• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार युद्ध स्तर पर विकसित कर रही अवध और पूर्वांचल की सड़कों का नेटवर्क

Writer D by Writer D
31/03/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UP Major Routes

UP Major Routes

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) प्रमुख सड़क मार्गों (Major Routes) को बेहतर बनाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर प्रदेश के पांच जिलों में छह प्रमुख सड़क मार्गों (Major Routes) के पुनर्निर्माण, चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य तेज कर दिया गया है। इसके लिए किसी भी प्रकार से संसाधनों की कमी आड़े नहीं आने पाएगी। इसके लिए फिलहाल 66 करोड़ रुपये से अधिक की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति भी जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री की इस महत्वपूर्ण योजना से प्रदेश के अवध और पूर्वांचल क्षेत्र की सड़कों का नेटवर्क पहले से बेहतर बनाया जा रहा है।

पांच जनपदों में सड़कों का जीर्णोद्धार

इस योजना से वाराणसी, बाराबंकी, संतकबीर नगर, बस्ती और आजमगढ़ के निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। सड़कों की बेहतर स्थिति से यातायात दुर्घटनाएं कम होंगी। साथ ही आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

वाराणसी और बाराबंकी में विशेष सुविधा

लखनऊ-बाराबंकी-गोरखपुर-मोकामा पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर निर्माण कार्य तेज करने का निर्देश दिया गया है। जिससे बड़े पैमाने पर लोगों को यातायात में सुविधा होगी। वहीं, असैनी मार्ग पर चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
दूसरी ओर वाराणसी में दालमंडी मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हो जाने के बाद से यातायात सुगमता बढ़ेगी।

संतकबीर नगर और बस्ती में कनेक्टिविटी सुधार

संतकबीर नगर में निघुरी राजेडीहा से परसा शुक्ला मार्ग का विस्तार हो जाने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, बस्ती में गौर बेलवरिया से माझा मानपुर मार्ग का पुनर्निर्माण होने के बाद से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी।

आजमगढ़ में ग्रामीण मार्गों को बना रहे बेहतर

प्रदेश सरकार आजमगढ़ में ग्रामीण मार्गों को भी बेहतर बनाने का काम कर रही है। इसके तहत खुरासो-मिजवां सम्पर्क मार्ग का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। जिससे जिले का साथ ही साथ आसपास के लोगों की भी यात्रा सुविधा में और बेहतर सुधार आएगा।

करोड़ों लोगों को होगी सुविधा

इस योजना से प्रदेश के अवध और पूर्वांचल क्षेत्र की सड़कों का नेटवर्क पहले से मजबूत होगा। जिससे इस रूट पर यातायात करने वाले करोड़ों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इन परियोजनाओं पर शीघ्रता से काम किया जा रहा है। इसी के तहत यातायात और व्यापार में सुधार से क्षेत्र का विकास तेज होगा। मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग को जल्द काम पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।

Tags: Yogi News
Previous Post

लखनऊ में जल्द ही 16 गोल्फ कार्ट्स का संचालन शुरू कराएगी योगी सरकार

Next Post

CM धामी ने अस्पताल का दौरा किया, फूड पॉइजनिंग से पीड़ित मरीजों से मुलाकात की

Writer D

Writer D

Related Posts

Jayant Chaudhary's show of strength at the Swabhiman Rally.
उत्तर प्रदेश

स्वाभिमान रैली में जयंत चौधरी का शक्ति प्रदर्शन, पीडीए पर तंज-बोले, “एनडीए का ‘एन’ कभी नहीं बदलेगा”

03/09/2026
CM Yogi filled the 'pot' of Braj residents with gifts and butter
Main Slider

जन्माष्टमी से पहले मुख्यमंत्री योगी ने उपहारों के माखन से भरी ब्रजवासियों की ‘मटकी’

03/09/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने दी कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, वीडियो जारी कर दिया ये संदेश

03/09/2026
Main Slider

फर्रुखाबाद पहुंचे CM योगी, बाढ़ पीड़ितों को सौंपे जमीन के पट्टे; वितरित की राहत सामग्री

03/09/2026
Three killed in house wall collapse
उत्तर प्रदेश

बारिश में मकान की दीवार गिरने से पिता और दो बच्चों समेत तीन की मौत; CM ने जताया शोक

03/09/2026
Next Post
CM Dhami

CM धामी ने अस्पताल का दौरा किया, फूड पॉइजनिंग से पीड़ित मरीजों से मुलाकात की

यह भी पढ़ें

यूक्रेन से लौटे छात्रों की शुरू हुई ऑनलाइन पढ़ाई, पोलैंड और हंगरी में रहकर टीचर करा रहे तैयारी

21/03/2022

17 दिन पहले अगवा भारतीय व्यापारी की हत्या, इंटरकोंटिनेंटल होटल के पीछे मिला शव

20/09/2021
SSC CGL

SSC CGL का फाइनल रिजल्ट जारी, देखें टॉपर्स की लिस्ट

05/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version