• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भोजन से जुड़ी ये घटनाएं देती हैं शुभ-अशुभ संकेत, जानें इनके बारे में

Writer D by Writer D
15/05/2026
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Food

Food

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर व्यक्ति की अपनी दिनचर्या होती हैं जिसमें एक आम काम हैं भोजन (Food) जिसे सभी ग्रहण करते हैं। शरीर की ऊर्जा के लिए भोजन बहुत जरूरी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भोजन के दौरान घटित होने वाली कुछ घटनाएं शुभ-अशुभ संकेत देती हैं। शकुन शास्त्र में बताया गया है कि जीवन में कई तरह की घटनाएं घटती रहती हैं जो कि भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के संकेत देती है। शकुन शास्‍त्र में भोजन से जुड़ी भी कई ऐसी बातें बताई गई हैं जो भविष्‍य में होने वाली घटनाओं का पूर्व संकेत देते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको भोजन (Food) से जुड़े ऐसे ही संकेतों की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में…

भोजन (Food) करते वक्त कुत्ते का आना

शकुन शास्त्र के अनुसार भोजन करते समय यदि कुत्ता आ जाए तो इसे अपशकुन माना जाता है। हालांकि कुत्ता पालतू है तो ज्यादा नहीं सोचें। कुत्ता यदि पूंछ उठाकर सिर को हिलाता है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें और ऐसा भोजन नहीं खाना चाहिए। यदि आप ऐसा भोजन करते हैं तो इससे शारीरिक परेशानी हो सकती है।

बार-बार हाथ से भोजन (Food) गिरना

यदि आप किसी व्यक्ति को खाना परोस रहे हैं और बार-बार खाने की प्लेट आपके हाथों से छूट रही है या कोई व्यंजन बार-बार आपके हाथ से गिर रहा है। तो इसे अपशकुन माना जाता है। यह इस बात का संकेत होता है कि भविष्य में घर पर दरिद्रता का वास होने वाला है। दूसरी बात, हाथ से बार-बार भोजन गिरने का संकेत ये भी हो सकता है कि आप भोजन करते वक्त एकाग्र नहीं हो पा रहे, या कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी हो सकती है जिसे नजरंदाज नहीं करना चाहिए।

भोजन (Food) के दौरान छिपकली देखना

खाना खाने के दौरान अगर आप छिपकली को देख लेते हैं तो यह बहुत शुभ संकेत माना जाता है। शकुन शास्त्र के अनुसार दिन में भोजन करते समय यदि छिपकली की आवाज सुनाई दे तो जल्दी ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लेकिन अगर आपने नया घर लिया है और घर में कदम रखते ही मरी हुई छिपकली दिख जाती है तो यह बहुत बड़ा अपशकुन है। इसका अर्थ है कि उस घर में नकारात्मक ऊर्जा विद्यमान है जो घर में रहने वाले व्यक्तियों की सेहत को प्रभावित करेगी। उस घर में तबीयत के बिगड़ने का सिलसिला लगातार बना रहेगा।

भोजन (Food) में बाल मिलना

भोजन में बार-बार बाल का निकलना अपशकुन माना जाता है। हालांकि, ये घटना कभी-कभी हो तो इसे नजरअंदाज किया जाता सकता है। लेकिन बार-बार ऐसी घटना को धन हानि और किसी बड़े संकट का संकेत माना जाता है। इसलिए अगर आपके साथ ऐसी घटना बार-बार हो रही है तो इसे लेकर सचेत रहें। खाने में बाल निकलना अशुभ है, साथ ही ऐसा किसी व्‍यक्ति के साथ-साथ बार-बार होना बिगड़े राहु का भी संकेत है।

यह बताता है कि जातक पर राहु का बुरा असर है। खराब राहु कई तरह के नुकसान कराता है। यह जातक को धन हानि कराता है। उसकी आर्थिक तरक्‍की में बाधा डालता है। फिजूलखर्ची बढ़ाता है। बेवजह नुकसान कराता है। कह सकते हैं कि यह किसी भी स्थिति में व्‍यक्ति के हाथ में पैसा नहीं रुकने देता है। खराब राहु के कारण व्‍यक्ति का व्‍यवहार और आचरण बिगड़ जाता है। वह बात-बात पर गुस्‍सा करता है, चिड़चिड़ाता है, कड़वा बोलता है। नशा, बुरी संगत, अपराधिक गतिविधियों में पड़ जाता है।

सपने में भोजन (Food) से जुड़े संकेत

सपने में खुद को खाना खाते हुए देखने से व्‍यक्ति की कोई शारीरिक समस्‍या जल्‍द ही ठीक हो जाती है। सपने में खुद को खाना बनाते हुए देखने का मतलब है कि आपको जल्‍द ही कोई अच्‍छी खबर मिलने वाली है। सपने में किसी पार्टी में खुद को लजीज खाना खाते हुए देखने का मलतब है कि आपको जल्‍द ही ढेर सारा पैसा मिलने वाला है।

सपने में खुद को खाना परोसते हुए देखने का मतलब है कि जल्‍द ही आपके हाथों कोई सेवा कार्य होने वाला है। साथ ही यह काम आपके लिए बेहद लाभकारी भी साबित होगा। सपने में ढेर सारा चावल देखना शुभ होता है। इसके अलावा खुद को चावल खाते हुए देखना भी शुभ समाचार मिलने का संकेत है।

Tags: Astrology
Previous Post

घर में ले आए ये चीजें, देवी लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Next Post

नौतपा में करें सूर्यदेव के इन मंत्रों का जाप, बनेंगे तरक्की और धन लाभ के योग

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
Main Slider

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, 10 करोड़ किसानों को मिला लाभ

30/10/2026
Main Slider

मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत CM धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

30/10/2026
Next Post
Nautapa

नौतपा में करें सूर्यदेव के इन मंत्रों का जाप, बनेंगे तरक्की और धन लाभ के योग

यह भी पढ़ें

Flower pots stolen from Rashtriya Prerna Sthal

पीएम के जाते ही लखनऊ वालों की शर्मनाक हरकत, गाड़ियों से आए और उठाकर ले गए गमले

26/12/2025
Aditya Roy Kapoor Ranveer Singh Girlfriend

आदित्य रॉय कपूर पर लगा था रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड चुराने का आरोप

27/10/2020
Curry leaf

करी पत्ते का बालों में इस तरह इस्तेमाल पाएं काले लंबे और घने बाल

19/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version