• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘योगी जी आपके असली दुश्मन तो आपकी पार्टी में…’, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोले केजरीवाल

Writer D by Writer D
21/05/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) लगातार बीजेपी पर हमलावर हैं। उन्होंने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर बीजेपी और पार्टी नेताओं पर निशाना साधा।

केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adiyanath) कल दिल्ली आए थे। उन्होंने मुझे गालियां दीं। योगी जी मैं आपसे विनम्रता से कहना चाहता हूं कि आपके असली दुश्मन आपकी ही पार्टी में हैं। बीजेपी में अपने दुश्मनों से लड़ें। आप केजरीवाल को गाली क्यों दे रहे हैं? प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह आपको हटाना चाहते हैं। आपको यूपी के सीएम की कुर्सी से हटाने की पूरी तैयारी चल रही है। आप उनसे निपटिए। इंडिया को बचाना है तो इंडिया गठबंधन को जिताना है।

 चार जून को मोदी सरकार जा रही है: केजरीवाल (Arvind Kejriwal) 

केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि पांचवें चरण का चुनाव संपन्न हो गया है। जैसे-जैसे चुनाव होते जा रहे हैं, वैसे-वैसे साफ होता जा रहा है कि चार जून को मोदी सरकार जा रही है और इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। कोई लोगों ने सर्वे किए हैं और जो नतीजें सामने आ रहे हैं। उससे साफ है कि चार जून को इंडिया गठबंधन को अपने दम पर 300 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं। इंडिया गठबंधन देश को साफ और स्थिर सरकार देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि कल दिल्ली में अमित शाह ने आम आदमी पार्टी के समर्थकों को पाकिस्तानी कहा। क्या पंजाब के लोग पाकिस्तानी है? क्या दिल्ली के लोग पाकिस्तानी हैं? क्या गुजरात या गोवा के लोग पाकिस्तानी हैं? गुजरात के 14 फीसदी लोगों ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया है, क्या वे पाकिस्तानी हैं? ये किस तरह की भाषा है। आपको प्रधानमंत्री ने अपना वारिस चुना है, तो क्या आपको इतना अहंकार हो गया है। में आपको बता दूं कि आप प्रधानमंत्री नहीं बन रहे हैं। आपकी सरकार भी चार जून को नहीं बन रही है।

दिल्ली सीएम ने कहा कि चार जून को बीजेपी जा रही है तो अहंकार थोड़ा कम कीजिए। चार जून को इंडिया गठबंधन को 300 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं।

Tags: Arvind Kejriwalcm yogidelhi newsNational news
Previous Post

संबित पात्रा ने महाप्रभु जगन्नाथ जी से मांगी माफी, जानें पूरा मामला

Next Post

मशहद में दफनाया जाएगा दिवंगत राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का पार्थिव शरीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम गतिशक्ति 2.0 और मोबाइल ऐप लॉन्च

02/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

लक्सर को मुख्यमंत्री धामी की सौगात, सड़क और नाला निर्माण के लिए 4.45 करोड़ रुपये मंजूर

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

CM योगी का निर्णय, मानसिक मंदित संवासियों की अनुदान राशि बढ़ेगी

02/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे सोठी आश्रम, बोले- मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है भारतीय कुष्ठ निवारक संघ

02/07/2026
Next Post
Ibrahim Raisi

मशहद में दफनाया जाएगा दिवंगत राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का पार्थिव शरीर

यह भी पढ़ें

constable body found hanging

इलेक्ट्रानिक कारोबारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दोस्त को वाट्सएप पर मैसेज में लिखा

12/12/2020
Mahindra Scorpio N facelift: डिजाइन बदलेगा फीचर्स बढ़ेंगे, टाटा सफारी से होगी सीधी टक्कर

नई Scorpio N होने वाली है और पावरफुल—Safari से भिड़ंत तय

06/12/2025
Xiaomi will now launch fast charging smartphone with strong features

दमदार फीचर्स के साथ शाओमी अब लॉन्च करेगा फ़ास्ट चार्जिंग स्मार्टफ़ोन

09/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version