• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुल्ला-मौलवी के बजाय बच्चों को बना रहे डॉक्टर, इंजीनियर और वैज्ञानिक: सीएम योगी

Writer D by Writer D
25/02/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। विधान परिषद में अपने संबोधन के दौरान सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि समाजवादी पार्टी की मानसिकता संकीर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अल्पसंख्यक बच्चों को केवल पारंपरिक मदरसों तक सीमित नहीं रखना चाहती उन्हें मुल्ला और मौलवी बनाने के बजाय डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और साहित्यकार बनाने का अवसर भी प्रदान करना चाहती है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए कहा कि शिक्षा के आधुनिकीकरण से ही समाज का विकास संभव है। सीएम योगी ने कहा कि स्कूलों में फ्री एजुकेशन की व्यवस्था की जा रही है। उनका आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इसके लिए डबल इंजन की सरकार पैसा उपलब्ध करवा रही है, लेकिन कठमुल्लापन की संस्कृति नहीं चलेगी। उन्होंने दोहराया कि डबल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी छात्रों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

सरकार हर बच्चे को उत्तम शिक्षा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है- योगी

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि सरकार हर बच्चे को उत्तम शिक्षा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है, जिससे वे केवल मजहबी शिक्षा तक सीमित न रहें, बल्कि आधुनिक शिक्षा ग्रहण कर समाज के लिए उपयोगी नागरिक बनें। सरकार का उद्देश्य है कि हर बच्चा अपनी योग्यता के आधार पर आगे बढ़े और राष्ट्र के विकास में योगदान दे। बच्चे ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ कृति हैं कोई भेदभाव नहीं करेंगे उत्तम शिक्षा मिलेगी अच्छी शिक्षा मिलेगी आधुनिक शिक्षा मिलेगी बिना भेदभाव के मिलेगी सरकार इसके लिए दिशा में कदम बढ़ा रही है। इसके लिए हर सुविधा से आच्छादित करेगी, लेकिन जिसको केवल मजहबी शिक्षा लेनी है वह वहां जाएं लेकिन अच्छा साहित्यकार अच्छा वैज्ञानिक अच्छा गणितज्ञ अच्छा शिक्षक अच्छा इंजीनियर बनने के लिए आधुनिक शिक्षा भी लेनी पड़ेगी। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना के तहत छात्रों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जा रही है, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को लाभ मिल रहा है।

डबल इंजन की सरकार ने इन सभी जनजातियों को मुख्यधारा में लाने का काम किया

सीएम योगी (CM Yogi) ने विधान परिषद में विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए थारू जनजाति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह जनजाति उत्तर प्रदेश-नेपाल सीमा क्षेत्र में निवास करती है, जिसमें महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, गोरखपुर और सोनभद्र जैसे जिले शामिल हैं। उन्होंने विपक्षी सदस्यों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे प्रदेश की जनजातियों और वंचित वर्गों की वास्तविक स्थिति से पूरी तरह अनभिज्ञ हैं। उन्होंने बताया कि थारू, मुसहर, गोंड और अन्य वंचित जनजातियों के लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित थे, न उनके पास जमीन के पट्टे थे, न राशन कार्ड, न ही मकान। डबल इंजन की सरकार ने इन सभी जनजातियों को मुख्यधारा में लाने का काम किया है।

सरकार ने अगले तीन वर्षों में 13.5 लाख परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का लक्ष्य रखा है

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि पिछले साढ़े साथ वर्ष के अंदर हमारी सरकार ने जो कदम उठाए गए हैं उसका परिणाम है कि उत्तर प्रदेश में 6 करोड़ व देश के अंदर 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठकर सामान्य जीवन जीवन यापन कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने अगले तीन वर्षों में 13.5 लाख परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का लक्ष्य रखा है। सरकार द्वारा किए गए सर्वेक्षण में ऐसे परिवारों की पहचान की गई है, जिन्हें बुनियादी सुविधाओं से जोड़ा जाएगा और उनकी वार्षिक आय को न्यूनतम 1.25 लाख रुपये तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दिशा में सरकार पहले चरण का काम पूरा कर चुकी है और इसे आगे और प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।

सीएम योगी (CM Yogi) ने समाजवादी पार्टी के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) मॉडल पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह केवल एक ढोंग है। उन्होंने ने कहा कि वे केवल दिखावे की राजनीति करते हैं। उन्होंने प्रदेश में इंसेफेलाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों से हुई मौतों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन वर्तमान सरकार ने बिना किसी भेदभाव के इसे एक मिशन के रूप में लिया और व्यापक स्तर पर टीकाकरण, स्वास्थ्य सुविधाओं और स्वच्छता कार्यक्रमों के माध्यम से इसे नियंत्रित किया।

वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में कस्बे के कस्बे पलायन कर जाते थे: सीएम योगी

उन्होंने कहा कि आज यह बीमारी लगभग समाप्त हो चुकी है, लेकिन विपक्ष इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सोच केवल राजनीति तक सीमित है। वे विकास के मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय केवल तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य किया है।

Tags: cm yogi
Previous Post

वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में कस्बे के कस्बे पलायन कर जाते थे: सीएम योगी

Next Post

महाशिवरात्रि पर सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सोमवार को वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन

25/10/2026
Main Slider

गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष

25/10/2026
Main Slider

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

25/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी की विद्युत सखियों ने जमा कराए ₹3,720 करोड़ के बिल, कमाया ₹47 करोड़ कमीशन

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, PM मोदी ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

25/10/2026
Next Post
Urban areas will be rejuvenated with 25 thousand crores

महाशिवरात्रि पर सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

accident

टायर फटने से अनियंत्रित होकर ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, चार की मौत

22/02/2021
baingan ka achaar

घर पर बनाएं खट्टा-मीठा बैंगन का अचार, जानें इसकी रेसिपी

22/06/2021
Pothole on Delhi-Dehradun Expressway

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढे का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

02/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version