• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कैंचीधाम मेला की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक

Writer D by Writer D
10/06/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Anand Bardhan

Anand Bardhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन (Anand Bardhan) ने आज सचिवालय में श्री कैंचीधाम (नैनीताल) में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले वार्षिक मेले की तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने मेले को सुव्यवस्थित रूप से आयोजित कराए जाने के लिए पुलिस, जिला प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग सहित अन्य सम्बन्धित विभागों को आवश्यक कदम उठाए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग को श्रद्धालुओं के आवागमन का पीक टाईम को देखते हुए अगले 10 दिनों के लिए रूट प्लान व यातायात प्रबन्धन सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र के लिए जोनल एवं सैक्टोरल प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने पार्किंग मैनेजमेंट और रूट प्लान का प्रचार-प्रसार स्थानीय स्तर पर, राज्य एवं राज्य के बाहर भी किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन एवं रूकने के साथ ही यातायात संकुलन (ट्रैफिक जाम) से बचने में किसी प्रकार की समस्या न हो।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने सौन्दर्यीकरण व प्रकाशीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण कराते हुए मेला क्षेत्र एवं पार्किंग क्षेत्र में पेयजल एवं टॉयलेट आदि मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मल्टीलेवल पार्किंग के लिए आने और जाने का मार्ग व्यवस्थित रूप से रखा जाए, ताकि पार्किंग में जाम जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने पार्किंग एरिया से मंदिर तक आने-जाने के लिए शटल सेवा की भी उचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रूट डायवर्ट करने और वैकल्पिक मार्गों को तैयार, ब्लैक टॉपिंग आदि के कार्य करने के लिए पुलिस एवं लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने आकस्मिक परिस्थितियों के लिए निकासी योजना को भी अनिवार्य रूप से तैयार रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ एम्बुलेंस आदि की भी व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखी जाए। उन्होंने आकस्मिक परिस्थितियों के लिए तैयार निकासी योजना को पुलिस एवं मंदिर से सम्बन्धित सुरक्षाकर्मियों के साथ अच्छे से ब्रीफ कराया जाए, ताकि निकासी योजना का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने भीड़ प्रबन्धन के लिए हितधारकों से लगातार संवाद करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

इस अवसर पर सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयुक्त कुमांऊ दीपक रावत, आईजी कुमांऊ निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टीसी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Anand Bardhan
Previous Post

AI कोर्स से खुलेंगे हाई-पेइंग जॉब्स के दरवाजे, कंपनियां दे रही शानदार पैकेज

Next Post

पीएम मोदी ने सीएम योगी संग यूपी को संवारा, डबल इंजन सरकार ने यूपी को बनाया देश का ग्रोथ इंजन

Writer D

Writer D

Related Posts

Ramesh Kumar Sudhanshu
उत्तराखंड

प्रमुख सचिव ने की चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा

27/07/2026
CM Dhami
Main Slider

विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला : मुख्यमंत्री

27/07/2026
Main Slider

सफलता का आधार केवल अंक नहीं, चरित्र और संस्कार भी जरूरी : बंशीधर तिवारी

27/07/2026
CM Dhami
Main Slider

प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह

27/07/2026
Indigo
गुजरात

दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो फ्लाइट में धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

27/07/2026
Next Post
cm yogi, modi

पीएम मोदी ने सीएम योगी संग यूपी को संवारा, डबल इंजन सरकार ने यूपी को बनाया देश का ग्रोथ इंजन

यह भी पढ़ें

Ayushman khurana

पुरानी यादों को ताज़ा कर भावुक हुए अभिनेता Ayushman khurana

20/04/2021
राम माधव

राम माधव जम्मू कश्मीर में हो रहे आतंकी हमलों की समीक्षा करने जा रहे है श्रीनगर

27/08/2020
SBI PO

एसबीआई पीओ मेन्स का एडमिट कार्ड जारी, इस दिन होगा एग्जाम

20/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version