• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिजली विभाग में 53 लाख की हेराफेरी, लेखाकार और अवर अभियंता बर्खास्त

Writer D by Writer D
24/07/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बलरामपुर, लखनऊ
0
Dismissed

Dismissed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलरामपुर । उपभोक्ताओं से प्राप्त विद्युत राजस्व को निगम में ना जमा कर लगभग 53 लाख के हेराफेरी के प्रकरण में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (UPPCL) अध्यक्ष एम देवराज (M Devraj) ने सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने इस प्रकरण में एक तुलसीपुर जनपद बलरामपुर के लेखाकार तथा एक अवर अभियंता को बर्खास्त (Dismissed) कर दिया है। इसके साथ ही एक अधीक्षण अभियंता, दो अधिशासी अभियंता, एक उपखंड अधिकारी सहित नौ कार्मिकों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की गई है।

अध्यक्ष का कहना है कि यह एक गंभीर वित्तीय हेराफेरी की घटना है, जिसमें निगम को हानि पहुंचाने की कोशिश की गई। निगम में भ्रष्टाचार (Corruption) के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति लागू है। मुख्यमंत्री तथा ऊर्जा मंत्री के स्पष्ट आदेश है कि भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अवर अभियंता संजीव कुमार यादव तथा लेखाकार एमपी सिंह को बर्खास्त किया गया है।

बलरामपुर के अधीक्षण अभियंता ललित कुमार सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनके पेंशन से 30 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। इसी तरह अधिशासी अभियंता रमेशचंद्र की पेंशन से 50 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। अधिशासी अभियंता बालकृष्ण को परिनिंदा तथा दो वेतन वृद्धि स्थाई रूप से रोके जाने, उपखंड अधिकारी प्रशांत शेखर श्रीवास्तव को परिनिंदा तथा सहायक अभियंता के मूल वेतन पर पदावनाती करने का निर्णय लिया गया है।

उप्र में बिजली व्यवस्था चरमराई, मांग पहुंची अट्ठाइस हजार मेगावाट के पार

इसी तरह कार्यालय सहायक रोकडिया नवल किशोर श्रीवास्तव, पवन कुमार एवं सुधांशु सिंह को परिनिंदा तथा कार्यालय सहायक के प्रारंभिक मूल वेतन पर पदावनती कर दिया गया है। यह सारी कार्यवाही अंतरग्रस्त कार्मिकों से प्राप्त अभ्यावेदन की जांच आख्या तथा पत्रावली में उपलब्ध संगत अभिलेखों के अध्ययन तथा विभिन्न विधि सम्मत परीक्षणों के आधार पर लिया गया है।

एम देवराज का कहना है कि यदि कोई भी कार्मिक वित्तीय अनियमितता करेगा और निगम को नुकसान पहुंचाने का दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ विधि संवत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Tags: Balrampur newsELECTRICITY DEPARTMENTM Devrajuppcl
Previous Post

सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा बने लखनऊ लोकसभा प्रभारी

Next Post

सीएम योगी ने काल भैरव एवं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में लगाई हाजिरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
cm yogi

सीएम योगी ने काल भैरव एवं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में लगाई हाजिरी

यह भी पढ़ें

Rita Bahuguna

‘आपका बेटा यूएसए में पकड़ा गया…’, पूर्व सांसद को पाकिस्तान से आई कॉल

23/11/2024
Arvind's song made a splash, went viral as soon as it was released

अरविंद के गाने ने आते हैं मचाई धूम, रिलीज होते ही हुआ वायरल

24/05/2021
Pune Police fined Rahul Tripathi for violation of Corona rules

पुणे पुलिस ने राहुल त्रिपाठी पर कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर लगाया जुर्माना

29/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version