• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डीएम ने दूरस्थ क्षेत्र नागथात में बहुउद्देशीय शिविर लगाकर सुनी जन समस्याएं

Writer D by Writer D
30/09/2025
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Savin Bansal

Savin Bansal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून : सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जन समस्याओं का सुगमता से निराकरण हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में मंगलवार को विकासखंड कालसी के सुदूरवर्ती क्षेत्र उटैल के बैसोगिलानी में वृहद बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने 166 समस्याएं एवं शिकायत दर्ज की। जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए 56 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया तथा विभाग एवं शासन स्तर की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। शिविर में 442 से अधिक लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, 25 आयुष्मान कार्ड, 10 दिव्यांग, 15 आधार कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र मौके पर निर्गत करने के साथ ही क्षेत्रवासियों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने शिविर में लगे स्टॉलों का निरीक्षण भी किया और जनता से विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने का आवाहन किया।

उबड- खाबड, पहाड़ी सड़क के फेर; धुंध भरे मौसम के बीच प्रशासनिक अमले संग डीएम उटैल-बैसोगिलानी जनता के द्वार पंहुचे। पानी की शिकायतें मिलने पर डीएम (Savin Bansal) ने जलसंस्थान, पेयजल निगम के अधिकारियों को मौके पर दौड़ाया, आधे घंटे में एटीआर मांगी। वही उटैल निवासी गरीब जौहर सिंह का 15 हजार का बिजली बिल माफ कर रायफल फंड से भुगतान की स्वीकृति दी।

कालसी मुख्यालय क्षेत्रवासियों की कूड़ा निस्तारण की मांग पर डीएम (Savin Bansal) ने एसडीएम को शासकीय भूमि का चयन कर एएमए जिला पंचायत के माध्यम से कूड़ा निस्तारण कराने के निर्देश दिए। अमराव क्षेत्र में कृषि भूमि क्षति की शिकायत; मुख्य कृषि अधिकारी से एक सप्ताह भीतर क्षति आकलन रिपोर्ट तलब की। जिला पंचायत; ब्लॉक द्वारा निर्मित सड़क; धन के अभाव में दयनीय व खस्ता हाल होने की समस्या पर डीएम ने मौके पर धन स्वीकृत कर लोनिवि को तत्काल सड़क ठीक करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने सभी समस्याएं और शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेकर समय पर उनका निस्तारण किया जाए। किसी भी स्तर पर कोई भी शिकायत अनावश्यक लंबित न रहे।

जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने शिविर में स्टालों का निरीक्षण करते हुए कृषि विभाग के माध्यम से कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत एनआरएलएम समूह ‘नई दिशा महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप’ को 05 लाख की फार्म मशीनरी बैंक और 04 लाख सब्सिडी चैक प्रदान किया। सहकारिता विभाग के माध्यम से शिव कृषक स्वंय सहायत समूह को 05 लाख का चेक और पशुपालक संदीप चौहान को 1.60 लाख का चेक प्रदान किया। वहीँ पोषण माह के अंतर्गत बाल विकास एवं महिला सशक्तिकरण विभाग के माध्यम से 03 गोद भराई, 03 अन्ना प्रासन, कुपोषित 03 बच्चों को पोषण किट, 10 किशोरी पोषण एवं स्वच्छता किट, 05 महालक्ष्मी किट का वितरण किया। वही समाज कल्याण विभाग के माध्यम से ‘वयोश्री योजना’ के तहत 62 वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण और 02 दिव्यांग जनों को व्हीलचियर वितरित किए।

शिविर में ग्राम थैना, उटैल, कहानैरा पुनाः, भागना, वधाना, खतार, कोप्टी, भन्द्रोटा, गोथान, विसोई आदि गांवों के ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, सिंचाई, दैवीय आपदा में क्षतिग्रस्त संपत्तियों का निर्माण, जन्म प्रमाण पत्र, आर्थिक सहायता, प्रतिकर आदि से जुड़ी समस्याएं रखी।

शिविर में अधिकतर शिकायतें सडक और क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन से संबंधित प्राप्त हुई। लखवाड और व्यासी बांध से प्रभावित लोहाडी गांव निवासियों ने अधिगृहित भूमि का उचित मुआवजा दिलाने की बात रखी। ग्राम कहानैरा में आपदा से पेयजल लाइन, पुलिया, रास्ते क्षतिग्रस्त होने पर जिलाधिकारी ने आपदा में प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वही गांव की विद्युत लाइन को हरिपुर से जोडने की बात पर बताया गया कि इसका आंगणन भेजा जा चुका है। ग्राम सरसोना बैसोगिलानी, ददोहा में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने की समस्या पर डीएम ने जल संस्थान व निगम का तत्काल पेयजल लाइन निर्माण हेतु कार्रवाई के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत बंजरा में सडक लोनिवि को हस्तांतरित न होने से सडक का मेंन्टनेंश न होने की समस्या पर डीएम ने पीएमजीएसवाई व लोनिवि को संयुक्त निरीक्षण कर तत्काल हस्तांतरण की कार्रवाई के निर्देश दिए। क्षेत्र वासियों ने पंजिया मोटर मार्ग पर झाडी कटान न होने की समस्या पर लोनिवि को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

