• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रंग व विकास की योजनाओं संग सुहावनी हो गई सरोजनीनगर की होलीः मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
10/03/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में आयोजित ‘3 साल बेमिसाल, सरोजनीनगर आभार दिवस’ कार्यक्रम में शिरकत की। स्थानीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। साथ ही सरोजनीनगर संवाद व विकास प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। सरोजनीनगर के सिख परिवारों ने सीएम योगी को करतारपुर साहब से लाया प्रसाद भेंट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रंग और विकास की योजनाओं संग सरोजनीनगर की होली और सुहावनी हो गई।

32 हजार करोड़ की परियोजनाओं से समृद्धि पथ पर है सरोजनीनगर

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि आज रंगभरी एकादशी भी है। सभी मंदिरों में देव विग्रहों के साथ होली खेली जा रही है। रंग के साथ विकास की योजनाओं ने सरोजनीनगर विधानसभा की होली को और और भी सुहावना बना दिया है। क्षेत्र में 32 हजार करोड़ की परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं या चल रही हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में 1200 करोड़ रुपये का कन्वेंशन सेंटर (जहां 10 हजार लोग एक साथ बैठकर कार्यक्रम कर सकें) बनाने जा रहे हैं। इसी विधानसभा क्षेत्र में डिफेंस कॉरिडोर भी बन रहा है। यूपी का पहला फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट का निर्माण भी यहीं हुआ है। एसजीपीजीआई जैसा चिकित्सा संस्थान भी इसी विधानसभा क्षेत्र में है।

सीएम (CM Yogi) ने सरोजनीनगर की जनता का किया अभिनंदन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि यह कार्यक्रम देखकर आनंद की अनुभूति हुई कि विधायक जमीनी धरातल पर उतरकर इतनी गहराई के साथ जनता-जनार्दन की सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। यह लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबी है और लोकतंत्र इसी से मजबूत होता है। सरोजनीनगर की जनता का अभिनंदन करते हुए उन्होंने कहा कि तीन वर्ष पहले आज ही के दिन (10 मार्च 2022) डॉ. राजेश्वर सिंह को विधायक चुना था। उनके द्वारा यहां की विकास योजनाओं को शासन में पहुंचाया जाता था और वहां से स्वीकृति ली जाती थी। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र भी इतने दिव्य-भव्य तरीके से आगे बढ़ सकता है, यह प्रदर्शनी देखकर बहुत अच्छा लगा।

जनप्रतिनिधियों के मन में संवेदना हो तो वह बहुत कुछ कर सकता है

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि यदि जनप्रतिनिधि समर्पित भाव से कार्य करता है और उसके मन में संवेदना है तो वह बहुत कुछ कर सकता है। यह सब करने के लिए जनप्रतिनिधि को स्वार्थ से उठकर परमार्थ के लिए खुद को समर्पित करना होगा, तब ऐसा परिणाम आ सकता है। सीएम ने कहाकि आज सुबह मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा कर रहे थे कि 25 मार्च को सरकार के 8 वर्ष हो जाएंगे, उस समय हर जनपद में प्रदर्शनी लगेगी। इसका मॉडल अभी हमने सोचा नहीं, लेकिन यहां उसके मॉडल की एक झलक देखकर अच्छा लगा। अब हर विधानसभा क्षेत्र में वहां की विकास योजनाओं के साथ ऐसी प्रदर्शनी लगनी चाहिए। इसमें जनता को आमंत्रित करना चाहिए और योजनाओं का लाभ ऐसे ही दिया जाना चाहिए, जिससे लोकतंत्र की सही झलक दिखाई देने लगे।

राजेश्वर सिंह ने मुखरता से जनता से बनाया संवाद

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि जब भाजपा ने राजेश्वर सिंह को प्रत्याशी बनाया तो उनकी छवि नौकरशाह व ईडी अधिकारी की थी। राजेश्वर सिंह ने मुखरता के साथ जनता से संवाद बनाया, तत्परता से सेवा के लिए समर्पित रहे। संगठन व सरकार से समन्वय बनाया। जनता की सेवा के लिए सरकार की योजनाओं को लागू कराया। सीएसआर की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के साथ ही अपने स्तर पर भी अभिनव प्रयास किया। बड़े पैमाने पर जनता, बेटियों, मेधावियों, महिलाएं या समाज के प्रत्येक तबके के लोगों के लिए प्रतिबद्धता से कार्य किया है। हर योग्य व आदर्श जनप्रतिनिधि को इसी समर्पण भाव से कार्य करना चाहिए। यही भाव यदि जनप्रतिनिधियों का रहा तो आमजन में लोकतंत्र के प्रति श्रद्धा व सम्मान का भाव बना रहेगा। लोकतंत्र मजबूत है तो आमजन की सुनवाई से कोई ताकत रोक नहीं सकती, उसे न्याय जरूर मिलेगा। सीएम ने कहा कि हमें हर विधानसभा क्षेत्र को मॉडल के रूप में प्रस्तुत करना चाहिए। हर जनप्रतिनिधि को इसी प्रतिबद्धता से काम करना चाहिए। यदि यह प्रतिबद्धता रहेगी तो कोई समस्या नहीं रहेगी।

