• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वयं हटाएं, वरना… KGMU ने 600 साल पुरानी मजार पर चिपकाया नोटिस

Writer D by Writer D
24/01/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
KGMU

KGMU

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ में KGMU प्रशासन की तरफ से आज चौक स्थित क्वीन मैरी हॉस्पिटल के बगल में बनी मजार को हटाने के लिए नोटिस लगाई गई। मजार की देख-रेख करने वाले मुस्लिम परिवार को 15 दिन का समय दिया गया। नोटिस में लिखा गया है कि अगर जिम्मेदार खुद मजार नहीं हटाते तो KGMU प्रशासन मजार हटाने की कार्रवाई करेगा। KGMU प्रशासन ने कहा कि ये मजार अवैध कब्जा कर बनाई गई है। अगर प्रशासन इसे हटवाता है तो जो खर्च आएगा, वो भी जिम्मेदारों से ही वसूल किया जाएगा।

वहीं इस मजार की रख-रखाव करने वाली कैंसर जहां ने बताया कि, “ये मजार शेख फरीदुल हक की है, जो 600 साल पुरानी है। उनकी कई पीढ़ियों द्वारा इस मजार का रख-रखाव किया जा रहा है। मजार पर हिंदू, मुस्लिम सभी लोग समुदाय के लोग आते हैं। अब यहां नोटिस लगाया गया है। अब हम इसमें क्या कर सकते हैं। अब जो भी होगा, वो सरकार जाने।”

शेख फरीदुल हक शाह की मजार के मुजाविर मोहम्मद शकील ने बताया कि हमारे बाप-दादा इस मजार की सेवा करते आए हैं। हर साल यहां पर उर्स लगता है, जिसकी परमिशन सरकार देती है और अब नोटिस लगाई गई है तोड़ने के लिए। इसके लिए हम KGMU प्रशासन से बात करेंगे। मोहम्मद शीकर ने कहा कि KGMU की हेड रह चुकीं डॉक्टर चंद्रा अभी भी इस मजार पर चादर चढ़ाने आती हैं।

KGMU ने कहा- 40 साल पुरानी है मजार

वहीं नोटिस जारी करने वाले KGMU के नोडल अधिकारी प्रोफेसर केके सिंह ने बताया कि अवैध कब्जे और मजारों को हटाने के संबंध में डेढ़ वर्ष पूर्व मौजूदा वाइस चांसलर द्वारा आदेश दिया गया था। एक टीम भी गठित की गई थी, जिसका नोडल अफसर मुझे बनाया गया था। प्रोफेसर केके सिंह ने बताया कि यह मजार 40 साल पुरानी है।

एक मजार जगत नारायण रोड पर 70 हजार स्क्वायर फीट में थी, उसको भी खाली करा लिया गया है। 5 अन्य मजारें बची हुई हैं। जो अवैध कब्जा कर बनाई गई हैं। उनको भी हटाने का नोटिस दिया गया है। इस नोटिस में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन किया गया है। नोटिस में 15 दिन का समय दिया गया है। अगर जवाब नहीं देते हैं और खाली नहीं करते हैं तो नियमानुसार उनसे जबरिया खाली कराया जाएगा।

Tags: KGMULucknow News
Previous Post

जिम की आड़ में चल रहे एक बड़े धर्मांतरण रैकेट का भंडाफोड़, कांस्टेबल सहित 6 अरेस्ट

Next Post

पाकिस्तान में शादी समारोह के दौरान आत्मघाती बम विस्फोट, 5 लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CCTV
उत्तर प्रदेश

यूपी के स्कूलों की सुरक्षा होगी सख्त, बाहर लगेंगे CCTV कैमरे

22/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना को प्रदेश के प्रत्येक गाँव तक पहुँचाएँ: केशव मौर्य

22/08/2026
CM Dhami
Main Slider

संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : मुख्यमंत्री

22/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हताश और कुंठा में हैं राहुल गांधी: सीएम धामी

22/08/2026
Three out of four people died due to toxic gas.
उत्तर प्रदेश

कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, 3 की मौत

22/08/2026
Next Post
IED Blast

पाकिस्तान में शादी समारोह के दौरान आत्मघाती बम विस्फोट, 5 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

Ruchira Kamboj

UN में भारत की पहली महिला राजदूत ने संभाला कार्यभार, जानिए कौन है रुचिरा कंबोज

04/08/2022
‘एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग’ थाना

अब यूपी के 40 जिलों में होंगे ‘एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग’ थाने, शासनादेश जारी

21/10/2020
CM Yogi's letter to the people of UP

चैत्र नवरात्रि से पहले मुख्यमंत्री योगी की अपील, प्रदेशवासियों को लिखी पाती

15/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version