• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस: मुख्यमंत्री धामी ने उत्कृष्ट बुनकरों और हस्तशिल्पियों को किया सम्मानित

Writer D by Writer D
07/08/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद की ओर से मुख्य सेवक सदन में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिच्छू घास (नेटल फाइबर) से निर्मित पारंपरिक उत्पाद खरीदकर स्थानीय शिल्पकारों का उत्साहवर्धन किया और प्रदेशवासियों से स्थानीय एवं स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिवस उन बुनकरों और शिल्पकारों के सम्मान का प्रतीक है, जो अपनी कला, कौशल और परिश्रम से देश की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के कारीगर केवल उत्पाद नहीं बनाते, बल्कि अपनी रचनाओं में राज्य की संस्कृति, लोकजीवन और परंपराओं की आत्मा को भी संजोते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पारंपरिक बुनाई और हस्तशिल्प उत्पाद अपनी गुणवत्ता और विशिष्टता के कारण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। हर्षिल की ऊनी शॉल, मुनस्यारी और धारचूला की थुलमा, अल्मोड़ा की ट्वीड, छिनका की पंखी, रंगवाली पिछौड़ा, रिंगाल शिल्प और बिच्छू घास से बने उत्पाद राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिनकी मांग लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘लोकल टू ग्लोबल’ जैसे अभियानों ने देश के स्थानीय उत्पादों और कारीगरों को नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों की प्रभावी ब्रांडिंग और विपणन से राज्य के बुनकरों एवं शिल्पकारों को वैश्विक बाजार में और अधिक अवसर मिल सकते हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र को आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत अब तक 278 बुनकरों और शिल्पकारों को चार करोड़ रुपये से अधिक का ऋण तथा एक करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी उपलब्ध कराई गई है, जिससे लगभग 834 लोगों को रोजगार मिला है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय हथकरघा विकास कार्यक्रम और समग्र हस्तशिल्प क्लस्टर विकास योजना के माध्यम से आधुनिक मशीनें, बेहतर डिज़ाइन, प्रशिक्षण, कॉमन फैसिलिटी सेंटर और विपणन सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के बुनकरों को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, जबकि वरिष्ठ शिल्पकारों को पेंशन योजना और उत्कृष्ट कारीगरों को ‘उत्तराखंड राज्य शिल्प रत्न’ सहित विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, राष्ट्रीय मेलों और प्रदर्शनियों के माध्यम से उत्तराखंड के हस्तशिल्प उत्पादों को देश और विदेश के बाजारों तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही राज्य के कई पारंपरिक उत्पादों को जीआई टैग मिलने से उत्तराखंड की विशिष्ट पहचान और मजबूत हुई है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों की खरीद को जन आंदोलन बनाया जाना चाहिए। उनका कहना था कि हथकरघा या हस्तशिल्प का कोई भी उत्पाद खरीदना केवल एक वस्तु खरीदना नहीं, बल्कि किसी बुनकर परिवार की आजीविका, किसी शिल्पकार के स्वाभिमान और उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करना है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, विधायक सविता कपूर, सचिव विनय शंकर पांडे, बड़ी संख्या में बुनकर, हस्तशिल्पी, उद्यमी और महिला शिल्पकार उपस्थित रहे।

Tags: cm dhami
Previous Post

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा

Next Post

उत्तराखंड के विकास को बड़ी रफ्तार, CM धामी ने ₹1967 करोड़ की परियोजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

CWG 2026: CM धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों का किया सम्मान

07/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

उत्तराखंड के विकास को बड़ी रफ्तार, CM धामी ने ₹1967 करोड़ की परियोजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी

07/08/2026
CM Dhami's major announcement on National Handloom Day
Main Slider

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा

07/08/2026
Mithun Chakraborty
Main Slider

मिथुन चक्रवर्ती की हार्ट सर्जरी सफल, कोलकाता के अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

07/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

सभी विभाग एक प्लेटफॉर्म पर काम करें, ताकि युवाओं को सुविधा मिल सके: मुख्य सचिव

07/08/2026
Next Post
CM Dhami

उत्तराखंड के विकास को बड़ी रफ्तार, CM धामी ने ₹1967 करोड़ की परियोजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी

यह भी पढ़ें

arrested

एग्रीकल्चर टेक्नीशियन की परीक्षा में जालसाज गिरफ्तार

02/03/2022
Kolkata decided to bowl after winning the toss

जीत की तलाश में कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया

26/04/2021
murder

मॉर्निंग वॉक पर निकले BDC सदस्य पर बदमाशों ने गाड़ी चढ़ाने के बाद गोली मारकर की हत्या

03/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version