• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नकुल देव ढीढी जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

Writer D by Writer D
12/04/2024
in राजनीति, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
CM Sai

CM Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर/तुमगांव। गुरु घासीदास जयंती की शुरुआत करने वाले, पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के लिए प्रथम सत्याग्रह करने वाले दादा नकुल देव ढीढी जी की 110वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) शामिल हुए। महासमुंद के तुमगांव में आयोजित कार्यक्रम में श्री साय ने दादा नकुल देव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी।

अपने सम्बोधन में उन्होंने (CM Sai) कहा कि परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास की जयंती की शुरुआत करने वाले दादा नकुलदेव ढीढी की जयंती पर उनको सादर नमन, विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उन्होंने कहा कि एक छोटे से गांव के रहने वाले दादा नकुल देव ने समाजसेवा और लोकहित के लिए अपना जीवन समर्पित किया। समाज को निःस्वार्थ भाव से अपने 150 एकड़ जमीन को दान कर दिया। ऐसे व्यक्ति बहुत विरले ही मिलते हैं। उनके बताए मार्गों पर चलकर हम सबको समाजसेवा करना है, उनकी जयंती मनाने की यही सार्थकता है।

मुख्यमंत्री (CM Sai) ने बाबा घासीदास को नमन करते हुए कहा कि बाबा घासीदास 18वीं सदी के महान संत थे। एक समय जब देश में छुआछूत और भेदभाव चरम पर था, उस समय बाबा गुरु घासीदास का जन्म हुआ, जिन्होंने मनखे-मनखे एक समान का संदेश देते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों और बुराइयों को मिटाने का महती काम किया। ऊंच-नीच, भेदभाव को ख़त्म किया। उन्होंने कहा कि 18 दिसंबर को हम सब जो बाबा जी की जयंती मनाते हैं, उनकी शुरुआत दादा नकुल देव ढीढी ने की थी। आज छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ लोग बाबा के संदेशों को आत्मसात कर आगे बढ़ रहे हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने सीएम साय से की शिष्टाचार मुलाकात

श्री साय (CM Sai) ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ खनिज सम्पदा, वन सम्पदा से परिपूर्ण है। यहाँ की धरती-माटी उपजाऊ है, यहाँ के किसान मेहनती हैं। इसलिए हम सब मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ बनाएँगे। आज जो मुझे ये बड़ा दायित्व मिला है, उसका अच्छे से निर्वहन करूँ। ये आशीर्वाद बाबा गुरु घासीदास जी, दादा नकुलदेव ढीढी जी से लेने आया हूँ और आप सभी से सहयोग मांगने आया हूँ।

मुख्यमंत्री (CM Sai) ने कहा कि मात्र 3 महीने में ही हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के सभी प्रमुख वादे को प्रमुखता से पूरा किया है। किसान और महिलाओं के लिए हमारी सरकार ने अच्छे काम किये। मोदी जी की सोच है कि 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाना है। अपने 10 वर्षों के शासनकाल में उन्होंने भारत की आर्थिक स्थिति को सुधारते हुए 11वें स्थान से 5वें स्थान पर लाया है। इसलिए विकसित भारत बनाने में हमारे छत्तीसगढ़ का भी पूरा सहयोग हो, इसकी मांग मैं आप सभी से करता हूँ।

कार्यक्रम में मंत्री दयालदास बघेल, मंत्री टंकराम वर्मा, लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी, विधायक पुरंदर मिश्रा एवं योगेश्वर राजू सिन्हा, सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधायक पूनम चंद्राकर, संजय ढीढी एवं विमल चोपड़ा, भाजपा नेत्री सरला कोसरिया, राशि महिलांग, त्रिभुवन महिलांग, वीरेंद्र कुमार ढीढी सहित अन्य पदाधिकारी और समाज जन उपस्थित थे।

Tags: Chhattisgarh newsCM Vishnudev SaiRaipur news
Previous Post

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने सीएम साय से की शिष्टाचार मुलाकात

Next Post

पीएम मोदी की गारंटी आज जनता का विश्वास बन चुका है: सीएम विष्णुदेव साय

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
Next Post
CM Sai

पीएम मोदी की गारंटी आज जनता का विश्वास बन चुका है: सीएम विष्णुदेव साय

यह भी पढ़ें

CM Bhajanlal

गुर्जर समाज की उम्मीदों को मिली नई दिशा! सरकार ने मांगों पर चर्चा के लिए बनाई मंत्रिमंडलीय कमेटी

30/06/2025
Partha Chatterjee

SSC Scam: गिरफ्तार मंत्री पार्थ चटर्जी की अस्पताल में गुजरी रात

24/07/2022
CM Yogi

समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य न होने पर एजेंसी को काली सूची में डालें: सीएम योगी

05/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version