सरोजनीनगर में आ रहीं विकास की बड़ी योजनाएं

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि आपने बदलते हुए सरोजनीनगर को देखा है। यहां विकास की बड़ी-बड़ी योजनाएं आ रही हैं। हाइवे, मेट्रो विस्तार, एयरपोर्ट अत्याधुनिक बन चुका है। डिफेंस कॉरिडोर, एयरोस्पेस सिटी के रूप में इसकी पहचान हो रही है। एआई सिटी के साथ उसका सेंटर भी इसी विधानसभा क्षेत्र में बनने वाला है। एआई बेस्ड डाटा सेंटर का जुलाई में सरोजनीनगर में उद्घाटन करने जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि जो लोग जातिवादी की राजनीति को बढ़ाते हैं और समाज को बांटने का काम करते हैं। उन लोगों के लिए प्रयागराज महाकुम्भ सबसे बड़ा सबक बना था, जहां देश-दुनिया के 66.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने एक साथ त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई। यहां किसी प्रकार का भेद नहीं था। पीएम मोदी ने इसलिए ही एक भारत-श्रेष्ठ भारत की बात कही थी।

गरीबी रेखा से ऊपर उठकर स्वावलंबन का जीवन बिता सकें, इसके लिए कार्य कर रही सरकार

सीएम (CM Yogi) ने प्रदेशवासियों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विकासपरक योजनाओं का भी जिक्र किया। बोले कि कोई गरीब नहीं रहेगा, बल्कि वे गरीबी रेखा से ऊपर उठकर स्वावलंबन का जीवन बिता सकें, इसके लिए पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार निरंतर प्रयास व कार्य कर रही है। सीएम ने कहा कि महाकुम्भ का संदेश, एकता से ही अखंड-सुरक्षित रहेगा देश। एकता का यह संदेश घर-घर, गांव-गांव तक पहुंचाना है। जब एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे, देश अखंड रहेगा तो चहुंओर विकास पहुंचेगा। हर चेहरे पर खुशहाली आएगी और भारत विकसित बनने के साथ दुनिया का मार्गदर्शन करेगा।

योग्य जनप्रतिनिधि चुनने के लिए क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि राजेश्वर सिंह द्वारा महिलाओं को सिलाई मशीन, स्किल डवलपमेंट सेंटर बनाकर नौजवानों को करियर काउंसलर के माध्यम से प्लेसमेंट, मेधावियों को साइकिल, कंप्यूटर-टैबलेट, स्पोट्रस यूथ क्लब बनाकर खेल किट आदि प्रदान किया जा रहा है। सीएम ने राजेश्वर सिंह के रूप में योग्य जनप्रतिनिधि चुनने के लिए सरोजनीनगर वासियों को शुभकामनाएं दीं। सीएम ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली सौहार्द और एकता के सूत्र में जोड़ने का पर्व है। महाकुम्भ के संदेश को होली के रंग से रंगकर घर-घर पहुंचाना है।

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 10 से 25 हजार मूल्य के भौतिक स्टाम्प पेपर होंगे चलन से बाहर

अतिथियों का स्वागत सरोजिनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया। इस अवसर पर वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, पूर्व सांसद रीना चौधरी, कुलपति प्रो. अमरपाल सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने किया शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सरोजनीनगर के विकास के लिए अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। सीएम ने पांच मेधावियों (अनुष्का, हर्ष मौर्य, प्रीति सिंह, मल्लिका अरोड़ा, कृष्णा साहू) को टैबलेट प्रदान किया। मेधावी छात्रों को 25 साइकिल, पांच आरडब्ल्यूए को पुस्तकालय, पांच यूथ क्लब को खेल किट, 15 कॉलेज-विद्यालय को स्मार्ट क्लास पैनल, पांच पार्कों में ओपन जिम, सरोजनी स्पोट्रस लीग की विजेता टीम को ट्रॉफी, 11वें रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं सशक्तिकरण केंद्र का लोकार्पण, 25 मंदिरों का जीर्णोद्धार, भगवान परशुराम एवं स्व. कल्याण सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण, वृद्धाश्रम में विभिन्न कार्यों आादि का लोकार्पण किया।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

भगोरिया के रंग में झूमे सीएम मोहन यादव, जनजातीय वेशभूषा पहनकर मेले का लिया आनंद

Next Post

प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति से कोई समझौता नहीं करेगी: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

इतनी जल्दबाजी क्यों?, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार

29/06/2026
Massive fire breaks out in high-rise building
उत्तर प्रदेश

हाइराइज बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

29/06/2026
Brijesh Singh
Main Slider

पूर्वांचल की राजनीति में नया मोड़, चुनाव मैदान में उतरेंगे बृजेश सिंह

29/06/2026
Face Pack
Main Slider

चेहरे की खो गई है रौनक, वापस पाने के लिए ट्राई करे ये फेसपैक

29/06/2026
Jeera Aloo
Main Slider

इस तरह से बनाए ये खास रेसिपी, आपको दिवाना बना देगा लाजवाब स्वाद

29/06/2026
Next Post
AK Sharma

प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति से कोई समझौता नहीं करेगी: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Anukampa Naukri

परिवार की जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ा तो छिन जाएगी सरकारी नौकरी: इलाहाबाद HC

11/11/2022
Om Birla

उत्तर प्रदेश दुनिया के लिए सबसे शानदार आर्थिक गंतव्य: ओम बिरला

10/12/2022
suresh raina

आरपी सिंह : कौन जानता है कि आईपीएल के बाद इंटरनैशनल क्रिकेट में वापसी के बारे में सोचे

23/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version