्कुराकर सब कुछ सह लेते हैं।

प्रमिला मलिक बनीं ओडिशा विधानसभा की पहली महिला स्पीकर

आप सांसद संजय सिंह ने भी रमेश बिधूड़ी पर कार्रवाई की मांग की है। राजद सांसद मनोज झा ने कहा,  मैं बिधूड़ी जी को इसके लिए दोषी नहीं मानता हूं क्योंकि इस तरीके की जुबान को शह कौन दे रहा है । मैं दुखी जरूर हूं लेकिन इस बात को लेकर के आश्चर्य नहीं हो रहा है । इस प्रकरण को ऐसे समझ सकते हैं कि एक सांसद अपने दूसरे सांसद को किस तरीके के शब्द का इस्तेमाल कर रहा है?

Tags: delhi newsloksabha newsNational newsRamesh Bidhuri
Previous Post

प्रमिला मलिक बनीं ओडिशा विधानसभा की पहली महिला स्पीकर

Next Post

इस राज्य में की जाएगी 37 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
राजनीति

नीति घाटी को धामी की बड़ी सौगात, बॉर्डर टूरिज्म और होम स्टे विकास को मिलेगा बढ़ावा

01/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार चलाएगी राष्ट्रचेतना का महाभियान, देश के अमर नायकों की कथा का होगा मंचन

01/06/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

वर्षों तक विकास से वंचित रहे क्षेत्र में अब विकास की नई गाथा लिखी जा रही है : मुख्यमंत्री साय

01/06/2026
Meritorious students are the future builders of the country: Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मेधावी छात्र ही देश के भविष्य निर्माता: केशव प्रसाद मौर्य

01/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ए.के. शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम सूर्यघर पर मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

01/06/2026
Next Post
Bihar Teacher

इस राज्य में की जाएगी 37 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

यह भी पढ़ें

Mevaram

70 साल के कांग्रेसी नेता के अश्लील वीडियो’ लीक, पार्टी ने किया निलंबित

07/01/2024
arrested

प्रतिबंधित सामग्री समेत तीन तस्कर पुलिस ने किए गिरफ्तार

29/01/2021
Share Market

3 दिन के तेजी के बाद शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स भी 705 अंक फिसला

24/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version