• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आप विधायक सोमनाथ भारती जेल से रिहा, पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Desk by Desk
19/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
सोमनाथ भारती जेल से रिहा

सोमनाथ भारती जेल से रिहा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुलतानपुर। यूपी पंचायत चुनाव के प्रचार के दौरान विवादित बयान देने से कानूनी शिकंजे में फंसे आम आदमी पार्टी के विधायक व दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती को मंगलवार को जेल से रिहा कर दिया गया है।

सुलतानपुर की अमहट जेल से रिहा होने के बाद पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती ने कहा कि यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अघोषित आपतकाल कर रखा है। ये कांग्रेस से भी आगे हैं और हर किसी का आवाज दबाने का प्रयास कर रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज लगभग 200 घंटे बाद मुझे रिहा किया गया है। मैं योगी जी से कहना चाहता हूं कि यदि मुझे 200 दिन भी जेल में रखेंगे तो भी मैं यूपी के घर-घर, मोहल्ले में जाकर केजरीवाल मॉडल गवर्नेंस, शिक्षा, पानी, स्वास्थ्य, बिजली, सुरक्षा के बारे में जनता को बताऊंगा।

भारती ने कहा कि लोकतंत्र के अन्दर हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनैतिक लड़ाई राजनैतिक रूप से होनी चाहिए, न कि झूठी एफआईआर व पुलिस का सहयोग लेकर, उसके पीछे छुपकर। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली के अंदर एक मॉडल स्थापित किया है। जिस प्रकार दिल्ली की जनता को लाभ मिल रहा है, उसी प्रकार उत्तर प्रदेश की जनता को भी मिलने का हक है और वह हक हम दिला कर रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी कांग्रेस से भी आगे हैं और हर किसी का आवाज दबाने का प्रयास कर रहे हैं। सोमनाथ भारती ने कहा कि हम आम आदमी पार्टी की तरफ से यह वादा करते हैं कि घर-घर जाकर केजरीवाल गवर्नेंस बनाम योगी मॉडल गवर्नेंस को जनता को बताएंगे,चाहे वो कुछ भी कर लें।

उन्होंने कहा कि जिला पंचायत का चुनाव आ रहा है, आम आदमी पार्टी पूरे दम खम से चुनाव उत्तर प्रदेश में लड़ेगी। बता दे कि दिल्ली के कानून मंत्री रह चुके और इस वक्त दिल्ली के मालवीयनगर से आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को 11 जनवरी को अमेठी पुलिस ने अस्पतालों को लेकर अभद्र टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके अलावा उन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी आपत्तिजनक बयान देने का आरोप था।

बता दें कि इस संबंध में रिहाई का आदेश सोमवार को जारी कर दिया गया था। सदर कोतवाली में दर्ज कराए गए आपराधिक मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश विनोद कुमार बरनवाल ने 16 जनवरी को जमानत अर्जी सुनवाई के बाद स्वीकार करते हुए आरोपी विधायक को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था।

पीएम मोदी से ज्यादा समझदार हैं देश का किसान : राहुल गांधी

बता दें कि मामले की रिपोर्ट सदर कोतवाल अतुल सिंह ने 11 जनवरी को दर्ज कराई थी। विधायक को कोर्ट ने 15 जनवरी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेजा था। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने विधायक को 50 हजार के व्यक्तिगत बंधपत्र व इतनी ही धनराशि की दो जमानतें दाखिल करने पर सशर्त जमानत दे दी थी।

विधायक के अधिवक्ता सुरेंद्र बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया कि सोमवार को जमानतदारों की ओर से दाखिल जमानत प्रपत्रों की सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद विधायक की रिहाई का आदेश कोर्ट की ओर से जिला जेल सुल्तानपुर भेजा गया है।

Tags: Aam Admi PartyAAP MLA Somnath Bharti released from jailLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in HindiRaebareliSomnath Bhartiसोमनाथ भारती जेल से रिहा
Previous Post

शेयर बाजार ने मारी लंबी छलांग, सभी क्षेत्र हरे निशान पर हुए बंद

Next Post

क्या आप भी जल्दी-जल्दी सीढ़ियां चढ़ने से थक जाते हैं? न करें नजरंदाज

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post

क्या आप भी जल्दी-जल्दी सीढ़ियां चढ़ने से थक जाते हैं? न करें नजरंदाज

यह भी पढ़ें

NIA

मनसुख हिरेन मौत के मामले में निलंबित सिपाही शिंदे NIA की हिरासत में

30/03/2021
Footwear-Leather Industry

यूपी में लेदर, फुटवेयर एक्सपोर्ट को बढ़ाएंगे प्राइवेट इंडस्ट्रियल पार्क

24/04/2025
Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया के दिन गलती से भी न करें ये काम, वरना नहीं होगा मां लक्ष्मी का आगमन

04/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version