• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र में 37 घंटे ही चला सदन

Writer D by Writer D
21/08/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Lok Sabha

Lok Sabha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र (Moosoon Session) गुरुवार को विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच जोरदार हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। विपक्ष लगातार एसआईआर मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहा था, लेकिन अदालत में मामला विचाराधीन होने के कारण इस पर सदन में चर्चा संभव नहीं हो सकी। सत्र के अंतिम दिन भी विपक्षी दलों ने सदन की कार्यवाही बाधित की, जिसके बाद लोकसभा स्पीकर (Lok Sabha Speaker) ने विपक्ष को फटकार लगाते हुए कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का ऐलान किया।

37 घंटे ही चला सदन

लोकसभा (Lok Sabha) की कार्यवाही जैसे ही दोपहर 12 बजे शुरू हुई, विपक्षी सांसद फिर से नारेबाजी और हंगामे पर उतर आए। इस पर स्पीकर ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि विपक्ष का आचरण लोकतंत्र और संसद की गरिमा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की जनता सब देख रही है कि किस प्रकार से अहम मुद्दों पर चर्चा को बाधित किया जा रहा है। स्पीकर ने जानकारी दी कि पूरे मानसून सत्र के दौरान सदन में केवल 37 घंटे की ही चर्चा हो पाई, जिसमें 12 विधेयक पारित हुए और 55 प्रश्नों के ही मौखिक उत्तर दिए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सदन में मौजूद रहे।

विधेयक को फाड़ा जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण: भाजपा

भाजपा सांसद शशांक मणि ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि गंभीर आपराधिक आरोपों से जुड़े विधेयक को विपक्षी सांसदों द्वारा फाड़ा जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा, “यह आचरण विश्व की सबसे बड़ी पंचायत में शोभा नहीं देता। पूरी दुनिया भारत की संसद की ओर देख रही है और जनता अगले चुनाव में विपक्ष को सबक सिखाएगी।”

गलत परंपरा की शुरुआत: चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी विपक्ष के हंगामे को निंदनीय करार दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका अहम होती है, लेकिन सकारात्मक होनी चाहिए। “यदि आपको सरकार से आपत्ति है तो सदन का पटल आपके पास है। बहस कीजिए, देश को सुनने दीजिए। लेकिन सदन चलने ही न देना, बिल फाड़कर फेंकना—यह विपक्ष की कार्यशैली को दर्शाता है और लोकतंत्र में गलत परंपरा की शुरुआत करता है।”

सत्र के अन्य मुद्दे

21 जुलाई से शुरू हुए इस मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने कई मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किए। इनमें ‘वोट चोरी’ के आरोप, बिहार के विशेष गहन पुनरीक्षण में गड़बड़ियां, ऑपरेशन सिंदूर, और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर केंद्र की कार्यप्रणाली जैसे विषय शामिल रहे।

संसद का यह मानसून सत्र कामकाज से ज्यादा हंगामे के लिए याद रखा जाएगा, जहां जनता के अहम सवालों से ज्यादा विपक्ष और सत्ता पक्ष की तकरार सुर्खियों में रही।

Tags: Lok SabhaMonsoon Sessionmonsoon session 2025National news
Previous Post

तालाब में नहाने गए 6 बच्चों की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Next Post

पहले मुगलों ने लूटा, अंग्रेजों ने तबाह किया, फिर कांग्रेस-सपा ने पहचान मिटाई : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

glycerin
फैशन/शैली

ग्लिसरीन से बालों को भी बनाएं खूबसूरत, ऐसे करें इस्तेमाल

27/06/2026
scrub
फैशन/शैली

किचन में मौजूद इस चीज से फेस बनेगा ब्राइट, जानें इस्तेमाल का तरीका

27/06/2026
Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Tehri
फैशन/शैली

जन्नत से कम नहीं हैं टिहरी, जानें यहां के प्रसिद्द दर्शनीय स्थल

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
Next Post
CM Yogi inaugurated Shri Cement Plant in Etah

पहले मुगलों ने लूटा, अंग्रेजों ने तबाह किया, फिर कांग्रेस-सपा ने पहचान मिटाई : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

arrested

फर्जी फर्म बनाकर 32 करोड़ जीएसटी की चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

03/03/2021
Karwa Chauth

चंद्र दर्शन के बगैर पूरा नहीं होता करवा चौथ व्रत, जानें आपके शहर में कब होगा चंद्रोदय

01/11/2023
Ram Mandir

रामलला के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर, मंदिर के पास ही मिलेगी पार्किंग की सुविधा

24/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version