• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैनपुरी पुलिस की बड़ी कामयाबी, 40 साल से फरार चौहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
19/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मैनपुरी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी पुलिस ने 43 साल पहले हुए चौहरे हत्याकांड के फरार चल रहे हत्यारोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिल गई। मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक एके राय ने 40 साल से फरार चल रहे दोषी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस का यह कार्य बेहद ही सराहनीय और काबिलेतारीफ है।

यतेंद्र त्रिपाठी की ही तरह अन्य आरोपियो की भी जल्द गिरफ्तारी की जायेगी। उन्होंने बताया कि यतेंद्र साधु के भेष में जिंदगी जी रहा था। हत्या के दोष सिद्ध आरोपी को किशनी पुलिस ने राज्य की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आज इस हत्यारे की उम्र करीब 61 साल है और चौहरे हत्याकांड के समय हत्यारे की उम्र मात्र 21 साल ही थी। इस पर पुलिस ने दस हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया था।

43 वर्ष पूर्व जमीनी विवाद को लेकर हुए चौहरे हत्याकांड में फरार चल रहे हत्यारोपी यतेंद्र त्रिपाठी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से फरार चल रहे इस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। हत्यारोपी पहचान छिपाकर लखनऊ के आशियाना में रह रहा था। सीओ भोगांव अमर बहादुर सिंह के नेतृत्व में किशनी, कुसमरा पुलिस की टीमों ने आरोपी की गिरफ्तारी की। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा गया।

1978 मे हुआ था चौहरा हत्याकांड

किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम नगला तारा में 5 जून 1978 को जमीनी विवाद को लेकर मदन सिंह पुत्र विजय बहादुर, महेंद्र पुत्र विजय बहादुर, सरमन पुत्र तेजबहादुर, ललित पुत्र कौशलेंद्र उर्फ नेकसे की हत्या कर दी गई थी। इस चौहरे हत्याकांड में रामकृपाल पुत्र बैजनाथ निवासी सकरा थाना किशनी, राजनाथ पुत्र देवनाथ, सुरेंद्र पुत्र राजनाथ, यतेंद्र पुत्र राजनाथ, गजेंद्र पुत्र रामेश्वर दयाल निवासीगण नगला तारा थाना किशनी, गोविंद पुत्र सुखवासीलाल निवासी हदुआ थाना बेवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने उपरोक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

आजम खान की फिर बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में हुए शिफ्ट

इस सामूहिक हत्याकांड में रामकृपाल, राजनाथ, सुरेंद्र, यतेंद्र, गजेंद्र को 1981 में आजीवन कारावास की सजा अपर जिला जज द्वितीय मैनपुरी कोर्ट में सुनाई गई थी। रामकृपाल, राजनाथ, सुरेंद्र, यतेंद्र की गिरफ्तारी हुई और इन्हें जेल भेज दिया गया। यतेंद्र इस मामले में 57 दिन जेल में रहा और जमानत पर बाहर आ गया। इसी बीच हत्यारोपी गजेंद्र ने आजीवन कारावास की सजा के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की, जिसमें यतेंद्र समेत पांचों आरोपियों को जमानत मिल गई।

आरोपियों को जमानत मिली तो वादी पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की। सुप्रीम कोर्ट ने भी मैनपुरी कोर्ट की ओर से दी गई आजीवन कारावास की सजा को सही माना और आरोपियों की गिरफ्तारी के वारंट जारी करा दिए गए। वारंट जारी होने के बाद राजनाथ, सुरेंद्र को जेल भेज दिया गया, लेकिन गजेंद्र, रामकृपाल और यतेंद्र फरार हो गए। उधर जेल भेजे गए राजनाथ और सुरेंद्र की फतेहगढ़ जेल में मौत हो गई।

40 साल से तीन हत्यारोपी फरार

सामूहिक हत्याकांड के आरोपी रामकृपाल, यतेंद्र और गजेंद्र 1981 से लगातार फरार चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के वारंट भी जारी हैं। कोर्ट इन तीनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार निर्देश दे रहा था। इसके बाद एसपी अशोक कुमार राय ने तीनों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। एसपी के निर्देश पर सीओ अमर बहादुर सिंह के निर्देशन में एसओ किशनी अजीत कुमार और कुसमरा चौकी इंचार्ज जैकब फर्नांडिज की दो टीमें बनाई गई और उन्हें लखनऊ भेजा गया।

वारदात के समय यतेंद्र की उम्र थी 21 साल

लखनऊ के आशियाना से आरोपी यतेंद्र की गिरफ्तारी कर ली गई। आरोपी यतेंद्र ने बताया कि सजा का फैसला आने के बाद वह लखनऊ चला गया था और वहीं मंदिरों में रहकर समय बिता रहा था। उसने लखनऊ में प्राइवेट नौकरी भी की। घटना के समय उसकी उम्र 21 साल थी। अब उसकी उम्र 61 साल हो गई है। अब वह एक पुत्री और एक पुत्र का पिता है।

Tags: crime newsmainpuri newsup news
Previous Post

आजम खान की फिर बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में हुए शिफ्ट

Next Post

बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 30 यात्रियों की मौत, 40 से अधिक लोग घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post
bus-truck collision

बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 30 यात्रियों की मौत, 40 से अधिक लोग घायल

यह भी पढ़ें

Chardham Yatra

चारधाम यात्रा: सड़क से लेकर धाम तक आस्था का ज्वार, केदारनाथ के लिए अधिक क्रेज

23/05/2024
Road Accident

खड़ी बस में घुसा बजरी भरा डंपर, 11 श्रद्धालुओं की मौत; सीएम योगी ने जताया शोक

26/05/2024
भजन गायक देवेंद्र पाठक

अयोध्या : भजन गायक पर लगा दुष्कर्म का आरोप, DGP के निर्देश पर FIR  दर्ज

24/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version