• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी की गारंटी आज जनता का विश्वास बन चुका है: सीएम विष्णुदेव साय

Writer D by Writer D
12/04/2024
in छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Sai

CM Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीजापुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने शुक्रवार को विजय महासंकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी आज जनता का विश्वास बन चुका है। देश को निराशा, भ्रष्टाचार, परिवारवाद और असुरक्षा की भावना से निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा, खुशहाली और विकासवाद के नई बुलंदी पर पहुंचा दिया है। बस्तर को बीजापुर को भारत के विकास के मानचित्र में दिल्ली के साथ कदम से कदम ताल करते हुए देखने के लिए भाजपा के उम्मीदवार महेश कश्यप को भारी मतों से जिताने की अपील करने मैं आज आप सबके बीच आया हूं।

उन्होंने (CM Sai) कहा आज कांग्रेसी स्वयं ही कांग्रेस को समाप्त करने में तुले हुए हैं, कांग्रेस धीरे-धीरे अपनी समाप्ति की ओर अग्रसर हो रही है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस की सरकार ने भ्रष्टाचार के साथ जनता पर इतना अत्याचार किया कि जनता ने उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव (CM Sai)  ने कहा कि भाजपा विकास की संभावनाओं को जानती हैं और विकास की गति और गहराई दोनों को जानती हैं। हमने पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कर दिखाया है वह कांग्रेस पिछले कई दशकों तक में भी नहीं कर पाई है। बस्तर के विकास के लिए बीजापुर क्षेत्र के विकास के लिए विकास विरोधी कांग्रेस को सत्ता से कोसों दूर भगाना होगा और भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताना होगा।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कई दशकों तक आदिवासियों को केवल नाकारा हुआ समझकर, वोट बैंक समझकर, कांग्रेस ने छला है, और अभी कांग्रेस ने ऐसे व्यक्ति को प्रत्याशी बना दिया है जो स्वयं भ्रष्टाचारी, अपने ही नेताओं की हत्या की साजिश, नक्सलवाद को समर्थन देने का आरोपी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हार के डर से इतना बौखला गए हैं कि प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी तक दे रहे हैं। बस्तर की जनता उन्हें सबक सिखाने तैयार बैठी है।

नकुल देव ढीढी जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

भाजपा के बस्तर लोकसभा के उम्मीदवार महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर के वनवासियों का जीवन हमेशा विषम परिस्थितियों के बीच गुजरा है। समाज की पीड़ा समाज के दर्द को हमेशा देखते रहे है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझ जैसे गरीब परिवार के बेटे को टिकट देकर यह बता दिया कि भाजपा की नजर गांव, समाज और पार्टी के हित में पार्टी के विकास में पार्टी के माध्यम से जो समाज सेवा में जुटा हुआ है, सभी पर होती है। आप सब के आशीर्वाद से मैं लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर में पहुंचकर बस्तर के आम लोगों की आवाज बनूंगा। बस्तर के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ मिलकर कदमताल करूंगा। उन्होंने कहा देश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश के विकास के लिए बीजापुर के विकास के लिए जो कार्य किए हैं वह अनुकरणीय है। हम जिस सड़क रास्ते से आते हैं वह उन्हीं की देन है। हमें कांग्रेस से पूछना चाहिए 2013 के पहले भारत की तस्वीर क्या थी और अभी क्या है।

पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि पिछले पांच सालों तक छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार एवं बस्तर के कांग्रेसी सांसद ने बस्तर को बद से बद्तर बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन बस्तर के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आवास, सडक़, बिजली, रेल और वनोपज का उचित दाम देने का काम जारी रखा है। अब वक्त आ गया है, बस्तर को डबल इंजन की रफ्तार से दौड़ाने का। उन्होंने कहा कि महेश कश्यप को जिताकर भाजपा का 400 पार का लक्ष्य पूरा करें।

Tags: Chhattisgarh newsCM SaiCM Vishnudev SaiNational newsRaipur news
Previous Post

नकुल देव ढीढी जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

Next Post

ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी, कांग्रेस की घोषणाओं पर सीएम साय ने किया कटाक्ष

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली से पहले किसानों को ₹5,000, किस राज्य की सरकार ने किया ऐलान?

14/10/2026
पंजाब

मानसा झोटा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, घर और मेडिकल स्टोर पर चला बुलडोजर

14/10/2026
Main Slider

CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आशुतोष-सौरभ 5 दिन की न्यायिक हिरासत में

14/10/2026
पंजाब

पंजाब में आज से 153 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू, कुल संख्या 1,245 हुई

14/10/2026
Amit Shah
नई दिल्ली

‘2029 में प्रचंड हार के लिए रहें तैयार’, राहुल गांधी पर अमित शाह का हमला

14/10/2026
Next Post
CM Sai

ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी, कांग्रेस की घोषणाओं पर सीएम साय ने किया कटाक्ष

यह भी पढ़ें

Train Schedule

लखनऊ तक ही होगा नौचंदी एक्सप्रेस की संचालन

25/09/2020
murder

मामूली विवाद में पिता पुत्र की हत्या

27/10/2022
कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य

रेलवे से बुंदेलखंड की पहचान है, निजी हाथों में सौंपना, जनता की भावनाएं को आहात करना है

24/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version