• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CTET सितंबर 2026 का नोटिफिकेशन जारी, जानें डिटेल्स

Writer D by Writer D
11/05/2026
in शिक्षा
0
CTET

CTET

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) सितंबर 2026 के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। टिचर बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बार परीक्षा प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है, क्योंकि उम्मीदवार अब अपनी पसंद का परीक्षा शहर नहीं चुन सकेंगे।

परीक्षा केंद्र CBSE की ओर से रेंडम आधार पर अलॉट किए जाएंगे। परीक्षा 6 सितंबर 2026 को आयोजित होगी और देशभर के 132 शहरों में 27 भाषाओं में परीक्षा कराई जाएगी।

परीक्षा शहर चुनने का विकल्प खत्म

इस बार CTET आवेदन प्रक्रिया में सबसे बड़ा बदलाव परीक्षा शहर को लेकर किया गया है। आवेदन फॉर्म में एग्जाम सेंटर चुनने का विकल्प नहीं दिया गया है। बोर्ड की ओर से उम्मीदवारों को रेंडम तरीके से परीक्षा शहर अलॉट किए जाएंगे। इसके अलावा परीक्षा शहर बदलने के किसी भी अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को आवेदन भरते समय सभी निर्देश ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

आवेदन की लास्ट डेट कब है?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन जमा करने और फीस भुगतान की लास्ट डेट 10 जून 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवार 15 जून से 18 जून 2026 तक आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले जारी किए जाएंगे। परीक्षा 6 सितंबर 2026 को होगी, जबकि जरूरत पड़ने पर 5 सितंबर को भी परीक्षा आयोजित की जा सकती है। रिजल्ट अक्टूबर 2026 के अंत तक घोषित होने की संभावना है।

टीईटी पास करना अब जरूरी

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब देशभर में कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी पास करना अनिवार्य हो गया है। यूपी, राजस्थान, झारखंड और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में हजारों टिचर ऐसे हैं जो बिना टीईटी पास किए पढ़ा रहे हैं। कोर्ट के आदेश के अनुसार ऐसे टिचर्स को दो वर्षों के भीतर टीईटी पास करना होगा, अन्यथा उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ सकती है या रिटायर किया जा सकता है।

CTET के लिए योग्यता और पासिंग मार्क्स

पेपर-1 के लिए 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत नंबर और D.।El.Ed या संबंधित कोर्स जरूरी है। वहीं पेपर-2 के लिए ग्रेजुएशन के साथ बीएड या एलिमेंट्री एजुकेशन डिप्लोमा आवश्यक है। जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करने के लिए 150 में कम से कम 90 नंबर लाने होंगे, जबकि SC/ST वर्ग के लिए 82 नंबर निर्धारित किए गए हैं।

Tags: CBSEctetctet 2026ctet notificationEducation NewsTeacher Eligibility Test
Previous Post

कैटरीना कैफ ने फैंस को दिखाया बेटे की झलक, शेयर किया ये प्यारा सा पोस्ट

Next Post

केशव प्रसाद मौर्य ने ‘जनता दर्शन’ में सुनीं जन-समस्याएं

Writer D

Writer D

Related Posts

UPTET
उत्तर प्रदेश

UPTET-2026 की परीक्षा 2 से 4 जुलाई तक, 19.94 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

01/07/2026
Notification for 428 RO-ARO posts will be issued soon.
शिक्षा

RO-ARO के 428 पदों पर जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन, जानें पूरी डिटेल

01/07/2026
OBC
उत्तर प्रदेश

ओबीसी युवाओं को डिजिटल ताकत दे रही योगी सरकार, ओ लेवल-सीसीसी प्रशिक्षण बना सहारा

29/06/2026
UPTET
शिक्षा

UPTET परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द, जानें डाउनलोड की पूरी प्रक्रिया

29/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
Next Post
Keshav Prasad Maurya

केशव प्रसाद मौर्य ने 'जनता दर्शन' में सुनीं जन-समस्याएं

यह भी पढ़ें

har ghar nal yojna

एक दिन में सर्वाधिक नल कनेक्शन देने का यूपी ने बनाया रिकार्ड

18/09/2022
CM Yogi

तुष्टीकरण और राष्ट्रवाद के बीच है मुकाबला : योगी आदित्यनाथ

03/04/2024
oxygen plants

ऑक्सीजन उपलब्धता के मामले में आत्मनिर्भर हो रहा यूपी

22/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version