• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्राली व डंपर की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत

Writer D by Writer D
16/02/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, सहारनपुर
0
Yamunotri Highway Accident

Yamunotri Highway Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर। यूपी में सहारनपुर-दिल्ली यमुनोत्री हाइवे (Yamunotri Highway) पर बड़ा हादसा (Accident) हो गया। सत्संग को जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्राली व डंपर की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दर्जनों श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है।

बता दें कि पूरा मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महेश्वरी पेट्रोल पंप के पास का है। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। कई एंबुलेंस को भी घटनास्थल भेजा गया। तेजी से राहत-बचाव कार्य करते हुए सभी घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया है। वहीं, पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, करीब 50 श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्राला आज सुबह पिलखनी की ओर जा रहा था। तभी उसे पेट्रोल पंप के पास सामने से तीव्र गति से आ रहे एक डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर ट्राला पलटते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरा।

जिसके चलते ट्राले में सवार दो दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों द्वारा हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची ओर ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया। इस हादसे (Accident) में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं, अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

बरातियों से भरी बस ने सड़क किनारे खड़े 5 लोगों को रौंदा, 3 की दर्दनाक मौत

मामले में BJP के स्थानीय विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि बेहट रोड पर ग्राम घुना के पास एक बहुत ही दुखद हादसा हुआ है। डंपर और ट्रैक्टर ट्राली आपस में टकरा गए, जिसमें दो लोगों की मृत्यु हो गई है और 12 लोग घायल हैं। मेरी संवेदनाएं मृतकों और घायलों के परिवार के साथ है। अस्पताल प्रशासन से बात हुई है, सभी का समुचित इलाज किया जाएगा।

वहीं, जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ रामानंद ने बताया कि कुल 14 लोग घायल अवस्था में लाए गए थे। दो लोगों की मृत्यु हो चुकी है। फिलहाल, घायलों का इलाज शुरू कर दिया गया है। सारे इंतजाम मौजूद हैं। जरूरत पड़ने पर रेफ़र किया जाएगा। स्टाफ पूरी तरह से मुस्तैद है।

Tags: accident newscrime newsroad accidentSaharanpur newsup newsYamunotri Highway
Previous Post

‘न सैलरी का पैसा, न बिल का भुगतान’, चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की फ्रीज हुए अकाउंट

Next Post

दो कारों की भीषण टक्कर, धड़ से अलग हो गया युवक का सिर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

भर्ती में न सिफारिश, न भ्रष्टाचार, सिर्फ योग्यता का सम्मान: सीएम योगी

07/05/2026
CM Yogi changed his social media DP
Main Slider

डीपी में ‘सिंदूर’ और कवर पर ‘ब्रह्मोस’ से सीएम योगी ने दी ‘दुश्मन’ को चेतावनी

07/05/2026
Mathura police Encounter
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, एनकाउंटर में बावरिया गिरोह के दो कुख्यात बदमाश ढेर

07/05/2026
A bus full of labourers fell into a canal in Kanpur.
उत्तर प्रदेश

कानपुर में बड़ा हादसा, मजदूरों से भरी बस नहर में गिरी

07/05/2026
CM Yogi inaugurated the first phase of Census-2027
Main Slider

सही जनगणना से ही सुनिश्चित होगा समग्र और समावेशी विकास: मुख्यमंत्री योगी

07/05/2026
Next Post
Road Accident

दो कारों की भीषण टक्कर, धड़ से अलग हो गया युवक का सिर

यह भी पढ़ें

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृतियां

23/09/2024
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का नतीजा? The result of the presidential election in America?

अमेरिका: बाइडन मंत्रिमंडल बनाने की तैयारी में, मंगलवार को करेंगे ऐलान

23/11/2020
CM Dhami

योग संपूर्ण विश्व के लिए एक संजीवनी का कार्य करता है योग: धामी

15/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version