• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत के सशक्तीकरण का माध्यम है तथा उसकी धुरी: मुख्यमंत्री योगी

Writer D by Writer D
18/08/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विवि कुमारगंज अयोध्या के परिसर में 2957.66 लाख की 7 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 4819.02 लाख की 7 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने जनपद स्तरीय वृहद रोजगार मेला एवं युवा सम्मेलन के अंतर्गत युवाओं को नियुक्ति पत्र एवं स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 3415 से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरित किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि इस अवसर पर जिन नौजवान साथियों को अभी नियुक्ति पत्र एवं स्मार्ट फोन वितरित हुआ है उन्हें और जिनको अभी प्राप्त होने वाला है उन सभी को मैं हृदय से बधाई देता हूं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि हमारा युवा हमारी प्रगति का मापक है। भारत के सशक्तीकरण का माध्यम है तथा उसकी धुरी है। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी को जब कहा गया कि देश के अंदर जातिवाद की राजनीति है तो मोदी जी ने कहा कि मेरे लिए देश में केवल 04 जातियां है। ये भारत के मूल हैं और इनके सशक्तीकरण के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि पहली जाति गरीब की, दूसरा है अन्नदाता किसान, तीसरा है युवा और चौथी जाति है आधी आबादी नारी की, यही चार जातियां है।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि गरीबी उन्मूलन की दिशा के लक्ष्य को हम प्राप्त कर सके, इसके लिए डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है। अन्नदाता किसान समृद्ध हो उसकी आमदनी बढ़े, इसके लिए कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि एवं प्रगतिशील किसान मिलकर प्रयास कर रहे हैं। इसके परिणाम भी आ रहे हैं। हमारा युवा तकनीकी रूप से सक्षम हों, उसकी प्रतिभा और उसकी ऊर्जा का लाभ राष्ट्र के निर्माण में हो सके। इसके लिए सरकार के स्तर पर निरंतर प्रयास हो रहे हैं। नारी सशक्तीकरण के लिए जो प्रयास किये जा रहे हैं। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं से ले करके लगातार अलग-अलग क्षेत्र में जो प्रयास आरम्भ हुये हैं आज उसके परिणाम हम सबके सामने आ रहे हैं।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि बहनों और भाईयों आज मैं उसी क्रम में आपके बीच में आया हूं। आचार्य नरेंद्र देव के नाम से स्थापित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि आज विकास का एक माॅडल है तो साथ-साथ युवा की क्या भूमिका हो सकती है। युवा की क्या आकांक्षाएं है, इन आकांक्षाओं को उड़ान देने के लिए पंख चाहिए और उस पंख देने के लिए रोजगार और टैबलेट वितरण के लिए मैं और मेरे मंत्रीगण, सहयोगी मंत्री आपके बीच में उपस्थित हुये हैं।

अपराधियों, माफिया और अराजक तत्वों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी को भी खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अब तो जो भी ऐसा करेगा उनकी संपत्ति जब्त कराकर जरूरतमंद में बंटवा दी जाएगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कलकत्ता में डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध तथा अयोध्या के विकास को लेकर विरोधियों द्वारा सोशल मीडिया के जरिए अयोध्या की छवि को धूमिल करने के लिए किये जा रहे कुत्सित प्रयासों के सम्बंध में भी अयोध्यावासियों का ध्यान आकृष्ट कराया। इसके साथ ही जनपद में कराये जा रहे विकास कार्यो का भी उल्लेख किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी और कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर सभी बहन बेटियों को परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा की सुविधा प्राप्त होगी, वही 26 व 27 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भी अवसर है।

कार्यक्रम को जनपद के प्रभारी मंत्री व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया गया।

इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव, खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा, चिकित्सा शिक्षा व चिकित्सा राज्यमंत्री श्री मयंकेश्वर शरण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, मेयर अयोध्या महंत गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक रुदौली रामचंद्र यादव, विधायक बीकापुर डा0 अमित सिंह चौहान, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, पूर्व विधायक मिल्कीपुर बाबा गोरखनाथ, जिलाध्यक्ष भाजपा संजीव सिंह, प्रमुख सचिव नियुक्ति व राज्यकर एम0 देवराज, कृषि विवि के कुलपति डा0 बिजेन्द्र सिंह, मण्डलायुक्त गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर, मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्रा एवं आम जनमानस उपस्थित रहा।

Tags: ayodhya newscm yogiup newsYogi News
Previous Post

दिग्गज सुपरस्टार की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में एडमिट

Next Post

दुनिया का अत्याधुनिक औद्योगिक पार्क मऊ में बनेगा: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे के साथ उभरेगा ‘इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग हब’, 12 जिलों में 46,660 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी

26/04/2026
School Chalo Abhiyan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: अब ‘एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा’, 1 मई से चलेगा विशेष नामांकन अभियान

26/04/2026
CM Vishnudev Sai blessed 13 newlyweds.
राजनीति

सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

26/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश यानी सेफ्टी, स्टेबिलिटी एंड स्पीड की गारंटीः मुख्यमंत्री

26/04/2026
Next Post
AK Sharma

दुनिया का अत्याधुनिक औद्योगिक पार्क मऊ में बनेगा: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2025 की दी बधाई और शुभकामनाएं

31/12/2024

इंटरनेट चलाने वालों के लिए धमाकेदार ऑफर, मिल रहा 1000GB फ्री डेटा

06/01/2021
'ई-मुखबिर' योजना

यूपी पुलिस ने शुरू की ‘ई-मुखबिर’ योजना, WhatsApp के जरिए कसेगी अपराधियों पर नकेल

21/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version