• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेलंगाना में गरजे धामी, बोले- देश विरोधी और पाकिस्तान की भाषा बोल रहे कांग्रेसी

भारत मिट्टी का टुकड़ा नहीं हमारी मां है, कांग्रेस के मंसूबों को पूरे नहीं होने देगी जनता: सीएम धामी

Writer D by Writer D
06/05/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून/हैदराबाद। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को जोड़ने तो कांग्रेस के लोग देश को तोड़ने की बात करते हैं। कांग्रेस भारत की एकता और अखंडता को खतरे में डालने का काम कर रही है। कांग्रेस के लोग देश विरोधी और पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। कांग्रेस दक्षिण को तोड़कर अलग देश बनाने की बात करते हैं परंतु जनता कांग्रेस के मंसूबों को कभी पूरे नहीं होने देगी।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) सोमवार को नरसंपेट टाउन बाइपास रोड महबूबाबाद (तेलंगाना) में महबूबाबाद लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार अजमीरा सीताराम नायक के पक्ष में आयोजित जनसभा सम्बोधित कर रहे थे। भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत मिट्टी का टुकड़ा नहीं, हमारी मां है। 2014 से पहले हर रोज देश में घोटाले हुआ करते थे, लेकिन 2014 के बाद कोई घोटाला सामने नहीं आया है।

कांग्रेस और बीआरएस भ्रष्टाचार के मामले में एक ही थाली के चट्टे-बट्टे

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि कांग्रेस घोटाले और परिवारवाद की जननी है तो बीआरएस घोटाले और परिवारवाद के मामले में कांग्रेस को भी पीछे छोड़ रही है। बीआरएस के घोटालों की आवाज दिल्ली तक आ रही है। कांग्रेस और बीआरएस भ्रष्टाचार के मामले में दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। कांग्रेस फिर से सत्ता में लौटकर घोटाले करना चाहती है। जनता को कांग्रेस की असलियत पता है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि कांग्रेस आपकी जिंदगी भर की मेहनत से कमाई गई संपत्ति को ‘विरासत कर’ लगाकर हड़पना चाहती है। जनता की कमाई को कांग्रेस का पंजा ले जाएगा और उस कमाई को अपने चहेते वोट बैंक को बांट देगी। कांग्रेस ओबीसी, एससी-एसटी के आरक्षण को छीनकर मुसलमानों को बांटने की बात करती है। कर्नाटक में कांग्रेस ने मुसलमानों को ओबीसी घोषित कर दिया है।

चारधाम यात्रा के लिए महबूबाबाद वासियों को किया आमंत्रित-

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने उत्तराखंड देवभूमि में होने वाली चारधाम यात्रा में सभी महबूबाबाद वासियों को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि जनता का हर वोट प्रधानमंत्री मोदी को नई ताकत, ऊर्जा और शक्ती प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री आदिवासियों, जनजातियों, वनवासियों के लिए निरंतर काम कर रहे हैं।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि भाजपा एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आरक्षण के सबसे बड़े समर्थक हैं। जो लोग जनता में भ्रम पैदा कर रहे हैं, उनके विरुद्ध भविष्य में कानूनी कार्रवाई भी होगी। मोदी की सोच एससी-एसटी, ओबीसी का विकास रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।

सीएए कानून, धारा 370, तीन तलाक, प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण के साथ आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है, जहां पहले ही समान नागरिक सहित लागू हो गया है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता की गंगोत्री देवभूमि से पूरे देश में जाएगी।

Tags: cm dhamidhami newslok sabha elections 2024National newstelangana newsUttarakhand News
Previous Post

कांग्रेसियों की मति मारी गई है, जो भगवान का विरोध कर रहे हैंः योगी

Next Post

व्यापार मण्डल ने ककरहवा बॉर्डर को माल वाहनों के आवागमन एवं इमिग्रेशन की उठाई मांग

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी

21/09/2026
उत्तराखंड

धामी ने मातृशक्ति के स्थानीय उत्पादों की सराहना की, ‘हाउस ऑफ हिमालया’ का किया जिक्र

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
Next Post

व्यापार मण्डल ने ककरहवा बॉर्डर को माल वाहनों के आवागमन एवं इमिग्रेशन की उठाई मांग

यह भी पढ़ें

mukut bihari verma

मोबाइल एटीएम वैन से पैसों के लेन-देन हुआ आसान : मुकुट बिहारी वर्मा

03/08/2021
Mata Prasad

संभल जा रहे सपा दल को रोका, माता प्रसाद बोले- DM ने सिर्फ कॉल से मना किया

30/11/2024
Heavy Rain

इन जिलों में जारी रहेगी बारिश, बढ़ सकता है नदियों का जलस्तर

12/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version