• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

278 करोड़ से ग्राम पंचायतों में डिजिटल वर्कफोर्स व रिसोर्स-लर्निंग सेंटर तैयार करेगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
25/05/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Gram Panchayat

Gram Panchayat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : ग्राम पंचायतों (Gram Panchayat) को डिजिटल रूप से सशक्त और जन सुविधाओं से लैस बनाने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) ने बड़ा कदम उठाया है। सीएम योगी के विजन को मिशन मानकर प्रदेश में 278 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायतों में डिजिटल वर्कफोर्स तैयार की जाएगी। इसके साथ ही, जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर एवं पंचायत लर्निंग सेंटर की स्थापना भी की जाएगी। यह पहल राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत की जा रही है, जिसके माध्यम से पंचायतों (Gram Panchayat) को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और सेवा वितरण को प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जाएगा।

डिजिटल प्लेटफार्मों पर होगा ज्यादा कुशलता से काम

इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों के कर्मचारियों की क्षमता संवर्धन और व्यापक प्रशिक्षण है। पंचायती राज विभाग द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना के अनुसार, प्रक्रिया के अंतर्गत ग्राम पंचायतों के कर्मचारी डिजिटल प्लेटफार्मों पर कुशलता से कार्य कर सकेंगे। इस दिशा में राज्य, जनपद और खंड स्तर पर मानव संसाधनों की तैनाती की जाएगी, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आएगी।

गांवों में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को बढ़ावा

पंचायत कर्मियों के प्रशिक्षण और सतत विकास के लिए केंद्र बनाए जाएंगे। इसके साथ ही जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर और पंचायत लर्निंग सेंटर की स्थापना एवं निर्माण किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। सरकार की यह पहल न केवल पंचायतों को डिजिटल रूप से मजबूत बनाएगी, बल्कि गांवों में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को भी बढ़ावा देगी।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एआई प्रज्ञा कार्यक्रम की शुरुआत की गई है, जिसके जरिए प्रदेश में 10 लाख लोगों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स व एप्लिकेशंस में दक्ष बनाने की तैयारी है। ब्लॉक, जिला व ग्राम पंचायतों (Gram Panchayat) में भी इस प्रक्रिया के अंतर्गत कर्मचारियों को दक्ष बनाया जाएगा। जिससे ग्रामीण परिवेश में भी एआई दक्षता बढ़ेगी और कार्य कुशलता में वृद्धि होगी।

चार स्तरीय समितियां योजना को अधिक प्रभावी बनाएंगी

कार्ययोजना के अनुसार, चार स्तरीय समितियां योजना की निगरानी और क्रियान्वयन को अधिक प्रभावी बनाएंगी। इसमें पंचायती राज मंत्री की अध्यक्षता में राज्य सलाहकार समिति, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य संचालन समिति, प्रमुख सचिव पंचायती राज की अध्यक्षता में राज्य कार्यकारी समिति तथा निदेशक पंचायती राज की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति को क्रियान्वित किया जाएगा।

Tags: Yogi News
Previous Post

मोदी-योगी ने जल जीवन मिशन से बदली बुंदेलखंड की दशा-दिशा

Next Post

सहजन ,मतलब सेहत के लिए पॉवर हाउस

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
Drumstick

सहजन ,मतलब सेहत के लिए पॉवर हाउस

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

murder

पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

31/01/2022
Three thugs were arrested and sent to jail

चार मादक तस्कर गिरफ्तार

24/07/2023
Siddharth reached the sets of Dance Deewane to promote Broken But Beautiful 3

ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल 3 का प्रमोशन करने डांस दीवाने के सेट पर पहुंचे सिद्दार्थ

04/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version