• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जर्मनी के साथ स्वास्थ्य सेवाओं व ऑटोमोबाइल में उद्योग बढ़ाएगा हरियाणा

Writer D by Writer D
03/08/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh

CM Nayab Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा एवं जर्मनी आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं व ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देंगे। हरियाणा व जर्मनी के उद्योगपतियों को जल्द ही एक मंच पर बिठाया जाएगा। इसी उद्देश्य के साथ जर्मनी के फ्रैंकफट सिटी के सांसद राहुल कुमार कंबोज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini)  से मुलाकात की।

राहुल कुमार मूल रूप से हरियाणा के यमुनानगर जिले के रहने वाले हैं और जर्मनी में भारतीय मूल के लोगों की कई संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। राहुल के साथ जर्मनी से यहां आए हरियाणवी मूल के सौरभ भगत, कपिल कुमार, श्रवण कुमार ने मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini)  के साथ स्वास्थ्य तथा ऑटोमोबाइल क्षेत्र में व्यापारिक समझ को बढ़ाने पर चर्चा की।

राहुल कुमार कंबोज ने बताया कि हरियाणा इन दोनों क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जर्मनी के बहुत से उद्यमी इस क्षेत्र में भारत में पूंजी निवेश करके अपने उपक्रम लगाना चाहते हैं। इसी उद्देश्य के साथ अक्टूबर के दौरान उद्योगपतियों का एक शिष्टमंडल भारत दौरे पर चंडीगढ़ आएगा।

हरियाणा में रेल व एयर कनेक्टिविटी वाले शहरों में औद्योगिक विकास की प्रबल संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini) ने जर्मन प्रतिनिधियों से बातचीत के बाद कहा कि राहुल कुमार ने जर्मनी में हरियाणा का नाम रोशन किया है। हरियाणा सरकार विदेशी पूंजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की योजनाओं पर काम कर रही है।

जर्मन से आने वाले उद्योगपतियों की विभागीय अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक करवाई जाएगी। सरकार हरियाणा में निवेश की इच्छा रखने वाले उद्योगपतियों को हर संभव मदद करेगी।

Tags: Chandigarh NewsHaryana news
Previous Post

राहत और बचाव कार्यों का वरिष्ठ अधिकारी निरंतर अनुश्रवण करें : मुख्यमंत्री धामी

Next Post

युवाओं को राष्ट्रनायकों के जीवन आदर्शों से कराया जाए परिचितः योगी आदित्यनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
JP Nadda reached Uttarakhand, CM Dhami welcomed him
राजनीति

जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

27/06/2026
Anand Swaroop inspected the preparations for the Shravan Kanwar fair.
राष्ट्रीय

श्रावण कांवड़ मेले की तैयारियों का मंडलायुक्त ने लिया जायजा

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा

27/06/2026
Next Post
CM Yogi

युवाओं को राष्ट्रनायकों के जीवन आदर्शों से कराया जाए परिचितः योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी का बहनों को खास तोहफा, रक्षाबंधन पर फ्री कर सकेंगी बस में सफर

05/08/2022
Rahul Gandhi

राहुल का मोदी पर हमला, कहा- आपके मुख्यमंत्री लोगों का भविष्य क्यों गिरवी रख रहे हैं?

12/10/2020
Gangster Subhash Singh Thakur arrested from UP

कुख्यात गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर उप्र से गिरफ्तार, दाऊद से है कनेक्शन

15/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version