• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आप नेता ने जहर खाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया कांग्रेस पार्षद पर आरोप

Desk by Desk
17/09/2020
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
आत्महत्या

आप नेता ने जहर खाकर की आत्महत्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आम आदमी पार्टी (आप) नेता निशांत तंवर ने आत्महत्या कर ली है। वहीं परिजनों ने दिल्ली कैंट से कांग्रेस पार्षद और अपने पड़ोसी संदीप तंवर पर निशांत तंवर को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दरअसल, दिल्ली-पानीपत हाईवे पर कार में एक युवक ने जहर निगल लिया। वह कार के पास अर्द्धनग्न हालत में बेसुध पड़ा था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो शव की पहचान दिल्ली के नारायणा निवासी निशांत तंवर के रूप में हुई।

राहुल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- युवाओं को रोजगार का सम्मान कब देगी सरकार

निशांत तंवर के भाई निखिल तंवर ने बताया कि उसका भाई निशांत आम आदमी पार्टी (आप) में वार्ड-2 का अध्यक्ष था। उनके खिलाफ उनके पड़ोसी और दिल्ली कैंट से निगम पार्षद संदीप तंवर ने 12 सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया था। संदीप तंवर ने निशांत-निखिल व उनके माता-पिता पर भी मुकदमा दर्ज कराया था।

निखिल तंवर के मुताबिक, मंगलवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे निशांत ने फोन पर उसे बताया था कि संदीप तंवर उसे परेशान करता रहता है। वह गालियां देता है। उसके खिलाफ नारायणा थाने में झूठा मुकदमा दर्ज भी कराया है। निखिल की माने तो संदीप के दबाव में उसने जहर खा लिया है।

पीएम मोदी का आज जन्मदिन, राहुल गांधी सहित कई राष्ट्राध्यक्षों ने दी बधाई

कांग्रेस पार्षद संदीप तंवर ने दिल्ली पुलिस को बताया था कि नारायणा निवासी निशांत तंवर ने 12 सितंबर को सुबह उनपर हमला किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि निशांत बरार स्क्वायर में स्थित झुग्गी में सुनील नामक शख्स को दीवार खड़ी नहीं करने दे रहा था। उसने सुनील की ओर से पुलिस आयुक्त और एससी एसटी कमिशन को पत्र लिखकर न्याय की मांग की थी।

वहीं निशांत के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि संदीप बरार स्क्वायर की सरकारी जमीन पर अपने हिसाब से झुग्गियों का निर्माण कराना चाहता है।

आगरा-लखनऊ एक्स्प्रेस वे पर हादसा, डबल डेकर बस पलटी, एक की मौत, कई घायल

पुलिस की माने तो निशांत तंवर की जहर खाने से मौत हुई है। युवक के परिजनों ने संदीप तंवर पर उसके भाई को परेशान करने व आत्महत्या को विवश करने का आरोप लगाया है। इस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Tags: 24ghante online.comaam aadmi partyaam aadmi party newsAAP leader commits suicide by consuming poisonआत्महत्याआप नेता ने जहर खाकर की आत्महत्याआम आदमी पार्टी
Previous Post

राहुल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- युवाओं को रोजगार का सम्मान कब देगी सरकार

Next Post

अरुण शौरी पर लगा भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
राजस्थान

राजस्थान निकाय चुनाव ने 2028 का मूड बताया, BJP सबसे बड़ी पार्टी लेकिन कांग्रेस भी करीब

15/09/2026
Next Post
अरुण शौरी

अरुण शौरी पर लगा भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज

यह भी पढ़ें

Khoya Barfi

इस मिठाई के स्वाद से खिल जाएगा चेहरा, न करें किसी खास मौके का इंतजार

09/07/2025
Yogi Adityanath

आयुष पद्धति का रोगों के निदान तथा स्वस्थ जीवन शैली में महत्वपूर्ण योगदान : योगी

16/06/2021
डेविड एटनबरो

डेविड एटनबरो इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित, प्रणब मुखर्जी ने किया था चयन

08/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version