• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो शीर्ष पुलिस अधिकारियों पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुरु की कार्रवाई, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
08/07/2024
in क्राइम, राष्ट्रीय
0
Police Commissioner

Kolkata Police Commissioner - Deputy Police Commissioner

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोलकाता के दो शीर्ष पुलिस अधिकारियों, कमिश्नर (Police Commissioner) विनीत गोयल और डिप्टी कमिश्नर (सेंट्रल) (Deputy Police Commissioner) इंदिरा मुखर्जी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस द्वारा प्रस्तुत एक रिपोर्ट के आधार पर की जा रही है। रिपोर्ट में इन अधिकारियों पर राज्यपाल के पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। राज्यपाल बोस ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि विनीत गोयल और इंदिरा मुखर्जी ने राज्यपाल के खिलाफ अफवाहें फैलाईं और उन्हें बढ़ावा दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि जो काम उन्होंने किया, वह एक सरकारी कर्मचारी से अपेक्षित नहीं है।

दोनों अधिकारियों ने जताई अनभिज्ञता

Police Commissioner विनीत गोयल और इंदिरा मुखर्जी दोनों ने इसपर कहा कि उन्हें इस कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं है। विनीत गोयल ने कहा, मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। यदि कुछ आया होगा तो वह राज्य सरकार के पास आया होगा। इंदिरा मुखर्जी ने भी यही बात कही।

क्या है मामला?

राज्यपाल बोस ने यह रिपोर्ट जून के अंतिम सप्ताह में केंद्रीय गृह मंत्री को सौंपी थी और चार जुलाई को इसकी एक प्रति राज्य सरकार को भेजी थी। रिपोर्ट में राज्यपाल ने आरोप लगाया कि चुनाव पश्चात हिंसा के मामले में राज्यपाल से मिलने आए पीड़ितों को इन अधिकारियों ने मिलने नहीं दिया। इसके अलावा, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अप्रैल-मई 2024 में राजभवन की एक अस्थायी महिला कर्मचारी की मनगढ़ंत शिकायत को भी इन अधिकारियों ने बढ़ावा दिया था।

मायानगरी बनी ‘समंदर’, कई इलाकों में जलभराव, लोकल ट्रेनें प्रभावित, IMD का अलर्ट

राज्यपाल बोस ने अपनी रिपोर्ट में यह भी लिखा कि इन घटनाओं ने राज्यपाल के पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है, जिसके चलते उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय से इन अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की थी।

Tags: Bengal NewsDeputy Police CommissionerKolkata newskolkata police commissionerNational news
Previous Post

मायानगरी बनी ‘समंदर’, कई इलाकों में जलभराव, लोकल ट्रेनें प्रभावित, IMD का अलर्ट

Next Post

SDRF ने 11 लोगों को किया रेस्क्यू, बाढ़ जैसे हालात पर खुद नजर बनाए हुए है सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

आंगन मिलन में सीएम धामी का संदेश, हर बच्चे को स्वस्थ और सुरक्षित माहौल का संकल्प

05/10/2026
Main Slider

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

CM धामी से एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने की भेंट

05/10/2026
Main Slider

सेवा, स्नेह और संवाद, हर आंगन तक पहुंचे सरकार का संकल्प

05/10/2026
Gyanesh Kumar
Main Slider

CEC ज्ञानेश कुमार को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने निलंबन से किया इनकार

05/10/2026
Next Post
CM Dhami

SDRF ने 11 लोगों को किया रेस्क्यू, बाढ़ जैसे हालात पर खुद नजर बनाए हुए है सीएम धामी

यह भी पढ़ें

चौथे टेस्ट में भी भारतीय खिलाड़ियों से बदसलूकी Indian players misbehaved in fourth test as well

चौथे टेस्ट में भी भारतीय खिलाड़ियों से बदसलूकी, दर्शकों ने कहे अपशब्द

15/01/2021
Murder

 साली का गला रेत कर की आत्महत्या

19/11/2022
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

सीएम योगी के विकास की बत्ती चार दिन में हो गयी गुल : अखिलेश यादव

21/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version