• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बचे हुए खाने से बनाएं स्वादिष्ट डिश, मुंह में घुल जाएगी रसीली दानेदार मिठाई

Writer D by Writer D
21/05/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Milk Cake

Milk Cake

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लंच हो या डिनर, हम सभी के घरों में रोटियां तो बनती ही हैं। अब चाहे कितना भी हिसाब लगाकर रोटी बना लो लेकिन अक्सर कुछ रोटियां तो बच ही जाती हैं। अगले दिन इन बची हुई बासी रोटियों को कोई खाना पसंद भी नहीं करता और हमारा इंडियन दिल इन्हें फेंकने को भी राजी नहीं होता। तो ऐसे में भला क्यों ना इन बासी रोटियों से कुछ बहुत टेस्टी सा बनाकर तैयार किया जाए। कुछ ऐसा जिससे आपकी बची हुई रोटियां भी वेस्ट ना हों और घरवाले भी खुश हो जाएं। तो बस आज हम आपके लिए रात की बची हुई रोटी से मिल्क केक (Milk Cake) बनाने की बड़ी ही मजेदार रेसिपी ले कर आए हैं। ये बनाने में भी आसान है और यकीन मानिए इस मिठाई का स्वाद ऐसा है कि आप इसे बार-बार बनाने पर मजबूर हो जाएंगी। तो चलिए जानते हैं इस कमाल की रेसिपी को।

रोटी से मिल्क केक (Milk Cake) बनाने के लिए सामग्री

बची हुई रोटियां से टेस्टी मिल्क केक बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं – बची हुई रोटियां (3), देसी घी (2 चम्मच), सूखा नारियल (आधा कप, घिसा हुआ) चीनी ( 1/4 कप यानी लगभग 50 ग्राम), दूध ( दो कप, लगभग 500 मिली), नींबू का रस ( 1/4 चम्मच) और इलायची पाउडर (1/4 चम्मच)।

ऐसे बनाएं टेस्टी मिल्क केक (Milk Cake) 

बची हुई रोटियों से टेस्टी मिल्क केक (Milk Cake) बनाने के लिए सबसे पहले हर रोटी को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। अब इन्हें एक मिक्सर में डालकर पीस लें और एक दरदरा सा पाउडर बनाकर तैयार कर लें। अब गैस पर एक पैन चढ़ाएं और उसमें ये रोटी वाला पाउडर डाल दें। धीमी आंच पर लगभग पांच से सात मिनट के लिए इसे रोस्ट करें। इसी बीच इसमें दो चम्मच देसी घी भी एड करें और उसे भी लगभग तीन से चार मिनट के लिए पकाएं। अब इसमें घिसे हुए सूखे नारियल का पाउडर मिलाएं। इससे मिल्क केक में बहुत ही अच्छा टेक्सचर और खुशबू आएगी। इसे भी लगभग तीन मिनट के लिए रोस्ट करें जबतक सुनहरा रंग ना आए। अब इसे गैस से उतार कर ठंडा होने के लिए रख दें।

अब गैस पर एक पैन चढ़ाएं और उसमें एक चौथाई कप यानी लगभग 50 ग्राम चीनी डालें। इसे बिल्कुल धीमी आंच पर मेल्ट कर लें। ध्यान रहे आपको इसे ज्यादा देर के लिए नहीं पकाना है। जैसे ही ये हल्की सी पिघलने लगे इसमें आधा लीटर दूध मिला दें। दोनों को एक उबाल आने तक पका लें। अब इसमें थोड़ा सा नींबू का रस एड करें ताकि दूध फट जाए। अब इसमें थोड़ा सा इलायची पाउडर भी डाल दें। दूध को अच्छी तरह पकने के लिए छोड़ दें।

अब अपने रोटी वाले मिक्सचर को एक बार दोबारा मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें, ताकि केक का टेक्सचर अच्छा आए। जब दूध पक कर आधा हो जाए तो उसमें इस रोटी वाले मिक्सचर को एड कर दें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और दो मिनट पकने दें। ऊपर से आधा कप या अपने स्वादानुसार चीनी एड करें और इसे अच्छे से मेल्ट होने तक पका लें। आपका मिल्क केक मिक्सचर रेडी है। इसे ठंडा होने पर मिल्क केक (Milk Cake) की शेप दें और मजे से खाएं।

Tags: kitchen tipsMilk CakeMilk Cake recipe
Previous Post

बड़े माथा दिखेगा छोटा, अप्लाई करें ये ब्यूटी हैक्स

Next Post

खूबसूरत पैरों के लिए करें ये आसान उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नेपाल बाढ़ : मुख्यमंत्री ने जताया दुख, उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UPTET 2026
Main Slider

UPESSC ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: मुख्यमंत्री

26/08/2026
The Yogi government is ensuring uninterrupted power supply.
Main Slider

आंधी-बारिश में भी रोशन उत्तर प्रदेश, योगी सरकार कर रही निर्बाध बिजली आपूर्ति

26/08/2026
Next Post
खूबसूरत पैर

खूबसूरत पैरों के लिए करें ये आसान उपाय

यह भी पढ़ें

रवि किशन Ravi Kishan

किसान आंदोलन पर पाकिस्तान, चीन से हो रही है फंडिंग : रवि किशन

17/12/2020

एनडीआरएफ ने एसएसबी एवं मानव सेवा संस्थान ‘सेवा’ के साथ निकाली “हर घर तिरंगा” जागरूकता रैली

07/08/2022
President Ram Nath Kovind

दिल्ली हाईकोर्ट में राष्ट्रपति कोविंद ने की नौ जजों की नियुक्ति

14/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version