• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रेप के आरोप में अरेस्ट हुआ दिग्गज क्रिकेटर, बोर्ड ने भी किया निलंबित

Writer D by Writer D
08/08/2025
in खेल
0
Cricketer Haider Ali arrested on rape charges

Cricketer Haider Ali arrested on rape charges

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पाकिस्‍तान के युवा बल्‍लेबाज हैदर अली (Haider Ali) बलात्‍कार के आरोप में इंग्‍लैंड में गिरफ्तार हो गए हैं। यह घटना पाकिस्‍तान शाहीन के हाल ही में संपन्‍न इंग्‍लैंड दौरे के दौरान की है। 24 वर्षीय हैदर पाकिस्‍तान ए टीम का हिस्‍सा हैं। इस मामले में एक्शन लेते हुए पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ने बल्लेबाज को जांच पूरी होने तक अनंतिम रूप से निलंबित कर दिया है।

ग्रेटर मैनचेस्‍टर पुलिस ने सोमवार को पाकिस्‍तान के युवा बल्‍लेबाज हैदर अली (Haider Ali) के खिलाफ बलात्‍कार की रिपोर्ट प्राप्‍त करने की पुष्टि की है। पुलिस ने कहा, “हमने 24 साल के शख्‍स को गिरफ्तार किया है। यह आरोप है कि मैनचेस्‍टर के परिसर में 23 जुलाई 2025 को घटना हुई थी। शख्‍स इस समय जमानत पर है और आगे की कार्रवाई के लिए जांच होगी।” टेलीकॉम एशिया स्‍पोर्ट्स के मुताबिक, ‘हैदर को बेकेनहम ग्राउंड से गिरफ्तार किया गया, जहां शाहीन एमसीएसएसी के खिलाफ मुकाबला खेल रहे थे।’

इंग्‍लैंड में पुलिस ने जांच के इस चरण में संदेह के घेरे के कारण क्रिकेटर का नाम नहीं लिया। सूत्रों की माने तो यह पाकिस्‍तानी मूल की लड़की के खिलाफ बलात्‍कार का मामला है। जानकारी मिली है कि हैदर अली (Haider Ali) को जमानत पर रिहा करने से पहले उनका पासपोर्ट जब्‍त कर लिया गया है। वहीं, पीसीबी का कहना है कि उन्हें इस मामले और जांच के बारे में जानकारी दी गयी है। बोर्ड ने हैदर को जांच पूरी होने तक निलंबित किया। इंग्‍लैंड में वह अपनी खुद की कार्यवाही करेंगे।

बता दें कि पाकिस्‍तान शाहीन टीम का इंग्‍लैंड दौरा 17 जुलाई से शुरू हुआ था और 6 अगस्‍त को समाप्‍त हुआ है। इस दौरान टीम ने 2 तीन दिवसीय मुकाबले और वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। कप्‍तान सउद शकील और हैदर (Haider Ali) के अलावा अधिकांश खिलाड़ी घर लौट चुके हैं। हैदर अली भी इस टीम का हिस्सा रहे हैं, जिन्होंने 2020 में अपने अंतरराष्‍ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उन्‍होंने दो वनडे और 35 टी20 इंटरनेशनल मैचों में पाकिस्‍तान का प्रतिनिधित्‍व किया।

Tags: cricket newsHaider AliPakistan team
Previous Post

दिखने लगा ट्रंप टैरिफ का असर, दिग्गज कंपनियों ने रोका भारत में आयात

Next Post

भारी बारिश से यूपी में हाहाकार, लखनऊ सहित इन जिलों में मिडिल स्कूल बंद

Writer D

Writer D

Related Posts

Vinesh Phogat
खेल

WFI को फटकार, विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल में खेलने की छूट

22/05/2026
hockey
Main Slider

भारतीय हॉकी में मचा हड़कंप, यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद कोच पर हुई सख्त कार्रवाई

16/05/2026
Virat Kohli
खेल

विराट कोहली के फैन का टूटा दिल! ऑटोग्राफ न मिलने पर रो पड़ा बच्चा

28/04/2026
Gurbux Singh Grewal
खेल

ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

25/04/2026
Yusuf Pathan
खेल

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर गिरफ्तार, लगा ये बड़ा आरोप

21/04/2026
Next Post
School Holidays

भारी बारिश से यूपी में हाहाकार, लखनऊ सहित इन जिलों में मिडिल स्कूल बंद

यह भी पढ़ें

Hair Mask

बालों के लिए संजीवनी बूटी हैं पपीता, आजमाएं ये हेयर मास्क

17/04/2024
LPG cylinder

LPG सब्सिडी को लेकर 7 करोड़ ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा असर

28/11/2020
pregnancy

प्रेगनेंसी होने पर सिर्फ पीरियड्स ही मिस नहीं होते, नजर आते हैं यह संकेत भी

17/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version