• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों को धान के अंतर की राशि का भुगतान 12 मार्च को: सीएम साय

Writer D by Writer D
02/03/2024
in छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnudev Sai

CM Vishnudev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। किसानों को धान के अंतर की राशि लगभग 13 हजार करोड़ रुपये का भुगतान 12 मार्च को से सरकार करेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने शनिवार को जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम तामामुंडा में स्थित गिरी गोवर्धन धाम के सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप सहित अखिल भारतीय महाकुल (यादव) समाज लोकार्पण समारोह में यह घोषणा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा भी की।

उन्होंने (CM Sai) गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण के लिए 32 लाख रुपये , फरसाबहार में सांस्कृतिक मंडप के लिए 10 लाख तथा शिवमन्दिर से कासाटोली 12 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री साय (CM Sai) ने सभा को संबोधित करते हुए कि आज आप लोगों ने जो स्वागत किया है उसे मैं हमेशा याद रखूंगा। मेरा अनेक जगह स्वागत फलों से, धान से, लड्डुओं, मिठाइयों आदि सामग्रियों से वजन कर किया गया है। मेरे पूरे राजनैतिक जीवन में पहली बार स्वागत घी से तौल कर किया गया। इसके लिए मैं पूरे यदुकुल समाज का आभारी रहूंगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमने ढाई महीने के अल्पकाल में छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर ले जाने का कार्य किया है। हमने 18 लाख लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए। जो युद्ध स्तर में बनना प्रारंभ हो गया है। हमने माताओं को महतारी वंदन योजना से आर्थिक रूप से सशक्त करने का प्रयास कर रहे है। इस साल हमने रिकार्ड धान की खरीद की है।

सीएम साय ने किया गिरी गोवर्धन पर्वत-तामामुंडा में सांस्कृतिक मंडप का शुभारंभ

मुख्यमंत्री (CM Sai) ने बताया कि आने वाले 15 दिनों में तेंदुपत्ता की खरीद समर्थन मूल्य में हो जाएगी। साथ ही तेंदुपत्ता संग्राहकों के लिए चरण पादुका एवं बच्चों के लिए छात्रवृत्ति प्रारंभ की जाएगी। हमने मोदी के गारंटी के तहत कार्य करते हुए लोगों के सपने को साकार करने का कार्य कर रहे है। इस साल बजट में जशपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार पर फोकस किए है। जिसमें कुनकुरी में 220 बेड के सर्व सुविधा युक्त हॉस्पिटल का निर्माण किया जाएगा। जिसका कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होने वाला है। इसके साथ ही हमने जिले में 4 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत किए है। जिसका सीधा लाभ निश्चित ही क्षेत्र के जनता को मिलेगा।

इस दौरान पत्थलगांव विधायक गोमती साय, पूर्व विधायक भरत साय, पद्मश्री जोगेश्वर यादव, रोहित साय, विजय आदित्य सिंह जूदेव सहित समाज के तीन राज्य छत्तीसगढ़, झारखंड एवं उड़ीसा के प्रदेश अध्यक्ष, गिरी गोवर्धन धाम समिति अध्यक्ष लोचन प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष गणेश यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे l

Tags: Chhattisgarh newsCM SaiNational newsRaipur news
Previous Post

सीएम साय ने किया गिरी गोवर्धन पर्वत-तामामुंडा में सांस्कृतिक मंडप का शुभारंभ

Next Post

साजिश व झूठ के सहारे भाजपा सत्ता हासिल करने को बेताब: अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड@2047 की विकास रणनीति पर मुख्य सचिव से विश्व बैंक एमडी की चर्चा

27/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में चंपावत को 62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं की सौगात

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

युवा शक्ति उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, उनके सपनों को देंगे उड़ान: धामी

27/08/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

साजिश व झूठ के सहारे भाजपा सत्ता हासिल करने को बेताब: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने ‘एक संकल्प : सभी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए’ पत्रिका का किया विमोचन

14/05/2026
PM Surya Yojana

इस बड़ी कंपनी को मिला सोलर एनर्जी का बड़ा ठेका, इतने महीने की है समय सीमा

10/02/2024
कोविड-19 वैक्सीन

कोरोना वायरस के लिए बनाई जा रही वैक्सीन का ट्रायल हुआ पूरा

07/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version