• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

Writer D by Writer D
01/09/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Banshidhar Tiwari

Banshidhar Tiwari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून:  उत्तराखंड के अपर सचिव मुख्यमंत्री एवं महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी (Banshidhar Tiwari) ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच विश्वसनीय और समर्पित समाचार पत्रों की प्रासंगिकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों पर जहां कुछ लोग जिम्मेदारी के साथ जानकारी साझा करते हैं, वहीं बिना उचित सत्यापन के तैयार किया गया कंटेंट भी तेजी से फैलता है। ऐसे में तथ्यात्मकता और प्रामाणिकता के कारण विश्वसनीय समाचार माध्यमों का महत्व आज भी कायम है।

श्री तिवारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी के साथ लिखने वाले लोग भी हैं, लेकिन बड़ी मात्रा में ऐसा कंटेंट भी मौजूद है जिसमें सच्चाई का अभाव होता है और जो लोगों को भ्रमित कर सकता है। उन्होंने बताया कि भ्रामक खबरों का खंडन करने और लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने में काफी ऊर्जा लगानी पड़ती है, जिसे अन्य सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों में लगाया जा सकता है। उन्होंने इस चुनौती को समझाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान की स्थिति का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि उस समय पीआईबी ने ऑपरेशन से जुड़ी भ्रामक जानकारियों का जवाब देने और गलत सूचनाओं को रोकने के लिए विशेष स्तर पर जांच और प्रतिक्रिया की व्यवस्था की थी। उनके अनुसार, फर्जी या भ्रामक सूचनाओं को लगातार गलत साबित करने में लगने वाली ऊर्जा को बचाकर समाजहित के अन्य सकारात्मक कार्यों में इस्तेमाल किया जा सकता है।

श्री तिवारी ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के लिए कंटेंट के स्रोत और तथ्यों की पड़ताल जरूरी है, ताकि गलत जानकारी के प्रसार को रोका जा सके और लोगों तक सही व विश्वसनीय सूचना पहुंच सके।

Tags: Banshidhar Tiwari
Previous Post

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

Next Post

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
क्राइम

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

29/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, चारों धाम बर्फ से ढके; मसूरी में बढ़ी ठिठुरन

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
Next Post
Janmashtami

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

यह भी पढ़ें

ममता बनर्जी

झूठे चुनावी वादे करने के माहिर खिलाड़ी हैं पीएम मोदी : ममता बनर्जी

24/03/2021

गोबर के बने दिये और मूर्तियों से दीपावली करें पर मां लक्ष्मी का स्वागत

26/10/2021
panchayat chunav

तीसरे चरण का पंचायत चुनाव आज, 3.52 लाख से अधिक उम्मीदवार मैदान में

26/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version