• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संकट की घड़ी में सक्रिय सरकार, एके शर्मा के नेतृत्व में तेजी से बहाल हुई विद्युत आपूर्ति

Writer D by Writer D
28/05/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: दिनांक 25-26 मई की रात्रि आए भीषण आंधी-तूफान के कारण प्रदेश के कई जनपदों में विद्युत अवसंरचना प्रभावित हुई। सीतापुर, उन्नाव, देवीपाटन, बदायूं, बरेली, बस्ती, कुशीनगर, वाराणसी एवं देवरिया सहित अनेक जिलों में तेज हवाओं और तूफान के चलते विद्युत लाइनों एवं टावरों को भारी क्षति पहुंची, जिससे कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित हुई।

विशेष रूप से इस भीषण आंधी के दौरान —

400 केवी बरेली-उन्नाव लाइन सर्किट-I एवं II,

220 केवी बदायूं-रोजा लाइन सर्किट-I एवं II,

220 केवी बरेली-दोहना लाइन,

220 केवी पारीछा-दुनारा (झांसी) लाइन,

220 केवी साहूपुरी-राजा का तालाब (वाराणसी),

बस्ती-खलीलाबाद 132 केवी नाथ नगर लाइन

सहित अनेक लाइनों के तार टूटने एवं टावर क्षतिग्रस्त होने से व्यापक विद्युत व्यवधान उत्पन्न हुआ। किन्तु ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) के सतत निर्देशन एवं मॉनिटरिंग में विद्युत पारेषण एवं वितरण विभाग की टीमों ने तत्काल युद्धस्तर पर कार्य प्रारम्भ किया। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कठिन परिस्थितियों में पूरी रात लगातार फील्ड में रहकर कार्य किया और अधिकांश लाइनों को शीघ्र पुनर्स्थापित कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी।

इतने बड़े प्राकृतिक व्यवधान के बावजूद विभाग द्वारा वैकल्पिक स्रोतों से विद्युत आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने का सफल प्रयास किया गया, जिससे आमजन को न्यूनतम असुविधा हो।आंधी-तूफान के कारण वितरण प्रणाली से जुड़े 33 केवी के कुल 139 सबस्टेशन प्रभावित हुए थे तथा लगभग 1500 विद्युत पोल टूटे अथवा क्षतिग्रस्त हुए थे। विभाग द्वारा लगातार कार्य करते हुए आज सुबह तक 133 सबस्टेशनों की विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई है तथा शेष 6 सबस्टेशनों की आपूर्ति जल्दी ही प्रारम्भ कर दी गई।

प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में कुछ ही घंटों में तथा अन्य स्थानों पर 24 घंटे के भीतर विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी गई। इतनी बड़ी प्राकृतिक आपदा के बीच ऊर्जा विभाग की तत्परता, तकनीकी दक्षता एवं फील्ड कर्मियों की निरंतर मेहनत ने यह सिद्ध किया कि प्रदेश सरकार जनता को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने स्वयं पूरी स्थिति की लगातार समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत आपूर्ति बहाली के कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने प्रदेशवासियों से संयम एवं सहयोग की अपील करते हुए कहा कि तथाकथित लोगों के भ्रामक खबर एवं दुष्प्रचार पर ध्यान न दें, सरकार एवं ऊर्जा विभाग हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ा है और विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

Tags: ak sharmaLucknow News
Previous Post

ईरान का महा-इंतकाम: बंदर अब्बास का बदला लेने के लिए अमेरिकी बेस पर भीषण अटैक

Next Post

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
Kewal Singh Dhillon

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

यह भी पढ़ें

Nubia Z30 Pro flagship gaming smartphone launched with powerful camera

दमदार कैमरे के साथ लॉन्च हुआ फ्लैगशिप गेमिंग स्मार्टफोन Nubia Z30 Pro

20/05/2021
Bamboo Plant

घर में रखें ये प्लांट, जल्द दूर होगी पैसों की तंगी

18/02/2026
Swara Bhaskar

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं स्वरा भास्कर, राहुल गांधी के साथ कदमताल करती आईं नजर

01/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version