• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश ‘खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे’ की कहावत चरितार्थ कर रहे हैं : सिद्धार्थ नाथ

Writer D by Writer D
08/03/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
Siddharth Nath

Siddharth Nath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। जैसी उम्मीद थी, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election) के परिणामों से ठीक पहले समाजवादी पार्टी (SP) ईवीएम (EVM)  पर सवाल उठाने लगी। यह बात चुनाव प्रचार के दौरान ही समझ में आ गई थी कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और समाजवादी पार्टी हार का ठीकरा हमेशा की तरह ईवीएम पर ही फोड़ेगी।

उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह (Siddharth nath) में मंगलवार को जारी एक बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में यह मजाक प्रचलित था कि 10 मार्च आते आते सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) हार का कोई बहाना ढूँढ ही लेंगे। इसीलिए वह ईवीएम की सुरक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं।

जनता को विकास दिखायी दे रहा है, अखिलेश को नहीं : सिद्धार्थ नाथ

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव ‘खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे’ की कहावत चरितार्थ कर रहे हैं। अगर अखिलेश यादव ने अपने सरकार के कार्यकाल में काम किया होता और जनता का विश्वास जीता होता तो उन्हें चुनाव परिणाम के दो दिन पहले ऐसे अनर्गल बयान ना देने पड़ते।

हार सामने देखकर सपा अध्यक्ष अनर्गल बयान दे रहे हैं

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में इतने निष्पक्ष शांतिपूर्ण चुनाव होने के बावजूद अखिलेश फालतू आरोप लगा कर बेवजह जनता को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं।

भाजपा गरीबों के साथ और गरीब भाजपा के साथ : सिद्धार्थ नाथ

“सपा के पास ईवीएम का रोना रोने के सिवा कोई रास्ता नहीं बचा”

सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि चुनाव आयोग पर सीधी टिप्पणी करना उन जैसे वरिष्ठ नेता पर शोभा नहीं देता है। हाँ, यह बात समझी जा सकती है कि सपा की हार सामने देखकर उनके पास ईवीएम का रोना रोने के सिवा कोई रास्ता नहीं बचा है।

लैपटॉप ही नहीं सरकार भी चलाना आता है मुख्यमंत्री को : सिद्धार्थ नाथ

अखिलेश के लिए आत्ममंथन का समय कि जनता ने सपा को क्यों नकारा

उन्होंने कहा कि अखिलेश के पास अब सिर्फ आत्ममंथन का समय है कि जनता ने उन्हे क्यों नकारा। उन्हें समझना चाहिए कि कोरोना काल में जनता का साथ छोड़ने,गुंडों व माफिया को बढ़ावा देने और अपराधियों को चुनाव में टिकट देने का परिणाम यह है कि विधानसभा चुनाव में जनता ने सपा को पूरी तरह नकार दिया है।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

शासन की योजनाओं को लागू करने का माध्यम बनें शैक्षणिक संस्थान : सीएम योगी

Next Post

जारी हुई UP Board 10वीं-12वीं की डेटशीट, 24 मार्च को है पहला एग्जाम

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
AK Sharma
Main Slider

अखिलेश यादव के बिजली वाले बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- जब सत्ता में थे तब किसानों को बिजली-पानी क्यों नहीं दिया?

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, जांच में जुटी पुलिस

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर बृजभूषण का बयान, बढ़ी सियासी चर्चा

30/09/2026
Next Post
Board Exams

जारी हुई UP Board 10वीं-12वीं की डेटशीट, 24 मार्च को है पहला एग्जाम

यह भी पढ़ें

भारत ने इग्लैंड को 10 विकेट से दी मात

अहमदाबाद टेस्ट में भारत ने इग्लैंड को 10 विकेट से दी मात

25/02/2021

MPPSC मेडिकल ऑफिसर के कुल 727 पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

11/02/2021
nata result

नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर के नतीजे जारी

05/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version