ग्राम खतार में एएनएम सेंटर में विभिन्न व्यवस्थाओं व समस्याओ को लेकर डीएम ने सीएमओ को केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ को ठीक करने के निर्देश दिए।कोफ्ती से भुगताड तक नई विद्युत लाइन विछाने के लिए सर्वे कराने को कहा। क्षेत्र वासियों की मत्स्य विभाग की योजना का लाभ न मिलने की शिकायत पर डीएम ने विभाग को क्षेत्र में कैंप लगाकर कृषको को मत्स्य पालन से जोडने और योजना लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। बेसोगिलानी में कृषि एवं पशुपालन का टीकाकरण केंद्र खोलने, पजिट इलानी में भी बहुउदेशीय शिविर लगाने, भन्द्रोटा में मिनी आंगनबाडी केंद्र खोलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने एक-एक कर क्षेत्रवासियों की सभी समस्याएं सुनी और विभागों को प्राथमिकता पर समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।

बहुउदेशीय शिविर 25 विभागों के स्टालों पर 555 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया। एलोपैथिक चिकित्सकों ने 268 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरण के साथ ही 25 आयुष्मान कार्ड और 10 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। होमियोपैथी ने 140 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवा वितरित की। समाज कल्याण द्वारा 06 वृद्धावस्था, 01 विधवा व 10 दिव्यांगजनों की पेंशन स्वीकृत, 62 वृद्धजनों को सहायक उकरण कमर वेल्ट, नी बेल्ट, छडी आदि सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। पंचायती राज विभाग द्वारा 07 परिवार रजिस्टर की नकल, 08 जन्म मृत्यु, 12 नए राशन कार्ड के आवेदन सहित 15 लोगों को लाभान्वित किया गया। राजस्व विभाग ने 11 आय, जाति, स्थाई प्रमाण पत्र निर्गत किए। शिविर में 15 लोगों के आधार अपडेशन और नए आधार कार्ड भी बनाए गए।

कृषि विभाग द्वारा 36 लोगों को पीएम किसान सम्मान निधि, 68 कृषको को छोटे कृषि यंत्र व दवा और उद्यान विभाग द्वारा 23 लोगों औद्यानिक औजार, सब्जी बीज, कीटनाशक दवाइयां उद्यान कार्ड वितरित किए गए।पशुपालन ने 50 पशुपालकों को पशु बीमारी की रोकथाम हेतु निःशुल्क दवा वितरित की गयी। सहकारिता विभाग ने 07, पर्यटन विभाग ने 09 लाभार्थियों तथा श्रम विभाग के माध्यम से 33 श्रमिको के श्रम कार्ड का पंजीकरण व नवीनीकरण किया गया। बाल विकास ने 09 महालक्ष्मी किट व 10 किशोरी किट का वितरण किया। पूर्ति विभाग ने राशन कार्ड संबधी 20 शिकायतों का निस्तारण तथा सेवायोजन ने 14 युवाओंं की करियर्स काउंसलिंग की गई। मत्स्य विभाग ने 25, डेयरी ने 15, पीएनबी ने 09, विद्युत विभाग ने 07 विद्युत बिल संबधी समस्या का समाधान किया गया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

बहुउदेशीय शिविर में ब्लाक प्रमुख कालसी मीरा चौहान, जिप सदस्य रेखा नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश सिंह तोमर, ग्राम प्रधान गंभीर सिंह तोमर, चंदन सिंह, नरेन्द्र सिंह, विपिन चौहान, पूर्णिमा चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार, एसडीएम योगेश मेहरा, एसडीएम चकराता प्रेमलाल, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, डीडीओ सुनील कुमार, सीएमओ सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Tags: Savin Bansal
Previous Post

सहारा साम्राज्य पर ताला! नगर निगम सील करेगा 130 एकड़ में फैली विशाल संपत्ति

Next Post

युवा ही देश और राज्य की प्रगति की असली शक्ति हैं: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

खेल महाकुंभ ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त मंच बना : धामी

01/11/2026
उत्तराखंड

गोरखा समाज उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश का गौरव: मुख्यमंत्री धामी

01/11/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
Next Post
ABVP's winning candidates met CM Dhami

युवा ही देश और राज्य की प्रगति की असली शक्ति हैं: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

tokyo olympic

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर मिलेगा 3 करोड़, इस राज्य ने किया ऐलान

10/07/2021
property seized

जमीन के फर्जीवाड़े मामले में राजस्वकर्मी की 5.30 करोड़ की संपत्ति कुर्क

02/04/2021
Four arrested in cashier murder case

पुलिस हिरासत से भागा चोर गिरफ्तार

09/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version