• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मात्र 43 दिन में घोषित हुए यूपी बोर्ड के परिणाम

Writer D by Writer D
25/04/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
UP Board

UP Board

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शुक्रवार को वर्ष 2025 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड (UP Board) परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया। योगी सरकार की सक्रियता और पारदर्शी व्यवस्था के चलते इस बार सिर्फ 43 दिनों में परीक्षा परिणाम घोषित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। हाईस्कूल के समस्त परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11 रहा, जबकि इंटरमीडिएट का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15 रहा। इंटरमीडिएट में महक जायसवाल, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई का पूरा (प्रयागराज) ने 97.20% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं, हाई स्कूल में यश प्रताप सिंह, स्व० श्रीमती रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन) ने 97.83% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। हाई स्कूल में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 7.21 अधिक है।

वहीं, इंटरमीडिएट में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 9.77 अधिक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को बधाई दी हैं और उनको बेहतर भविष्य के लिए शुभकामना दी है।

रिकॉर्ड समय में घोषित हुआ UP Board रिजल्ट

शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) महेंद्र देव एवं सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद भगवती सिंह ने रिजल्ट की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी 2025 से 12 मार्च 2025 के मध्यम संपन्न हुईं। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर UP Board द्वारा कुल 8140 परीक्षा केंद्रों पर 13 कार्यदिवसों में परीक्षाएं नकलविहीन और शुचितापूर्ण के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराई गईं।

प्रयागराज की महक बनीं यूपी बोर्ड बारहवीं की टॉपर, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से 2 अप्रैल के मध्य निर्धारित कुल 261 मूल्यांकन केंद्रों पर संपन्न हुआ। हाईस्कूल के मूल्यांकन में 92,594 परीक्षकों की भागीदारी रही, जबकि इंटर के मूल्यांकन में 56,066 परीक्षकों की भूमिका रही। इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में 1 से 21 फरवरी के मध्य संपन्न हुईं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बोर्ड ने तकनीकी और प्रशासनिक सुधारों के माध्यम से परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाया है।

UP Board हाईस्कूल परीक्षा परिणाम:

कुल परीक्षार्थी: 25,45,815 (1327024 बालक, 1218791 बालिकाएं)

उत्तीर्ण परीक्षार्थी: 22,94,122

कुल उत्तीर्ण प्रतिशत: 90.11%

बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 86.66%

बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत: 93.87%

बालिकाओं का प्रदर्शन बालकों से 7.21% अधिक

UP Board इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामः

कुल परीक्षार्थी: 25,98,560 (1387263 बालक, 1211297 बालिकाएं)

उत्तीर्ण परीक्षार्थी: 21,08,774

कुल उत्तीर्ण प्रतिशत: 81.15%

बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 76.60%

बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत: 86.37%

बालिकाओं ने बालकों को 9.77% से पछाड़ा

जेल में निरुद्ध बंदी परीक्षार्थी भी हुए उत्तीर्ण

विभिन्न जेलों में निरुद्ध बंदी परीक्षार्थी भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल में कुल मिलाकर ऐसे 94 परीक्षार्थियों ने बोर्ड एग्जाम दिए, जिनमें से 91 उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण प्रतिशत 96.81 प्रतिशत रहा। इसी तरह, इंटरमीडिएट में कुल 105 बंदी परीक्षार्थी एग्जाम में बैठे, जिनमें 91 उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण छात्रों का कुल प्रतिशत 86.67 प्रतिशत रहा।

Tags: UP Board result 2025
Previous Post

भारत छोड़ो आंदोलन में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा ने निभायी सक्रिया भूमिका: सीएम योगी

Next Post

इन राज्यों में होगी भारी बारिश, गिरेंगे ओले; जानें अपने इलाके का हाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
Main Slider

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, 10 करोड़ किसानों को मिला लाभ

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

खाटू श्याम जाने की थी तैयारी, फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे बाप-बेटा; मौत

30/10/2026
Main Slider

मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत CM धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

30/10/2026
Next Post
Heavy Rain

इन राज्यों में होगी भारी बारिश, गिरेंगे ओले; जानें अपने इलाके का हाल

यह भी पढ़ें

सिलचर में कर्फ्यू

दो धार्मिक गुटों के बीच पथराव के बाद असम के सिलचर में कर्फ्यू

03/08/2020
Chandra Grahan on Holi

कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण? यहां जानें सही तारीख

28/02/2026

मेरे बच्चों के Instagram भी हैक कर रहे, सरकार के पास कोई काम नहीं है क्या : प्रियंका

21/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version